ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
शांति भंग की अशंका में 19 व्यक्ति गिरफ्तार • वाराणसी में स्थापित अक्षय पात्रफाउण्डेशन की मिड-डे-मील किचन का प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण • यूपी में कंजेनाइटल हार्ट डिजीज से ग्रसित नवजात शिशुओं की अब नहीं होगी मौत • स्मार्ट मीटरों की जांच पर उठे गंभीर सवाल, साधारण मीटरों की लैब में कराई गई परीक्षण प्रक्रिया पर विवाद • स्वतंत्र देव सिंह: संगठन और सरकार के बीच समन्वय के प्रतीक-जितेन्द्र प्रताप सिंह • माँ पूर्णप्रज्ञा गौड़पादीयम् आश्रम,भोगपुर, हरिद्वार का लक्ष्मणपुरी मे स्वागत अभिनन्दन- जे पी सिंह अध्यक्ष • सत्ता-संवाद के केंद्र में एक पारिवारिक निमंत्रण, राजनीति के संकेतों से सराबोर मुलाक़ात • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मंत्री स्व.राम विलास पाण्डेय की मनाई गई 10 वीं पुण्यतिथि • शांति भंग की अशंका में 19 व्यक्ति गिरफ्तार • वाराणसी में स्थापित अक्षय पात्रफाउण्डेशन की मिड-डे-मील किचन का प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण • यूपी में कंजेनाइटल हार्ट डिजीज से ग्रसित नवजात शिशुओं की अब नहीं होगी मौत • स्मार्ट मीटरों की जांच पर उठे गंभीर सवाल, साधारण मीटरों की लैब में कराई गई परीक्षण प्रक्रिया पर विवाद • स्वतंत्र देव सिंह: संगठन और सरकार के बीच समन्वय के प्रतीक-जितेन्द्र प्रताप सिंह • माँ पूर्णप्रज्ञा गौड़पादीयम् आश्रम,भोगपुर, हरिद्वार का लक्ष्मणपुरी मे स्वागत अभिनन्दन- जे पी सिंह अध्यक्ष • सत्ता-संवाद के केंद्र में एक पारिवारिक निमंत्रण, राजनीति के संकेतों से सराबोर मुलाक़ात • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व मंत्री स्व.राम विलास पाण्डेय की मनाई गई 10 वीं पुण्यतिथि •
Uncategorized English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि, उद्यान, मत्स्य, लघु सिंचाई, सहकारिता एवं दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

B

Bhargav Bhargav

• 7131 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि, उद्यान, मत्स्य, लघु सिंचाई, सहकारिता एवं दुग्ध विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

दैनिक इंडिया न्यूज़ संवाददाता-धनञ्जय पाण्डेय

मऊ। जिला अधिकारी श्री अरुण कुमार ने कृषि, उद्यान, मत्स्य,लघु सिंचाई, सहकारिता एवं दुग्ध विकास एवं नलकूप खंड के विभाग के अधिकारियों साथ मासिक समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिला अधिकारी ने बारी-बारी से सभी विभागों में वर्तमान में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं उनके प्रगति के बारे में जानकारी ली। बैठक के दौरान उपनिदेशक कृषि ने बताया कि ई0के0वाई0सी0 सत्यापन में लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 72% किसानों का के0वाई0सी0 का कार्य पूर्ण हो चुका है, जिससे जनपद मऊ प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जिलाधिकारी ने ई0के0वाई0सी0 सत्यापन में अतिरिक्त प्रयास कर अवशेष लक्ष्यों को शीघ्र ही पूरा करने के निर्देश दिए। अपात्रो द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त करने एवं उनसे वसूली के संबंध में उपनिदेशक कृषि ने बताया कि अपात्रों से वसूली के संदर्भ में जनपद मऊ का 14वां स्थान है।जिलाधिकारी ने अपात्र लोगों से वसूली कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीज वितरण एवं उर्वरक की उपलब्धता के बारे में उप निदेशक कृषि से जानकारी लेते हुए इनकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सोलर पंप योजना के बारे में उपनिदेशक कृषि ने बताया कि जनपद में कुल 82 भौतिक लक्ष्य के सापेक्ष 200% आवेदन आए हैं। शीघ्र ही इनमें आगे की कार्रवाई पूर्ण की जाएगी। मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक मत्स्य को अब तक कुल हुए पट्टों का तहसील से गाटों के आधार पर सूचना एकत्रित करने के साथ ही मछुआरों के लिए के0सी0सी0, दुर्घटना बीमा योजना में अब तक हुई प्रगति के बारे में जानकारी ली उन्होंने सहायक निदेशक मत्स्य को फिश मंडी के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा जिससे जनपद में मछुआरों के लिए मंडी की स्थापना की जा सके। बैठक के दौरान लघु सिंचाई के अधिकारी ने बताया 100 दिन की कार्ययोजना में 440 बोरिंग के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 495 बोरिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी को शहरी क्षेत्र के लिए लगभग 1 हेक्टेयर के नए पार्क का प्रस्ताव तैयार करने को कहा जिससे शहर में एक नए पार्क की स्थापना की जा सके। जिलाधिकारी ने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभागों की योजनाओं की प्रगति में तेजी लाएं और यथाशीघ्र निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करें ।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री राम सिंह वर्मा उपनिदेशक कृषि श्री एस पी श्रीवास्तव जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, लघु सिंचाई विभाग के अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य रिचा चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!