ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरा भोजपुरी समाज, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरा भोजपुरी समाज, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश |
हाइलाइट न्यूज़
पुस्तक ‘चुनौतियां मुझे पसन्द हैं’ का भव्य लोकार्पण मुख्यमंत्री ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की 642 करोड़ रु0 की 488 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया संपूर्ण समाधान दिवस में 70 शिकायतों में से 5 का हुआ तत्काल निस्तारण, 6 टीमों को भेजा गया मौके पर लोकसभा नतीजे के बाद राजधानी लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले यहां के विकास की गति को रुकने नहीं दूंगा महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति नॉर्मल ईसीजी के बावजूद हार्ट अटैक से मृत्यु छुट्टा पशुओं का आतंक , खेत बना चरागाह - किसानों की कोई सुनने वाला नहीं जब आधी रात मधुबन कोतवाली बनी कृष्णमय, शंख-घंटों और जयकारों से गूंज उठा थाना परिसर पुस्तक ‘चुनौतियां मुझे पसन्द हैं’ का भव्य लोकार्पण मुख्यमंत्री ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की 642 करोड़ रु0 की 488 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया संपूर्ण समाधान दिवस में 70 शिकायतों में से 5 का हुआ तत्काल निस्तारण, 6 टीमों को भेजा गया मौके पर लोकसभा नतीजे के बाद राजधानी लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले यहां के विकास की गति को रुकने नहीं दूंगा महापौर के निर्देश से जोन 3 की समस्याओं के निदान के लिए त्वरित कार्रवाई की सहमति नॉर्मल ईसीजी के बावजूद हार्ट अटैक से मृत्यु छुट्टा पशुओं का आतंक , खेत बना चरागाह - किसानों की कोई सुनने वाला नहीं जब आधी रात मधुबन कोतवाली बनी कृष्णमय, शंख-घंटों और जयकारों से गूंज उठा थाना परिसर
Uncategorized English

<em>जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मतगणना स्थल का किया पुनः निरीक्षण</em>

D

Dainik India News

6040 views
<em>जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ मतगणना स्थल का किया पुनः निरीक्षण</em>

वाचस्पति त्रिपाठी / डी डी इन्डिया न्यूज


मऊ । विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतगणना का कार्य 10 मार्च को होना है। तैयारियों पर पैनी नजर रखते हुए जिलाधिकारी अरुण कुमार ने आज पुलिस अधीक्षक सुशील घुले के साथ मतगणना स्थल का एक बार पुनः निरीक्षण किया। विधानसभा वार बनाए गए मतगणना हालों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त रिटर्निंग ऑफिसर्स को निर्देश दिए कि वीवी पैट की मतपर्ची की गणना हेतु प्रत्येक मतगणना हाल की सातवे काउंटर का चयन कर उसे सुरक्षित रूप प्रदान करें, ताकि मतगणना के दौरान मत पर्चियां सुरक्षित रहें। डाक मत पत्र की गणना हेतु प्रत्येक मतगणना हाल में निर्धारित स्थान पर काउंटर लगाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। मतगणना हाल में आब्जर्वर्स, रिटर्निंग ऑफिसर्स के बैठने के स्थान के अलावा प्रत्याशियों/एजेंटों के बैठने के लिए निर्धारित स्थानों पर ही व्यवस्था करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। ज्ञातव्य है कि मतगणना कार्य हेतु प्रत्येक विधानसभा वार मतगणना हाल में सात-सात काउंटरों की दो पंक्तियां हैं। इस प्रकार प्रत्येक विधानसभा के मतगणना के लिए कुल 14 काउंटर बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम से ईवीएम को मतगणना स्थल तक लाने वाले रास्ते को पूरी तरह बंद एवं सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मीडिया के लिए बनाए गए मीडिया सेंटर का भी निरीक्षण किया, साथ ही उसके बगल में मतगणना कार्य में लगे रिजर्व कार्मिकों के ठहरने हेतु व्यवस्था करने के निर्देश दिए। प्रत्याशियों/एजेंटों को, जो गेट नंबर 3 से प्रवेश करेंगे उनको विधानसभा वार मतगणना हाल तक पहुंचने के लिए बैरिकेटिंग द्वारा अलग किए गए रास्तों से पहुंचाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक मतगणना हाल के बगल में मोबाइल शौचालय एवं पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना कार्य में लगे कार्मिक एक बार मतगणना हाल में प्रवेश के बाद पुनः बाहर नहीं निकल सकेंगे।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय गौतम, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर हर्षिता तिवारी एवं क्षिप्रा पाल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!