ब्रेकिंग न्यूज़
संस्कृत की दिव्य अनुगूंज में राष्ट्रीय आत्मा का जागरण: ‘प्रणवः’ से आरंभ हुआ सांस्कृतिक पुनर्जागरण का महाशंखनाद | संस्कृत: राष्ट्रात्मा का अनश्वर स्पंदन और ‘प्रणव’ से प्रारंभ हुआ नवयुगीन चेतना का महाप्रस्थान | उत्तर प्रदेश बिजली विवाद और गहराया: प्राइवेटाइजेशन अटकने की खीझ क्या उपभोक्ताओं पर बन रही कहर? | “मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त” | “विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” | “महिला आरक्षण से शैक्षिक विमर्श तक: आश्वासन, अवकाश और अनुत्तरित प्रश्नों की गाथा” | “आस्था, इतिहास और स्वाभिमान का संगम: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए जनपद से दल रवाना” | “नियुक्ति की दहलीज़ पर ठिठके 68 चिकित्सक: आयुष तंत्र में अदृश्य अवरोध या प्रशासनिक जड़ता?” | संस्कृत की दिव्य अनुगूंज में राष्ट्रीय आत्मा का जागरण: ‘प्रणवः’ से आरंभ हुआ सांस्कृतिक पुनर्जागरण का महाशंखनाद | संस्कृत: राष्ट्रात्मा का अनश्वर स्पंदन और ‘प्रणव’ से प्रारंभ हुआ नवयुगीन चेतना का महाप्रस्थान | उत्तर प्रदेश बिजली विवाद और गहराया: प्राइवेटाइजेशन अटकने की खीझ क्या उपभोक्ताओं पर बन रही कहर? | “मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त” | “विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” | “महिला आरक्षण से शैक्षिक विमर्श तक: आश्वासन, अवकाश और अनुत्तरित प्रश्नों की गाथा” | “आस्था, इतिहास और स्वाभिमान का संगम: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए जनपद से दल रवाना” | “नियुक्ति की दहलीज़ पर ठिठके 68 चिकित्सक: आयुष तंत्र में अदृश्य अवरोध या प्रशासनिक जड़ता?” |
हाइलाइट न्यूज़
100 वर्षों से राष्ट्र निर्माण में जुटा संघ: लखनऊ में बोले दत्तात्रेय होसबाले - “भारत जाग चुका है, अब रुकने वाला नहीं” पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन,  51 लाख से ज्यादा मामलों का हुआ निस्तारण  यूपी विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने लालजी टंडन को याद करते हुए उनकी योगदान की स्मृतियों को साझा किया World Homeopathy Day: Celebrating the Healing Powers of Natural Remedies <em>मण्डलीय प्रतिभागियों ने तमाम खेलों में दमखम दिखाया</em> सीएम योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र : बोले-हमने किया रिफॉर्म, टीम ने किया परफॉर्म और हर फील्ड में आगे हुआ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों को लेकर प्रशासन को दिए निर्देश, महाकुंभ और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष जोर वाराणसी मंडल को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम प्रेरणा पुरस्कार 100 वर्षों से राष्ट्र निर्माण में जुटा संघ: लखनऊ में बोले दत्तात्रेय होसबाले - “भारत जाग चुका है, अब रुकने वाला नहीं” पूरे प्रदेश में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन,  51 लाख से ज्यादा मामलों का हुआ निस्तारण  यूपी विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने लालजी टंडन को याद करते हुए उनकी योगदान की स्मृतियों को साझा किया World Homeopathy Day: Celebrating the Healing Powers of Natural Remedies <em>मण्डलीय प्रतिभागियों ने तमाम खेलों में दमखम दिखाया</em> सीएम योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र : बोले-हमने किया रिफॉर्म, टीम ने किया परफॉर्म और हर फील्ड में आगे हुआ उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों को लेकर प्रशासन को दिए निर्देश, महाकुंभ और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष जोर वाराणसी मंडल को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम प्रेरणा पुरस्कार
उत्तर प्रदेश सरकार English

जीएसटी रिफॉर्म से हर परिवार को बड़ा लाभ : सुरेश खन्ना

D

Dainik India News

1 views
जीएसटी रिफॉर्म से हर परिवार को बड़ा लाभ : सुरेश खन्ना
https://youtu.be/RC8F7n_8EZE?si=rsL1rMPz0U0_02xG

28% से 18% और 12% से 5% पर लाए गए अधिकांश उत्पाद, आम उपभोक्ता को मिलेगा सीधा फायदा

जनप्रतिनिधि जनता के बीच जाकर बताएंगे रिफॉर्म के लाभ

दैनिक इंडिया न्यूज, लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को राजधानी लखनऊ के हलवासिया कोर्ट, हजरतगंज में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि केंद्र सरकार ने जीएसटी रिफॉर्म के माध्यम से ऐतिहासिक कदम उठाया है। इस फैसले से रोजमर्रा की वस्तुएं सस्ती होंगी, उपभोक्ता को सीधा लाभ मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

सुरेश खन्ना ने बताया कि पहले 5%, 12%, 18% और 28% की चार स्लैब प्रणाली थी, जिसे घटाकर अब सिर्फ दो— 5% और 18% कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “28% के स्लैब में शामिल 90% वस्तुओं को 18% पर लाया गया है, जबकि 12% स्लैब की 99% वस्तुओं को 5% पर कर दिया गया है। कुछ वस्तुओं पर कर पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है।”

मंत्री ने कहा कि इस निर्णय से वस्तुओं की मांग और खपत बढ़ेगी, जिसके साथ उत्पादन और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। प्रदेश में 2016-17 में जीएसटी संग्रह ₹51,820 करोड़ था, जो 121% की वृद्धि के साथ अब ₹1,14,638 करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं केंद्र सरकार का जीएसटी कलेक्शन 2018 में ₹7.19 लाख करोड़ था, जो अब बढ़कर ₹22.08 लाख करोड़ हो गया है।

रिफॉर्म के तहत कृषि उपकरणों पर 5% कर लगाया गया है। ₹2,500 तक के कपड़ों पर भी केवल 5% जीएसटी लगेगा। वहीं दूध-पनीर जैसे डेयरी उत्पादों को जीरो टैक्स पर रखा गया है। स्टेशनरी, कई दवाइयां और रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं पर या तो शून्य कर या मात्र 5% कर निर्धारित किया गया है। हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर लगने वाले 18% कर में भी छूट दी गई है।

इलेक्ट्रॉनिक्स में भी उपभोक्ताओं को राहत दी गई है। हालांकि, लग्जरी और सिन गुड्स पर कर बढ़ाकर 40% किया गया है। प्रदेश सरकार ने बीते वर्ष कर संग्रह से प्राप्त ₹1.12 लाख करोड़ को इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर खर्च किया, जिससे नई संपत्तियों का सृजन हुआ और रोजगार बढ़ा। केंद्र सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार आने से पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे, जो अब बढ़कर 164 हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश में भी 11 डोमेस्टिक और 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट संचालित हो रहे हैं।

मेट्रो सेवाओं का विस्तार भी अभूतपूर्व रहा है। पहले देशभर में मात्र 248 किलोमीटर मेट्रो लाइन थी, जो अब बढ़कर 1,093 किलोमीटर हो गई है। इसी तरह, हाईवे नेटवर्क में 60% तक की वृद्धि हुई है।

80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 2.8 करोड़ परिवारों को आवास और रक्षा उत्पादन में 34 गुना अधिक निर्यात केंद्र सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं। लखनऊ के सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में देश रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना है।

मंत्री ने कहा कि अगले एक सप्ताह तक सांसद, विधायक और भाजपा के प्रतिनिधि बाजारों और मोहल्लों में जाकर उपभोक्ताओं और व्यापारियों को जीएसटी रिफॉर्म के लाभों से अवगत कराएंगे।

प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी सुभाष यदुवंश, भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक डॉ. नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, रामचंद्र प्रधान, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, रजनीश गुप्ता, महामंत्री राम अवतार कनौजिया, अशोक तिवारी, घनश्याम अग्रवाल और अभिषेक खरे सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!