ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
बिचारों का प्रभाव:वाचस्पति त्रिपाठी संस्कृतभारती के सम्पर्क सप्ताह के चतुर्थ दिवस समाजसेवियों के मध्य नवचेतना के साथ- जितेन्द्र प्रताप सिंह अटल बिहारी वाजपेई जन्म शताब्दी समारोह में डॉ. कुमार विश्वास की 'अटल के राम' काव्य संध्या का भव्य आयोजन ईद-उल-फ़ित्र के अवसर परप्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं-मुख्यमंत्री संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई संपन्न दहेज हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार धर्म संसद मे सनातन व रामलला के विराजमान होने की निरंतरता मे सहभागिता का आश्वासन प्रदान किया - जे पी सिंह हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण बिचारों का प्रभाव:वाचस्पति त्रिपाठी संस्कृतभारती के सम्पर्क सप्ताह के चतुर्थ दिवस समाजसेवियों के मध्य नवचेतना के साथ- जितेन्द्र प्रताप सिंह अटल बिहारी वाजपेई जन्म शताब्दी समारोह में डॉ. कुमार विश्वास की 'अटल के राम' काव्य संध्या का भव्य आयोजन ईद-उल-फ़ित्र के अवसर परप्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं-मुख्यमंत्री संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई संपन्न दहेज हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार धर्म संसद मे सनातन व रामलला के विराजमान होने की निरंतरता मे सहभागिता का आश्वासन प्रदान किया - जे पी सिंह हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण
Uncategorized English

उत्तर प्रदेश में निवेश और स्वरोजगार से युवाओं को मिली नई पहचान

D

Dainik India News

3991 views
उत्तर प्रदेश में निवेश और स्वरोजगार से युवाओं को मिली नई पहचान

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ ।उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में आर्थिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में अभूतपूर्व प्रगति हो रही है। अब तक 15 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्तावों को जमीनी धरातल पर उतारा जा चुका है, और 30 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों को जमीनी धरातल पर उतारने की प्रक्रिया चल रही है। इन निवेश प्रस्तावों के माध्यम से प्रदेश के एक करोड़ 62 लाख से अधिक युवाओं को उनके गांवों और जनपदों में नौकरी की सुविधा मिली है। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त हुआ है।

प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाने के प्रयास किए गए हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के 62 लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है। परिणामस्वरूप, प्रदेश की बेरोजगारी दर में तेजी से कमी आई है। वर्ष 2017 से पूर्व, उत्तर प्रदेश देश की छठी अर्थव्यवस्था माना जाता था, लेकिन आज यह प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व, नियुक्ति के नाम पर पैसे वसूले जाते थे और उत्तर प्रदेश के युवाओं को बाहर जाकर हेय दृष्टि से देखा जाता था। लेकिन आज, राज्य के युवाओं को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है क्योंकि उनकी प्रतिभा का लोहा पूरी दुनिया मान रही है। इस पहचान को बनाए रखने के लिए पूरी ऊर्जा और ताकत लगाने की आवश्यकता है।

कृषि भूमि को गैर कृषि भूमि घोषित करने के लिए प्रदेश सरकार ने व्यवस्था बनाई है, जिसके अंतर्गत अधिकारियों को 45 दिनों के अंदर यह कार्य पूर्ण करना होगा। यदि अधिकारी समय पर कार्य नहीं करते हैं, तो यह कार्य स्वतः सम्पन्न मान लिया जाएगा। इसके बाद भी मामला लंबित रहने पर शासन स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी। आईजीआरएस में दर्ज मामलों की प्रत्येक 15 दिनों पर प्रदेश स्तर पर समीक्षा की जाती है और जनपद स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को मकान बनाने के लिए ग्राम समाज की जमीन का मालिकाना अधिकार 'घरौनी' के माध्यम से प्रदान करने के लिए बड़े स्तर पर कार्य चल रहा है। अब तक 63 लाख से अधिक ग्रामीण परिवारों को यह सुविधा दी जा चुकी है और इस वर्ष के अंत तक एक करोड़ 25 लाख परिवारों को यह सुविधा प्रदान करने का लक्ष्य है। इससे गांव के जमीन संबंधित विवाद समाप्त हो सकेंगे।

कार्यक्रम में वित्त और संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया के अंतर्गत 7,720 लेखपालों का चयन हुआ है। इनकी नियुक्ति योग्यता और क्षमता के आधार पर हुई है। राजस्व सुधार के लिए भी कई कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर मिशन रोजगार के संबंध में एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में राजस्व परिषद के अध्यक्ष डॉ. रजनीश दुबे ने स्वागत उद्बोधन दिया और प्रमुख सचिव राजस्व श्री पी. गुरुप्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!