ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
संगठन से आगे का संदेश: रामदत्त चक्रधर ने बताया राष्ट्र निर्माण का वह सूत्र जो बदल सकता है भारत का भविष्य • धर्म परिवर्तन पर योगी का सख्त विधेयक,लव जिहाद किया तो वर्षों पिसनी पड़ेगी चक्की • तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मंत्री प्रह्लाद जोशी से की शिष्टाचार भेंट • चोरी की एक मोबाइलफोन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 75वें जन्मोत्सव की भव्य तैयारियां प्रारंभ, भाजपा महानगर की रणनीतिक बैठक में तय हुई विराट आयोजन की रूपरेखा • प्रयागराज में हाई टेंशन तार गिरने से लगी आग, करोड़ों की गाड़ियां जलकर हुई खाक • राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने बजट 2025-26 की सराहना की • संगठन से आगे का संदेश: रामदत्त चक्रधर ने बताया राष्ट्र निर्माण का वह सूत्र जो बदल सकता है भारत का भविष्य • धर्म परिवर्तन पर योगी का सख्त विधेयक,लव जिहाद किया तो वर्षों पिसनी पड़ेगी चक्की • तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली पद की शपथ • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मंत्री प्रह्लाद जोशी से की शिष्टाचार भेंट • चोरी की एक मोबाइलफोन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 75वें जन्मोत्सव की भव्य तैयारियां प्रारंभ, भाजपा महानगर की रणनीतिक बैठक में तय हुई विराट आयोजन की रूपरेखा • प्रयागराज में हाई टेंशन तार गिरने से लगी आग, करोड़ों की गाड़ियां जलकर हुई खाक • राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने बजट 2025-26 की सराहना की •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

लखनऊ महानगर में विधानसभावार संयोजकों की घोषणा, 5 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यशाला में तय होगी अभियान की अंतिम रणनीति

D

Dainik India News

• 5044 views
लखनऊ महानगर में विधानसभावार संयोजकों की घोषणा, 5 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यशाला में तय होगी अभियान की अंतिम रणनीति


दैनिक इंडिया न्यूज़ , लखनऊ, 1 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले 'हर घर तिरंगा' एवं 'तिरंगा यात्रा' अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने लखनऊ महानगर में संगठनात्मक तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। शनिवार को भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में अभियान की व्यापक समीक्षा करते हुए विधानसभावार संयोजकों की घोषणा की गई तथा विभिन्न कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग दायित्व निर्धारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने की।

बैठक में महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि शहीदों के सम्मान, राष्ट्रभक्ति के भाव के प्रसार तथा जनसहभागिता के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि अभियान को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 5 अगस्त को हलवासिया कोर्ट में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें अभियान की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की जाएगी तथा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

बैठक में विधानसभावार संयोजकों की घोषणा करते हुए पश्चिम विधानसभा के लिए चंद्र प्रकाश अवस्थी, मध्य विधानसभा के लिए आनंद कुमार पाण्डेय, पूर्व विधानसभा के लिए पंकज सक्सेना, सरोजनीनगर विधानसभा के लिए उमेश तिवारी, उत्तर विधानसभा के लिए लवकुश त्रिवेदी तथा कैंट विधानसभा के लिए लखनेंद्र पाल सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके साथ ही अभियान के विभिन्न आयामों के लिए विशेष दायित्व भी निर्धारित किए गए। शहीद स्मारकों, शहीदों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं तथा ऐतिहासिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान के संयोजक सीता नेगी एवं शैलेन्द्र राय 'डब्बू' बनाए गए हैं। शहीदों के परिजनों से संपर्क एवं सम्मान कार्यक्रम का दायित्व मानवेन्द्र प्रताप सिंह को सौंपा गया है। वहीं 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के अवसर पर आयोजित मौन पदयात्रा के लिए कुसुम राजपूत एवं सतीश चंद्र मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है।

संगठनात्मक व्यवस्था के तहत मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा के समन्वयक विनायक पाण्डेय होंगे, जबकि संबंधित मंडल अध्यक्ष संयोजक के रूप में कार्य करेंगे। वहीं वार्ड स्तर पर अमित त्रिपाठी समन्वयक रहेंगे तथा संबंधित पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी अभियान का नेतृत्व करेंगे।

भाजपा का लक्ष्य इस अभियान के माध्यम से प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से संगठन ने बूथ से लेकर महानगर स्तर तक व्यापक रणनीति तैयार कर दायित्वों का स्पष्ट विभाजन किया है, जिससे अभियान अधिक प्रभावी, अनुशासित और जनसहभागिता आधारित स्वरूप में संपन्न हो सके।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!