ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
गोवंश को रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया गया • महानगर निवासियों ने लखनऊ के प्रथम नगर प्रमुख बाबू राजकुमार श्रीवास्तव जी को पुण्य तिथि पर याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए-जे पी सिंह • 1.34 करोड़ की पेनाल्टी, फायर एनओसी नहीं, नक्शा स्वीकृत नहीं — सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद क्या कार्रवाई के घेरे में आएगा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का प्रबंध निदेशक कार्यालय? • सेना प्रमुख से मुलाकात के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी के आवास, 40 मिनट तक चली उच्चस्तरीय बैठक • श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र • एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा एक बार फिर हुई सक्रिय ,जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक • साइबर सिक्योरिटी के 'हाइब्रिड मोड' से लैस होंगे परिवहन निगम कर्मचारी • पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पाण्डेय के कुशल निर्देशन में 24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश • गोवंश को रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया गया • महानगर निवासियों ने लखनऊ के प्रथम नगर प्रमुख बाबू राजकुमार श्रीवास्तव जी को पुण्य तिथि पर याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए-जे पी सिंह • 1.34 करोड़ की पेनाल्टी, फायर एनओसी नहीं, नक्शा स्वीकृत नहीं — सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद क्या कार्रवाई के घेरे में आएगा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का प्रबंध निदेशक कार्यालय? • सेना प्रमुख से मुलाकात के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी के आवास, 40 मिनट तक चली उच्चस्तरीय बैठक • श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र • एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा एक बार फिर हुई सक्रिय ,जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक • साइबर सिक्योरिटी के 'हाइब्रिड मोड' से लैस होंगे परिवहन निगम कर्मचारी • पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पाण्डेय के कुशल निर्देशन में 24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश •
Uncategorized English

धूमधाम से मना भाजपा का 42वां स्थापना दिवस

D

Dainik India News

• 6245 views
धूमधाम से मना भाजपा का 42वां स्थापना दिवस

उदयराज/डीडी इंडिया न्यूज

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को पीएम मोदी के साथ-साथ पूरे देश में हर मंडल स्तर पर इस दिन को बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में लखनऊ उत्तर विधानसभा से दोबारा अपनी जीत का परचम लहराने वाले विधायक डा. नीरज बोरा के नेतृत्व में उत्तर मंडल-5 में भी स्थापना दिवस को बड़े धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान एल.इ.डी. के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को सुनने की भी व्यवस्था की गई थी।
इस कार्यक्रम का आयोजन अलीगंज स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनिल बंसल शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत सुनील बंसल के हाथों से भाजपा पार्टी का ध्वजारोहण कर की गई। जिसके बाद विधायक नीरज बोरा ने सुनील बंसल को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका स्वागत अभिनन्दन किया।
विधायक नीरज बोरा ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यक्रताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज भाजपा पूरे देश में अपनी अलग ही पहचान बना चुकी है, जिसकी काट किसी अन्य दिल के पास नहीं है।
यही वजह है कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने सभी विपक्षी दलों को धूल चटा दी और पांच में से चार राज्यों में अपनी विजयी पताका लहराई।
उन्होंने कहा कि यह भाजपा का ही प्रताप है कि वह अपने हर छोटे से छोटे कार्यकर्ता को साथ में जोड़े रखना बखूबी जानती है और आज जो हम जीत हासिल कर सत्ता में पुनः वापसी कर पाए हैं। ये हमारे सभी कार्यकर्ताओं के हौसले, परिश्रम और अगाध निष्ठा का ही नतीजा है।
अपनी बातों को आगे बढाते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में ऐसे ही आगे बढ़ते रहेंगे और भाजपा अभी भी जिन राज्यों में नहीं हैं, वहां भी आगे विस्तार करने का सार्थक प्रयास करेंगे।
वहीं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुनील बंसल प्रदेश संगठन महामंत्री सुनिल बंसल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम भाजपा का 42वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। पीएम मोदी और प्रदेश के सीएम योगी ने जिस तरह से देश के विकास में अपना योगदान दिया है। उसी का नतीजा है कि आज भाजपा इस मकाम पर पहुंच पाई है कि पूरे देश में भाजपा का परचम लहरा रहा है।
बूथ स्तर से लेकर राज्यसभा और लोकसभा में आज अकेली भाजपा ही है, जिसकी हिस्सेदारी सबसे अधिक है। यह हमारी मेहनत का नतीजा है कि करीब 34 साल बाद राज्यसभा में भाजपा ने 100 का आंकडा छुआ है। ऐसे में अब हमें अपनी पार्टी को उस स्तर पर ले जाना होगा, जब केवल भाजपा नाम पर ही हमारा कोई भी सिपाही यदि चुनावों में खड़ा हो जाए तो उसकी जीत सुनिश्चित हो। यही मेरी कामना है। यही हम सब की कामना है।

इसी के साथ इस अवसर पर विधायक नीरज बोरा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने भगवामय माहौल में शोभायात्रा भी निकाली और सबका साथ-सबका विकास का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय, पार्षद रुपाली गुप्ता, पार्षद राघव राम तिवारी, खुशबु मिश्रा, पार्षद दीपक मिश्रा, आशिष गुप्ता, कमलेश्वर सोनी समेत कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!