ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
अटल जयंती पर लखनऊ को स्वास्थ्य की सौगात: 20–21 दिसंबर को लगेगा भव्य दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेला अभिलेखों की लापरवाही पर जिलाधिकारी का बड़ा एक्शन, पांच कर्मचारियों का वेतन रोका अमृत महोत्सव के लिए संघ कार्यकर्ताओं ने कसी कमर UGC NEET Exam to be Re-conducted, Government Announces वृहद रोजगार मेला का आयोजन 10 अक्टूबर को अयोध्या, काशी, प्रयागराज, मथुरा और चित्रकूट के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें <em>हरदोई पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुईया गांव के निकट गन्ने भरे ट्रक ने ली एक ओर बाइक चालक की जान</em> आईसीएससी बोर्ड के नतीजे घोषित बच्चों के चेहरे पर उत्साह अटल जयंती पर लखनऊ को स्वास्थ्य की सौगात: 20–21 दिसंबर को लगेगा भव्य दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेला अभिलेखों की लापरवाही पर जिलाधिकारी का बड़ा एक्शन, पांच कर्मचारियों का वेतन रोका अमृत महोत्सव के लिए संघ कार्यकर्ताओं ने कसी कमर UGC NEET Exam to be Re-conducted, Government Announces वृहद रोजगार मेला का आयोजन 10 अक्टूबर को अयोध्या, काशी, प्रयागराज, मथुरा और चित्रकूट के लिए चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें <em>हरदोई पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कुईया गांव के निकट गन्ने भरे ट्रक ने ली एक ओर बाइक चालक की जान</em> आईसीएससी बोर्ड के नतीजे घोषित बच्चों के चेहरे पर उत्साह
Uncategorized English

पंतनगर हो या इंद्रप्रस्थनगर, हर निवासी की सुरक्षा और संतुष्टि हमारी जिम्मेदारी: सीएम योगी

D

Dainik India News

3836 views
पंतनगर हो या इंद्रप्रस्थनगर, हर निवासी की सुरक्षा और संतुष्टि हमारी जिम्मेदारी: सीएम योगी

कुकरैल नदी पुनर्जीवन परियोजना से प्रभावित परिवारों से बोले मुख्यमंत्री, निश्चिंत रहें, खुश होकर घर जाएं

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ, 16 जुलाई 2024।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पंतनगर, इंद्रप्रस्थनगर और रहीमनगर के निवासियों को भ्रामक खबरों से राहत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि फ्लड प्लेन जोन में निजी मकानों पर लाल निशान लगाने का कोई औचित्य नहीं है, और ऐसा करने वालों की जवाबदेही तय की जाएगी। इस मुद्दे को लेकर दैनिक इंडिया न्यूज़ ने व्यापक कवरेज दी थी, जिससे स्थानीय जनता की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंची।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र में जाकर लोगों से मिलें और उनका भय व भ्रम दूर करें। इसके साथ ही, उन्होंने जनसुविधाओं के विकास के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, "फ्लड प्लेन जोन में निजी भूमि भी शामिल है, लेकिन निजी भूमि को खाली कराने की न तो वर्तमान में कोई आवश्यकता है और न ही कोई प्रस्ताव है। निजी भवनों के ध्वस्तीकरण का भी कोई विषय विचाराधीन नहीं है।"

उन्होंने बताया कि फ्लड प्लेन जोन चिन्हांकन के दौरान भवन निर्माणों पर लगाए गए संकेतों से आम जनता में भय और भ्रम फैला है, जिसका कोई औचित्य नहीं था। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि रिवर बेड विकसित करने में यदि किसी निजी भूमि पर बना भवन आता है, तो उसे प्रमाणित स्वामित्व के आधार पर समुचित मुआवजा देकर ही अधिग्रहीत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री से मिलकर प्रभावित परिवारों के चेहरे खिले और उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए 'योगी हैं तो यकीन है' के नारे लगाए। दैनिक इंडिया न्यूज़ ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और पीड़ित लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा रहा।

दैनिक इंडिया न्यूज़ की भूमिका

दैनिक इंडिया न्यूज़ के माध्यम से जो निवेदन यहां के लोगों ने मुख्यमंत्री तक पहुंचाया, उसका मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। इसके लिए दैनिक इंडिया न्यूज़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से स्वागत और धन्यवाद करता है, जिन्होंने इन परिवारों को शांत और निश्चिंत होने का आदेश दिया। दैनिक इंडिया न्यूज़ ने हमेशा स्थानीय समस्याओं और जनता की आवाज को प्रमुखता से उठाया है, जिससे सरकार और प्रशासन का ध्यान इन मुद्दों पर गया है।

कुकरैल नदी पुनर्जीवन परियोजना

कुकरैल नदी को प्रदूषण मुक्त और पुनर्जीवित करने के संबंध में सिंचाई विभाग ने एनजीटी के आदेशों के तहत नदी के फ्लड प्लेन जोन का चिन्हांकन किया है। नेशनल मिशन फार क्लीन गंगा (NMCG) की अधिसूचना-2016 के तहत यह कार्यवाही की जा रही है।

फ्लड प्लेन जोन में चिन्हित भूमि में पहला, नदी तल और दूसरा फ्लड प्लेन जोन शामिल है। रिवर बेड लगभग 35 मीटर चौड़ाई में और फ्लड प्लेन जोन नदी किनारे से 50 मीटर तक सिंचाई विभाग द्वारा चिन्हित किया गया है। इस चिन्हांकन को लेकर कई मिथ्या तथ्य प्रचारित किए गए, जिससे स्थानीय जनता में भय और भ्रम का माहौल था।

दैनिक इंडिया न्यूज़ लगातार इन पीड़ित लोगों की आवाज बनकर खड़ा रहा और आज मुख्यमंत्री के आदेश से लोगों में विश्वास और संतोष बढ़ा है। दैनिक इंडिया न्यूज़ का लक्ष्य हमेशा से ही जनता की समस्याओं को उजागर करना और उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाना रहा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!