ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से आठ वारंटी गिरफ्तार किए • राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की • अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के मेगा आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न • तुष्टिकरण की नीतियों का खुलकर विरोध करनेवालों में आज भी याद किये जाते है डॉ मुखर्जी : योगी आदित्‍यनाथ • दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण स्कूल और कॉलेज ऑनलाइन मोड में • व्यवसाय करने के लिये बेरोजगारों को ऋण दिलाएगा डूडा • नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में वन्यजीव सप्ताह 2024 का आयोजन • ग्रीष्मकालीन लोकनृत्य कार्यशाला का भव्य समापन, • पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से आठ वारंटी गिरफ्तार किए • राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की • अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के मेगा आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न • तुष्टिकरण की नीतियों का खुलकर विरोध करनेवालों में आज भी याद किये जाते है डॉ मुखर्जी : योगी आदित्‍यनाथ • दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण स्कूल और कॉलेज ऑनलाइन मोड में • व्यवसाय करने के लिये बेरोजगारों को ऋण दिलाएगा डूडा • नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में वन्यजीव सप्ताह 2024 का आयोजन • ग्रीष्मकालीन लोकनृत्य कार्यशाला का भव्य समापन, •
उत्तर प्रदेश सरकार English

भूपेंद्र सिंह ने जीएसटी रिफॉर्म से होने वाले लाभ पर संवाद किया, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान

D

Dainik India News

• 5281 views
भूपेंद्र सिंह ने जीएसटी रिफॉर्म से होने वाले लाभ पर संवाद किया, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने आज लखनऊ के कैंट सदर बाजार में “जीएसटी बचत उत्सव” अभियान के तहत व्यापारियों और उपभोक्ताओं से संवाद किया। उन्होंने जीएसटी रिफॉर्म से होने वाले लाभों को साझा किया और सभी की प्रतिक्रियाएं जानी।

व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने घटे कर दरों पर प्रसन्नता व्यक्त की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा सरकार का आभार जताया। इस दौरान भूपेंद्र सिंह ने बाजार में जीएसटी रिफॉर्म संबंधित स्टिकर लगाए, व्यापारियों को गुलाब भेंट किए और उन्हें स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने के लिए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है।

पत्रकारों से बातचीत में भूपेंद्र सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने जीएसटी को सरल बनाकर ऐतिहासिक कदम उठाया है। जीएसटी की दरें कम होने और प्रक्रियाएं आसान होने से लघु एवं कुटीर उद्योगों को सीधा लाभ मिलेगा, उनकी बिक्री बढ़ेगी और टैक्स का बोझ कम होगा। दवाइयों, डेयरी उत्पादों, बिजली उपकरणों और खेती के औजारों जैसी दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर कर कम होने से उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति बढ़ेगी और व्यापार को नई गति मिलेगी। यह वास्तव में ऐतिहासिक सुधार है, जिसका हर वर्ग स्वागत कर रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता प्रदेशभर में प्रतिष्ठानों पर जाकर व्यापारियों से संवाद कर रहे हैं और उन्हें जीएसटी रिफॉर्म की जानकारी दे रहे हैं।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, अनूप प्रधान, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, अशोक तिवारी, विनायक पांडे, राकेश गुप्ता और रूपा देवी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!