ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, BJP सांसद वरुण गांधी ने अपने ही सरकार से पूछा सवाल- ये आपके बच्चे होते तो? • मण्डलायुक्त गोविंद राजू एनएस ने विभिन्न विभागों पर बिजली बिल का बकाया लगभग रू0 55 करोड़ जमा करने के लिए विभागीय अधिकारियों को किया निर्देशित • बाबा विश्वनाथ के नगरी में सीएम ने किया प्रदेश को सम्बोधित • मिशन शक्ति’ अभियान का अगला चरण आगामी शारदीय नवरात्र के पहले दिन से प्रारम्भ • We are ready to serve you for 24×7 DD INDIA NEWS • महाशिवरात्रि: आत्मोत्कर्ष, तत्त्वबोध और शिवत्व की अनिवार्य साधना • गाजियाबाद में योगी : गरीबों के लिए बन रहे घर देखने पहुंचे , हिंडन का नया पुल भी देखा • सात अगस्त को घर से गायब 12 वर्षीय कोरौली निवासी आशीष को दोहरीघाट पुलिस ने वाराणसी से किया बरामद • शिक्षक अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, BJP सांसद वरुण गांधी ने अपने ही सरकार से पूछा सवाल- ये आपके बच्चे होते तो? • मण्डलायुक्त गोविंद राजू एनएस ने विभिन्न विभागों पर बिजली बिल का बकाया लगभग रू0 55 करोड़ जमा करने के लिए विभागीय अधिकारियों को किया निर्देशित • बाबा विश्वनाथ के नगरी में सीएम ने किया प्रदेश को सम्बोधित • मिशन शक्ति’ अभियान का अगला चरण आगामी शारदीय नवरात्र के पहले दिन से प्रारम्भ • We are ready to serve you for 24×7 DD INDIA NEWS • महाशिवरात्रि: आत्मोत्कर्ष, तत्त्वबोध और शिवत्व की अनिवार्य साधना • गाजियाबाद में योगी : गरीबों के लिए बन रहे घर देखने पहुंचे , हिंडन का नया पुल भी देखा • सात अगस्त को घर से गायब 12 वर्षीय कोरौली निवासी आशीष को दोहरीघाट पुलिस ने वाराणसी से किया बरामद •
उत्तर प्रदेश English

मदरसे में बच्चों को जंजीर से बांधकर रखा,

D

Dainik India News

• 7043 views

मौलवी हिरासत में



उदय राज/डीडी इंडिया

अलीगढ़, । शहर के थाना सासनीगेट क्षेत्र के एक मदरसे में बच्चों को जंजीर से बांधकर रखे जाने का मामला आया है। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। मौके पर जाकर देखा तो एक बच्चे के पैर में जंजीर बंधी हुई थी। पुलिस ने मौलवी को हिरासत में लिया है। मौलवी का कहना है कि बच्चे के भाग जाने के चलते ऐसा किया था। पुलिस ने बच्चे को माता-पिता को बुलाया है।सोमवार को एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें तीन बच्चों के पैरों में जंजीर बंधी थी। जंजीर बंधे बच्चे पानी पीते नजर आ रहे थे। वीडियो मदरसे का बताया गया। पुलिस की इंटरनेट मीडिया सेल ने पड़ताल की तो पता चला कि वीडियो सही है और सासनीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला लड़िया स्थित तालीम उल कुरान नाम से रजिस्टर्ड मदरसे का है। सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस टीम भेजी गई तो एक बच्चे में पैर में जंजीर बंधी पाई गई। पुलिस ने मौलवी फहीमुद्दीन को हिरासत में ले लिया। वहीं बच्चे को जंजीर से मुक्त कराकर अपने साथ थाने ले आई।सीओ के मुताबिक, मदरसे में 40 बच्चे रहते हैं, जिन्हें तालीम दी जाती है। वहीं आसपास के 20 बच्चे ऐसे भी हैं, जो दिन में आते हैं। मौलवी ने पूछताछ में बताया कि तीन बच्चों को बांधने का वीडियो लाकडाउन से पहले का पुराना है। बच्चों के माता-पिता की सहमति से उन्हें बांधकर रखा था। मौलवी ने वर्तमान में एक बच्चे को बांधकर रखने की बात भी स्वीकारी। कहा कि बच्चे के भाग जाने के डर से स्वजन की सहमति पर उसे बांधकर रखा था। इसकी पुष्टि के लिए सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी बच्चे के माता-पिता को बुलाया गया है। उनसे बातचीत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!