ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
जेपी सिंह ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं चक्की मुसाडोही गांव में पानी में डूबने से बालक की मौत   सीएम शिवराज पहुंचे बागेश्वर धाम, धर्म पर दिया उपदेश, कथा सुनाएं भजनों के माध्यम से बाँधी समा अजय दीप सिंह के वैदांतिक उद्बोधन ने ‘सनातन’ की समकालीन परिभाषा को दिया गहन आयाम भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी) का धरना प्रदर्शन व ज्ञापन उद्यमी,व्यापारी,किसान सहित आम जनता को सभी सरकारी अस्पतालों में दवा,इलाज,जांच को प्राथमिकता पर उपलब्ध कराएं यूपी सरकार: हरदोई पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार उनके कब्जे से पांच मोटरसाइकिल बरामद भगवान भास्कर ने खोले नेत्र,ठंड से मिली राहत कुष्ठ और फाइलेरिया के मरीज होंगे चिन्हित जेपी सिंह ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं चक्की मुसाडोही गांव में पानी में डूबने से बालक की मौत   सीएम शिवराज पहुंचे बागेश्वर धाम, धर्म पर दिया उपदेश, कथा सुनाएं भजनों के माध्यम से बाँधी समा अजय दीप सिंह के वैदांतिक उद्बोधन ने ‘सनातन’ की समकालीन परिभाषा को दिया गहन आयाम भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी) का धरना प्रदर्शन व ज्ञापन उद्यमी,व्यापारी,किसान सहित आम जनता को सभी सरकारी अस्पतालों में दवा,इलाज,जांच को प्राथमिकता पर उपलब्ध कराएं यूपी सरकार: हरदोई पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार उनके कब्जे से पांच मोटरसाइकिल बरामद भगवान भास्कर ने खोले नेत्र,ठंड से मिली राहत कुष्ठ और फाइलेरिया के मरीज होंगे चिन्हित
उत्तर प्रदेश सरकार English

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार का मिशन शक्ति मेला

D

Dainik India News

3943 views

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश के सभी जिलों में होगा भव्य आयोजन

शिक्षा और आत्मरक्षा को बढ़ावा देने वाले शिक्षकों और नोडल अधिकारियों का होगा सम्मान

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण और बालिका शिक्षा को नए आयाम देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर प्रदेश के 75 जिलों में मिशन शक्ति मेला का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और शिक्षा को सुदृढ़ करना है, जिससे वे आत्मरक्षा, जीवन कौशल और नेतृत्व क्षमता में सशक्त बन सकें।

सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान को एक व्यापक और प्रभावी मंच प्रदान किया जा रहा है, जिसके तहत 880 ब्लॉक स्तरीय और 75 जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों को महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक जिले में शिक्षा विभाग की उपलब्धियों और नवाचारों को दर्शाने वाले स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों और व्यक्तियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

इस आयोजन का नेतृत्व जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा, जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) प्रमुख भूमिका निभाएंगे। इसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में मिशन शक्ति की भूमिका

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से मीना मंच और मिशन शक्ति से जुड़े प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक बालिकाएं एवं महिलाएं लाभान्वित हो सकें।

इस तरह होगा मिशन शक्ति मेले का आयोजन

कार्यक्रम की शुरुआत मिशन शक्ति मेला एवं मीना मंच स्टालों के अवलोकन से होगी, जहां विभिन्न विकास खंडों में स्थापित स्टालों का निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान चयनित पॉवर एंजिल और सुगमकर्ता स्वागत गीत प्रस्तुत करेंगे।

इसके बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए), जिला समन्वयक बालिका शिक्षा एवं जनपद नोडल अधिकारी इस आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालेंगे और महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देंगे।

महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा पर विशेष सत्र

कार्यक्रम में मिशन शक्ति, आत्मरक्षा प्रशिक्षण और मीना मंच के तहत चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की जानकारी दी जाएगी। इसमें सेल्फ एस्टीम, जीवन कौशल शिक्षा और बाल संसद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।

इसके बाद विकास खंडवार प्रस्तुतिकरण आयोजित किया जाएगा, जिसमें सुगमकर्ता अपने विद्यालयों में संचालित मीना मंच की गतिविधियों और उपलब्धियों को साझा करेंगे। इसी दौरान खंड शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक नोडल अधिकारी भी अपने अनुभव और अनुकरणीय पहल प्रस्तुत करेंगे।

सम्मान समारोह और समापन

कार्यक्रम के समापन चरण में विकास खंडों के प्रस्तुतिकरण की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद ब्लॉक नोडल अधिकारी और जिला नोडल अधिकारी को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

समापन सत्र में आमंत्रित अतिथि महिला सशक्तिकरण, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर अपने विचार साझा करेंगे। अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) आभार व्यक्त करेंगे और उपस्थित नोडल अधिकारियों, शिक्षकों और सुगमकर्ताओं को दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे। इसके पश्चात कार्यक्रम की औपचारिक समाप्ति होगी।

योगी सरकार की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता

मिशन शक्ति मेला योगी सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी योजनाएं चलाई जा रही हैं। यह आयोजन न केवल बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा, बल्कि समाज में महिलाओं की भूमिका को और अधिक मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!