ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
पाकिस्तानी आतंकवाद पर लखनऊ में फूटा जनआक्रोश, • मण्डल रेल प्रबंधक-प्रयागराज ने किया प्रयागराज - कानपुर सेंट्रल खण्ड का किया निरीक्षण • शांति भंग की आशंका में 16 व्यक्ति तथा 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • लखनऊ अहियागंज मेंआयोजित श्री गणेशजन्मोत्सव में सहभागिता का सुअवसर प्राप्त हुआ-जेपी सिंह • व्यापार ठप हुआ तो देश की अर्थव्यवस्था भी थम जाएगी, स्वदेशी ही भारत की असली ताकत-राजनाथ सिंह • National conference on sustainable development at S.M.S.Lucknow • 609 मुकदमे दायर, 390 का निस्तारण; सजा की प्रभावी पैरवी पर जिलाधिकारी का जोर • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न • पाकिस्तानी आतंकवाद पर लखनऊ में फूटा जनआक्रोश, • मण्डल रेल प्रबंधक-प्रयागराज ने किया प्रयागराज - कानपुर सेंट्रल खण्ड का किया निरीक्षण • शांति भंग की आशंका में 16 व्यक्ति तथा 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • लखनऊ अहियागंज मेंआयोजित श्री गणेशजन्मोत्सव में सहभागिता का सुअवसर प्राप्त हुआ-जेपी सिंह • व्यापार ठप हुआ तो देश की अर्थव्यवस्था भी थम जाएगी, स्वदेशी ही भारत की असली ताकत-राजनाथ सिंह • National conference on sustainable development at S.M.S.Lucknow • 609 मुकदमे दायर, 390 का निस्तारण; सजा की प्रभावी पैरवी पर जिलाधिकारी का जोर • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री आज 05 दिसम्बर, 2021 को 5,000 नवीन स्वास्थ्य उपकेन्द्रों का लोकार्पण करेंगे

D

Dainik India News

• 6196 views

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज 05 दिसम्बर, 2021 को अपने सरकारी आवास पर 5,000 नवीन स्वास्थ्य उपकेन्द्रों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री जी द्वारा इस अवसर पर 15 जनपदों में स्थापित बी0एस0एल0-2 प्रयोगशालाओं तथा MaNTrA ऐप का लोकार्पण भी किया जाएगा।

यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री जी कार्यक्रम के दौरान मातृ स्वास्थ्य एवं नियमित टीकाकरण में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाली एम0एन0एम0 को प्रशस्ति-पत्र भी प्रदान करेंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि एक स्वास्थ्य उपकेन्द्र 5,000 की आबादी को सुविधा प्रदान करने के लिए स्थापित किया जाता है। यह उपकेन्द्र महत्वाकांक्षी एवं अन्य पिछड़े जनपदों में काफी बड़ी संख्या में स्थापित किए जा रहे हैं। इन 5,000 स्वास्थ्य उपकेन्द्रों से एक वर्ष में ढाई से तीन करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सकेंगी। एक साथ इस स्तर का इण्टरवेंशन, पहले कभी भी किसी भी प्रदेश सरकार द्वारा नहीं किया गया। इन उपकेन्द्रों से महिलाओं और बच्चों के साथ ही, अन्य आयु वर्ग के लोगांे को भी स्वास्थ्य सुविधाएं घर के निकट प्राप्त हो सकेंगी। बच्चों के टीकाकरण में इन स्वास्थ्य उपकेन्द्रों की विशेष भूमिका होगी।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के 15 जनपदों में बी0एस0एल0-2 लैब के लोकार्पण से अब प्रदेश के सभी 75 जनपदों में आर0टी0पी0सी0आर0 जांच सुविधा सम्पन्न लैब क्रियाशील हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी चिकित्सा इकाइयों में प्रसव-उपरान्त सूचना का संकलन किए जाने के आशय से ‘मन्त्र‘-माँ नवजात ट्रैकिंग ऐप’ का लोकार्पण किया जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से राजकीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य इकाइयों पर होने वाले समस्त प्रसव से सम्बन्धित सूचनाओं का अंकन, मूल्याँकन एवं अनुश्रवण हिन्दी भाषा में किया जा सकेगा।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!