ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
दिसंबर में लखनऊ में संभावित है कृषि कुंभ 2.0, आयोजन को ग्लोबल बनाने में जुटी योगी सरकार  • मधुबन पुलिस ने गैंगस्टर के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला नगरीय विकास अभिकरण एवं कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्रदाताओं की समीक्षा बैठक संपन्न • नगपंचमी के पावन पर्व पर समस्त प्रदेश वासियों की हार्दिक शुभकामनाएं -जेपी सिंह • करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को कोर्ट से जमानत खाजिर • 61वें रामलीला मंचन में गूँजी श्रीराम की मर्यादा, सामाजिक समरसता और पारिवारिक संस्कारों की गाथा • थाना समाधान दिवस पर सरायलखंसी थाना पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ की जनसुनवाई । • प्रियंका गांधी का नया अवतार:माथे पर चंदन और हाथोँ में तुलसी की माला, पांच बिंदुओ में समझें यूपी चुनाव के सियासी मायने ? • दिसंबर में लखनऊ में संभावित है कृषि कुंभ 2.0, आयोजन को ग्लोबल बनाने में जुटी योगी सरकार  • मधुबन पुलिस ने गैंगस्टर के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला नगरीय विकास अभिकरण एवं कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्रदाताओं की समीक्षा बैठक संपन्न • नगपंचमी के पावन पर्व पर समस्त प्रदेश वासियों की हार्दिक शुभकामनाएं -जेपी सिंह • करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को कोर्ट से जमानत खाजिर • 61वें रामलीला मंचन में गूँजी श्रीराम की मर्यादा, सामाजिक समरसता और पारिवारिक संस्कारों की गाथा • थाना समाधान दिवस पर सरायलखंसी थाना पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ की जनसुनवाई । • प्रियंका गांधी का नया अवतार:माथे पर चंदन और हाथोँ में तुलसी की माला, पांच बिंदुओ में समझें यूपी चुनाव के सियासी मायने ? •
Uncategorized English

मुख्यमंत्री के समक्ष श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण तथा सम्बन्धित अन्य तैयारियों की रूपरेखा का प्रस्तुतीकरण

D

Dainik India News

• 7730 views

प्रधानमंत्री जी ने संकल्प के साथश्री काशी विश्वनाथ धाम का पुनरुद्धार कराया: मुख्यमंत्री

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज जनपद वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर लोकार्पण कार्यक्रम तथा इस उपलक्ष्य में 13 दिसम्बर, 2021 से 14 जनवरी, 2022 तक श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के तहत ‘भव्य काशी दिव्य काशी’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इसके अलावा, उन्होंने विकास कार्याें तथा कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की। 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 13 दिसम्बर, 2021 को श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के लोकार्पण के पश्चात 14, 15 व 16 दिसम्बर, 2021 को काशी के प्रत्येक घर में बाबा का विशेष प्रसाद एवं धाम के इतिहास से सम्बन्धित कॉफी टेबल बुक का अभियान चलाकर वितरण सुनिश्चित किया जाए। महारानी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का पुनरुद्धार कराने के पश्चात प्रधानमंत्री जी ने संकल्प के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम का पुनरुद्धार कराया है। उन्होंने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी सुनिश्चित किया जाए। 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के लोकार्पण से पूर्व वाराणसी जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया जाए। कार्यक्रम के दौरान जन सहभागिता का विशेष ध्यान रखते हुए घरों में साफ-सफाई व दीप प्रज्ज्वलन पर भी फोकस किया जाए। यह कार्यक्रम दिव्य और भव्य हो। 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद वाराणसी के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की सभी सड़कें गड्ढामुक्त की जाएं। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से स्वच्छता का विशेष अभियान चलाया जाए। 12, 13 व 14 दिसम्बर, 2021 को गंगा घाटों के साथ-साथ शहर की प्रमुख इमारतों व सरकारी भवनों की विशेष रूप से सजावट एवं लाइटिंग करायी जाए। इनके अलावा शहर में स्ट्रीट लाइटों की सुचारु व्यवस्था रहे। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में डिजिटल डोनेशन की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के साथ ही काशी का डिजिटल मैप बनाने के निर्देश मण्डलायुक्त वाराणसी को दिए। 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भजन-कीर्तन मण्डलियों को संस्कृति विभाग द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान फाइन आर्ट के छात्र-छात्राएं शहर के प्रमुख स्थानों पर अपनी पेण्टिंग का प्रदर्शन करेंगे। काशी के विकास से सम्बन्धित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाए। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन पूरे एक माह तक किए जाने की रूपरेखा बनायी जाए। काशी के पुनरुद्धार और श्री काशी विश्वनाथ धाम के इतिहास की जानकारी जन-जन तक पहुंचे। 
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ वाहन पार्किंग और यातायात की व्यवस्था भी सुदृढ़ रहे। काशी वासियों को यातायात सम्बन्धी किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। सभी सम्बन्धित विभाग अपनी सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराएं। वेण्डिंग जोन में ही रेहड़ी-पटरी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था की जाए तथा सामुदायिक शौचालय भी साफ-सुथरे रहें। उन्होंने थानों में पड़े वाहनों का युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए। 
मुख्यमंत्री जी ने 30 नवम्बर, 2021 तक सड़कों को पूरी तरह गड्ढामुक्त किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिलान्यास किए गए विकास कार्यों पर तेजी से कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि विद्युत बकाया देयों के नाम पर उत्पीड़न न किया जाए। त्रुटियुक्त बिलों का संशोधन करते हुए किश्तों में भुगतान प्राप्त किए जाने की कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री जी के समक्ष श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण तथा सम्बन्धित अन्य तैयारियों की रूपरेखा का प्रस्तुतीकरण किया गया। 
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री अनिल राजभर, पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 नीलकंठ तिवारी, स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रविन्द्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अपर मुख्य सचिव गृह श्री अवनीश कुमार अवस्थी तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!