ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
वक्फ बोर्ड की संपत्ति के विवाद में दंपती पर फायरिंग लखनऊ स्वच्छता समिति ने संज्ञान लिया: नगर विकास मंत्री ने की सकारात्मक कारवाई - जे पी सिंह <em>खेल शिक्षकों की क्षमता संवर्धन हेतु रिफ्रेशर कोर्स शुरू किये जाएंगे : दीपक कुमार</em> प्रदेश में कमर-तोड़ स्पीड ब्रेकर की जगह टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर का होगा निर्माण 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाईकिल बरामद राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह से डा दिनेश शर्मा राज्यसभा सदस्य व पीठासीन अधिकारी(उपसभापति) राज्यसभा से शिष्टाचार भेंट सम्पन्न शरद पवार ने काँग्रेस की कर दी तुलना जमींदार से, कहा हवेली भी नही सम्हाली जाती देश क्या सम्हालेंगे उत्तर प्रदेश की प्रगति और 2025 प्रयागराज महाकुंभ का भव्य आमंत्रण वक्फ बोर्ड की संपत्ति के विवाद में दंपती पर फायरिंग लखनऊ स्वच्छता समिति ने संज्ञान लिया: नगर विकास मंत्री ने की सकारात्मक कारवाई - जे पी सिंह <em>खेल शिक्षकों की क्षमता संवर्धन हेतु रिफ्रेशर कोर्स शुरू किये जाएंगे : दीपक कुमार</em> प्रदेश में कमर-तोड़ स्पीड ब्रेकर की जगह टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर का होगा निर्माण 02 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाईकिल बरामद राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह से डा दिनेश शर्मा राज्यसभा सदस्य व पीठासीन अधिकारी(उपसभापति) राज्यसभा से शिष्टाचार भेंट सम्पन्न शरद पवार ने काँग्रेस की कर दी तुलना जमींदार से, कहा हवेली भी नही सम्हाली जाती देश क्या सम्हालेंगे उत्तर प्रदेश की प्रगति और 2025 प्रयागराज महाकुंभ का भव्य आमंत्रण
Uncategorized English

<em>मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट, जेवर का किया निरीक्षण बोले सितम्बर 2024 तक कार्य होगा पूर्ण</em>

D

Dainik India News

4236 views
<em>मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट, जेवर का किया निरीक्षण बोले सितम्बर 2024 तक कार्य होगा पूर्ण</em>

दैनिक इंडिया न्यूज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गौतमबुद्धनगर में निर्माणाधीन नोएडा इण्टरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, जेवर के निर्माण कार्यों एवं रनवे का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण स्थल पर मशीनरी व संसाधन बढ़ाए जाने एवं निर्माण कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट की स्थापना से औद्योगिक अवसंरचना का विकास होगा, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। विनिर्माण एवं निर्यात को प्रोत्साहन मिलेगा तथा हवाई यातायात में सुगमता के साथ ही, पर्यटन में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि इस एयरपोर्ट के निकट कई औद्योगिक सेक्टरों का विकास यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में हुआ है। आने वाले दिनों में यह क्षेत्र औद्योगिक और सर्विस सेक्टर की गतिविधियों का सबसे बड़ा केन्द्र बनेगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि एयरपोर्ट का विकास 02 चरणों में होगा। प्रथम चरण में यह एयरपोर्ट 02 रनवे का होगा। दूसरे चरण में बढ़कर 05 रनवे का हो जाएगा। 02 रनवे का यह एयरपोर्ट वार्षिक 07 करोड़ यात्रियों की क्षमता का होगा और इस पर लगभग 30 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्रथम चरण में वर्ष 2023-24 में 01 करोड़ 20 लाख वार्षिक यात्रियों की क्षमता का यह एयरपोर्ट प्रारम्भ में 01 रनवे का होगा, जो वर्ष 2031 में बढ़कर 03 करोड़ यात्रियों की वार्षिक क्षमता और 02 रनवे का हो जाएगा। वर्ष 2036 में यह पांच करोड़ और वर्ष 2040 में 07 करोड़ यात्रियों की वार्षिक क्षमता का हो जाएगा। वर्तमान में टर्मिनल बिल्डिंग और रनवे का निर्माण प्रारम्भ हो चुका है। सितम्बर, 2024 तक एयरपोर्ट का निर्माण पूर्ण हो जाएगा।
मुख्यमंत्री जी को यह भी अवगत कराया गया कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के क्रम में दूसरे चरण में 03 रनवे और बनाए जाएंगे। तीसरा रनवे 1365 हे0, चौथा रनवे 1318 हे0 और पांचवां रनवे 735 हे0 क्षेत्र में बनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि तीसरे रनवे के निर्माण के लिए आवश्यक 1365 हे0 भूमि के अधिग्रहण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने अनुमति के साथ बजट भी उपलब्ध करा दिया है और अधिग्रहण की प्रक्रिया भी प्रारम्भ हो चुकी है।
इस अवसर पर औद्योगिक विकास मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, मण्डलायुक्त/मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण श्री सुरेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी श्री सुहास एल0वाई0 सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!