ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
हर महानगर में हो भारत की विभिन्न परंपराओं और संस्कृति से जुड़े खानपान की गलीः सीएम योगी  • घरौनी वितरण का यह कार्यक्रम भारत के लोकतंत्र के इतिहास का बहुत ही महत्वपूर्ण पड़ाव: मुख्यमंत्री • चली ताबड़तोड़ गोलियां,दो युवक घायल,जांच में जुटी पुलिस • शांति भंग की आशंका में 15 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • लस्सी विक्रेता की गैर इरादतन हत्या के मामले मे कोर्ट से आरोपित की जमानत अर्जी खारिज • एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार को जनपद हारदोई के हरियावां थाने के दरोगा रामाशीष को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया • अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, धराशाई हुई तीन मकान • दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें-हरिंद्र कुमार सिंह • हर महानगर में हो भारत की विभिन्न परंपराओं और संस्कृति से जुड़े खानपान की गलीः सीएम योगी  • घरौनी वितरण का यह कार्यक्रम भारत के लोकतंत्र के इतिहास का बहुत ही महत्वपूर्ण पड़ाव: मुख्यमंत्री • चली ताबड़तोड़ गोलियां,दो युवक घायल,जांच में जुटी पुलिस • शांति भंग की आशंका में 15 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • लस्सी विक्रेता की गैर इरादतन हत्या के मामले मे कोर्ट से आरोपित की जमानत अर्जी खारिज • एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार को जनपद हारदोई के हरियावां थाने के दरोगा रामाशीष को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया • अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, धराशाई हुई तीन मकान • दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें-हरिंद्र कुमार सिंह •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री और राज्य मंत्री के साथ निर्माणाधीन एयरपोर्ट का निरीक्षण किया

D

Dainik India News

• 7426 views
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री और राज्य मंत्री के साथ निर्माणाधीन एयरपोर्ट का निरीक्षण किया

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ/अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के अनुरूप नये भारत की नयी अयोध्या बन रही है। अयोध्या के विकास कार्यां एवं समीक्षा के लिए वह समय-समय पर अयोध्या का भ्रमण करते रहे हैं। देश व दुनिया के साथ अयोध्या की कैसी कनेक्टिविटी होनी है, इसके लिए वह केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री व केन्द्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री के साथ अयोध्या एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के लिए आये हैं।

????????????????????????????????????

मुख्यमंत्री व केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम0 सिंधिया एवं केन्द्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) (डॉ0) वी0के0 सिंह के साथ जनपद अयोध्या में निर्माणाधीन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इण्टरनेशनल एयरपोर्ट के निरीक्षण के उपरान्त मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। इसके पूर्व, मुख्यमंत्री जी तथा केन्द्रीय मंत्रियों ने एयरपोर्ट के कार्यों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर अयोध्या के विभिन्न विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन एयरपोर्ट में भूमि अधिग्रहण सम्बन्धित सभी प्रक्रियाओं के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण किया गया। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

????????????????????????????????????

नए एयरपोर्ट का निर्माण युद्धस्तर पर:सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में पहले जो एयरस्ट्रिप थी, उसमें मात्र 178 एकड़ जमीन उपलब्ध थी। इतने क्षेत्रफल में इण्टरनेशनल एयरपोर्ट नहीं बन सकता था। प्रधानमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार ने इसका प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा, उसे भारत सरकार ने अपनी सहमति दी। राज्य सरकार द्वारा 821 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इण्डिया द्वारा नये एयरपोर्ट के निर्माण की कार्यवाही युद्वस्तर पर चल रही है। यहां हुए प्रस्तुतिकरण के अनुरूप 15 दिसम्बर, 2023 तक यह नया एयरपोर्ट पूरी तरह बनकर तैयार होगा। जो भी तिथि प्रधानमंत्री जी द्वारा दी जायेगी, उसी के अनुरूप अयोध्या एयरपोर्ट सहित यहां के अन्य विकास कार्यों और नई अयोध्या, जो प्रभु श्रीराम के अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान होने के पूर्व सज करके एक नयी अयोध्या के रूप में देश व दुनिया के सामने होगी, उसके भव्य लोकार्पण के साथ हम लोग जुड़ेंगे।

????????????????????????????????????

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री के निर्देशन में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इण्डिया अयोध्या एयरपोर्ट के निर्माण कार्य को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ा रही है। साथ ही, श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मन्दिर के लोकार्पण के पूर्व अयोध्या को वायु सेवा से जोड़ने के जिस लक्ष्य को लेकर वह चले है, वह तिथि अब नजदीक आ चुकी है। अयोध्यावासियों को कई प्रकार की सौगातें मिलने वाली हैं। इसमें इण्टरनेशनल एयरपोर्ट के साथ ही अयोध्या की दृष्टि से आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर भी अयोध्यावासियों को पर उपलब्ध होगा।

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने जन्मभूमि की माटी को माथे पर लगाया

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या की मिट्टी को माथे पर लगाने के अवसर को अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि आज उनके लिए एक भावनात्मक क्षण है। इस अयोध्या के साथ उनकी आजी अम्मा का भी सम्पूर्ण जीवन बहुत भावनात्मक लगाव रहा है।

श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या आध्यात्मिक शक्ति का केन्द्र बिन्दु है: ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत विश्व पटल पर अग्रसर हो रहा है। आर्थिक क्षमता, आत्मनिर्भरता के साथ ही, भारत अपनी सांस्कृतिक धरोहर और आध्यात्मिक शक्ति के आधार पर भी अग्रसर हो रहा है। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या आध्यात्मिक शक्ति का केन्द्र बिन्दु है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि भारत में स्थित हवाई अड्डों में जब कोई भी देशी या विदेशी व्यक्ति प्रवेश करे, उसे उस शहर की सांस्कृतिक क्षमता का आभास होना चाहिए। इसी को ध्यान में रखते हुए अयोध्या के हवाई अड्डे में भी अयोध्या की सांस्कृतिक क्षमता के कण-कण को परिलक्षित करने की कोशिश की गयी है। चाहे एयरसाइड से देखें या सिटी साइड से देखें, हवाई अड्डे में नक्काशी एवं डिजाइन का कार्य हुआ है। हमारा लक्ष्य है कि इस महीने में अयोध्या हवाई अड्डा पूरी तरह से तैयार हो जाए। आगामी डेढ़ माह में देश में करीब आठ एयरपोर्ट तैयार हो रहे हैं ।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एवं नागरिक उड्डयन एसपी गोयल सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

इसके पूर्व, मुख्यमंत्री केंद्रीय नागर विमानन मंत्री तथा केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री ने अयोध्या में श्री हनुमानगढ़ी मंदिर एवं श्रीरामलला का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री जी एवं केंद्रीय नागर विमानन मंत्री द्वारा सरयू होटल, नया घाट पर 42वें रामायण मेले का पोस्टर जारी किया गया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!