ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
तुष्टिकरण की नीतियों का खुलकर विरोध करनेवालों में आज भी याद किये जाते है डॉ मुखर्जी : योगी आदित्‍यनाथ • आठवें अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम में हुआ सफल आयोजन • ‘अनकही कहानियों’ के मंच से सेवा-संकल्प की कथा, योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की योजनाओं और 25 वर्ष की सार्वजनिक यात्रा • लोगों को मिलेट्स का मुरीद बना रही योगी सरकार • विदिशा ट्रस्ट द्वारा लगातार ग्यारहवें वर्ष 5 से 16 वर्ष की आयु के मध्य के बच्चों के लिए "वाइब्रेट विदिशा" चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन • जब इलाज ही बीमारी बन जाए • जब स्वबोध खो जाता है, तब राष्ट्र का पथ अवरुद्ध हो जाता है-डॉ कृष्ण गोपाल • BJP Signals Clear Majority in Betting Markets: BJP at 304, Congress at 64 Seats, Betting Reaches Crores for the First Time • तुष्टिकरण की नीतियों का खुलकर विरोध करनेवालों में आज भी याद किये जाते है डॉ मुखर्जी : योगी आदित्‍यनाथ • आठवें अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम में हुआ सफल आयोजन • ‘अनकही कहानियों’ के मंच से सेवा-संकल्प की कथा, योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की योजनाओं और 25 वर्ष की सार्वजनिक यात्रा • लोगों को मिलेट्स का मुरीद बना रही योगी सरकार • विदिशा ट्रस्ट द्वारा लगातार ग्यारहवें वर्ष 5 से 16 वर्ष की आयु के मध्य के बच्चों के लिए "वाइब्रेट विदिशा" चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन • जब इलाज ही बीमारी बन जाए • जब स्वबोध खो जाता है, तब राष्ट्र का पथ अवरुद्ध हो जाता है-डॉ कृष्ण गोपाल • BJP Signals Clear Majority in Betting Markets: BJP at 304, Congress at 64 Seats, Betting Reaches Crores for the First Time •
उत्तर प्रदेश सरकार English

गोमती पुस्तक मेले में “साहित्य की बोली स्वतंत्रता का अमृत” पर भावपूर्ण विमर्श

D

Dainik India News

• 6782 views
गोमती पुस्तक मेले में “साहित्य की बोली स्वतंत्रता का अमृत” पर भावपूर्ण विमर्श

साहित्य और कला ने आज़ादी की ज्वाला प्रज्वलित की

मातृभाषा हिंदी से ही स्वतंत्रत चेतना को मिली शक्ति

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित गोमती पुस्तक मेले (एनबीटी) में हुए “पुस्तक चर्चा” कार्यक्रम के दौरान लेखक, निर्देशक और अभिनेता चंद्रभूषण सिंह की पुस्तक “साहित्य की बोली स्वतंत्रता का अमृत” पर गंभीर विमर्श हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ साहित्यकारों, पत्रकारों और विद्वानों ने इसे मात्र एक पुस्तक नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा से जुड़े साहित्यिक दस्तावेज के रूप में सराहा।

ललित कला अकादमी, उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि साहित्य, कला और संस्कृति स्वतंत्रता आंदोलन के प्राण थे। कविता, गीत और नाटक ने जनमानस में ऐसा उत्साह जगाया जिसने पराधीनता की बेड़ियों को तोड़ने का हौसला दिया। उन्होंने कहा—“यह पुस्तक नई पीढ़ी को उस दौर की जीवंत झलक दिखाती है और याद दिलाती है कि साहित्य और कला ने मिलकर ही आज़ादी की लड़ाई को ऊर्जा दी।”

वरिष्ठ पत्रकार श्रीधर अग्निहोत्री ने इसे क्रांति का शस्त्र बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम केवल रणभूमि तक सीमित नहीं था, बल्कि कलम और काव्य की लड़ाई भी उतनी ही सशक्त थी। भारतेंदु हरिश्चंद्र, मैथिलीशरण गुप्त, प्रेमचंद और अन्य साहित्यकारों की लेखनी ने जनता में आत्मबल जगाया और स्वतंत्रता की ज्वाला प्रज्वलित की। उन्होंने कहा—“आज हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि नई पीढ़ी को मातृभाषा और बोलियों से जोड़े रखें।”

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की उपाध्यक्ष विभा सिंह ने हिंदी से नई पीढ़ी की दूरी पर चिंता जताई और कहा कि परिवारों में बच्चों को हिंदी अपनाने के लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने भावुक होते हुए कहा—
“हिंदी केवल भाषा नहीं, यह हमारी आत्मा की आवाज़ है। अगर बच्चे अपनी मातृभाषा से दूर होंगे तो उनकी जड़ें कमजोर हो जाएंगी। सरोजिनी नायडू और महादेवी वर्मा जैसी विभूतियों ने अपने साहित्य से जिस ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया, वह हमें आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाना ही होगा। जैसे एक पेड़ अपनी जड़ों से शक्ति पाता है, वैसे ही समाज को अपनी मातृभाषा से जीवन मिलता है।”

लेखक चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि यह पुस्तक स्वतंत्रता आंदोलन में हिंदी के योगदान को उजागर करती है। उन्होंने कहा—“आज़ादी के अमृतकाल में हमें यह याद रखना होगा कि मातृभाषा हिंदी ने ही स्वतंत्रता की चेतना जगाई। यह कृति नई पीढ़ी को अपनी भाषा और संस्कृति से जोड़ने का सेतु बनेगी।”

साहित्यकार डॉ. मनीष शुक्ल ने समीक्षा प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह पुस्तक केवल ऐतिहासिक तथ्यों का संग्रह नहीं, बल्कि उस भावधारा का परिचय है जिसने स्वतंत्रता की ज्वाला को जनमानस में प्रज्वलित किया। संवादात्मक और नाटकीय भाषा इसकी सबसे बड़ी विशेषता है, जो पाठकों को न केवल आकर्षित करती है बल्कि गहराई तक स्पर्श भी करती है।

कार्यक्रम के अंत में यह सहमति बनी कि यह कृति विद्यार्थियों, शोधार्थियों और साहित्य-इतिहास के जिज्ञासुओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। यह न केवल स्वतंत्रता संग्राम की साहित्यिक परंपरा का गौरवपूर्ण परिचय कराती है, बल्कि मातृभाषा और संस्कृति के संरक्षण का सशक्त संदेश भी देती है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!