ब्रेकिंग न्यूज़
तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? | तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? |
हाइलाइट न्यूज़
“जेवर की उड़ान: क्या यह सिर्फ एयरपोर्ट है या भारत के वैश्विक वर्चस्व का प्रारंभ?” झाडू़ मारकर सब झाड़ ले जाएगा दिल्ली का नमूनाः सीएम योगी&nbsp; सीएम योगी ने अटल जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- अटल जी ने भारत को नई पहचान दी मुख्यमंत्री ने नगर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देशई-बस सेवा का विस्तार, <em>हरदोई पुलिस परिवार की ओर से सभी जनपद वासियों को होली के त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं - अनिल कुमार यातायात प्रभारी जनपद हरदोई</em> वर्षों से खाना न खा पाने की दिक्कत जटिल सर्जरी से हुई दूर जिलाधिकारी मऊ की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न श्रीकृष्ण का अमूल्य उपदेश: श्रीमद्भगवद्गीता और गुरु-परम्परा का महत्व “जेवर की उड़ान: क्या यह सिर्फ एयरपोर्ट है या भारत के वैश्विक वर्चस्व का प्रारंभ?” झाडू़ मारकर सब झाड़ ले जाएगा दिल्ली का नमूनाः सीएम योगी&nbsp; सीएम योगी ने अटल जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- अटल जी ने भारत को नई पहचान दी मुख्यमंत्री ने नगर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देशई-बस सेवा का विस्तार, <em>हरदोई पुलिस परिवार की ओर से सभी जनपद वासियों को होली के त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं - अनिल कुमार यातायात प्रभारी जनपद हरदोई</em> वर्षों से खाना न खा पाने की दिक्कत जटिल सर्जरी से हुई दूर जिलाधिकारी मऊ की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था एवं अभियोजन शाखा की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न श्रीकृष्ण का अमूल्य उपदेश: श्रीमद्भगवद्गीता और गुरु-परम्परा का महत्व
Uncategorized English

मुख्यमंत्री ने जनपद आजमगढ़ का भ्रमण कर वहां 13 नवम्बर, 2021 को होने वाले राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

D

Dainik India News

20 views
मुख्यमंत्री ने जनपद आजमगढ़ का भ्रमण कर वहां 13 नवम्बर, 2021 को होने वाले राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद आजमगढ़ का भ्रमण कर वहां 13 नवम्बर, 2021 को होने वाले राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री जी ने यशपालपुर आजमबांध क्षेत्र का भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां की जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। तत्पश्चात जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आहूत एक बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त स्थान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम स्थल के समीप ही पार्किंग स्थल बनाया जाए, ताकि जनता को ज्यादा दूर पैदल चलकर न जाना पड़े। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के सम्पर्क मार्गाें की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश भी दिये।
इसके पूर्व, जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री जी को कार्यक्रम के सम्बन्ध में की जा रही तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। जिलाधिकारी ने विश्वविद्यालय परियोजना के सम्बन्ध में भी अवगत कराया।
मुख्यमंत्री जी ने जनपद भ्रमण के अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विकास और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आज उत्तर प्रदेश देश में अपनी नयी पहचान स्थापित कर रहा है। वर्ष 2017 के बाद उत्तर प्रदेश देश की सभी योजनाओं में अग्रणी भूमिका के साथ आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आजमगढ़ के लिए स्वीकृत किये गये नये राज्य विश्वविद्यालय का  शिलान्यास 13 नवम्बर, 2021 को सम्पन्न होने जा रहा है। इसके दृष्टिगत आज उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आहूत एक बैठक में शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि एक समय था जब जनपद आजमगढ़ के नागरिकों और नौजवानों को पहचान के संकट के दौर से गुजरना पड़ा था। लेकिन आज आजमगढ़ विकास की नई गाथा लिख रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, इस क्षेत्र के भौतिक एवं औद्योगिक विकास के नये प्रतिमान स्थापित करेगा। इसी माह इस परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा। आजमगढ़ को एयर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए एयरपोर्ट के निर्माण की कार्यवाही युद्धस्तर पर की जा रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आजमगढ़ में बहुप्रतीक्षित राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण की कार्यवाही अब मूर्तरूप लेने जा रही है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यह विश्वविद्यालय नया प्रतिमान स्थापित करेगा। आजमगढ़ के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के साथ-साथ रोजगार की व्यापक सम्भावनाओं को आगे बढ़ाने में इस विश्वविद्यालय की बहुत बड़ी भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ वासियों के लिए अपना विश्वविद्यालय तथा एयरपोर्ट होगा तथा आजमगढ़ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का एक महत्वपूर्ण केन्द्र बिन्दु भी होगा। जनपदवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई देते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नये विश्वविद्यालय और अन्य उपलब्धियों से उत्साहित आजमगढ़ का हर नागरिक प्रफुल्लित और उत्साहित होगा और सरकार के अभियान के साथ जुड़कर आजमगढ़ को नयी पहचान देने में योगदान करेगा।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!