ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, नहीं लगाने होंगे कार्यालयों के चक्कर • मदरसा शिक्षा परिषद चेयरमैन उतर प्रदेश डा0 इफ्तिखार अहमद जावेद नें किया मऊ जनपद का भ्रमण • वाराणसी दौरे पर प्रधानमंत्री पहुंचे स्वर्वेद महामंदिर धाम, जनता को किया संबोधित • “विश्वास की पुनर्स्थापना और अन्याय के प्रतिकार का संकल्प: बंगाल की जनभावना का निर्णायक क्षण” • यूपी की स्थिति कैसी थी, मेरा खून खौल जाता था:अमित शाह • मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी दिनांक 08 अक्टूबर 2022 को सिटी मांटेसरी स्कूल LDA कॉलोनी कानपुर रोड लखनऊ में आरोग्य भारती अखिल भारतीय प्रतिनिधिमंडल बैठक-2022 के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। • VK FINANCIAL SERVICES VINAY KUMAR SRIVASTAVA Financial Distributor • हरदोई में दलालों व हेरा फेरी करने वाले व्यक्ति ने खाद बीज की दुकान खुलवाने के नाम से किसान से ठगे एक लाख रुपए • यूपी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, नहीं लगाने होंगे कार्यालयों के चक्कर • मदरसा शिक्षा परिषद चेयरमैन उतर प्रदेश डा0 इफ्तिखार अहमद जावेद नें किया मऊ जनपद का भ्रमण • वाराणसी दौरे पर प्रधानमंत्री पहुंचे स्वर्वेद महामंदिर धाम, जनता को किया संबोधित • “विश्वास की पुनर्स्थापना और अन्याय के प्रतिकार का संकल्प: बंगाल की जनभावना का निर्णायक क्षण” • यूपी की स्थिति कैसी थी, मेरा खून खौल जाता था:अमित शाह • मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी दिनांक 08 अक्टूबर 2022 को सिटी मांटेसरी स्कूल LDA कॉलोनी कानपुर रोड लखनऊ में आरोग्य भारती अखिल भारतीय प्रतिनिधिमंडल बैठक-2022 के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। • VK FINANCIAL SERVICES VINAY KUMAR SRIVASTAVA Financial Distributor • हरदोई में दलालों व हेरा फेरी करने वाले व्यक्ति ने खाद बीज की दुकान खुलवाने के नाम से किसान से ठगे एक लाख रुपए •
Uncategorized English

मुख्यमंत्री ने पूर्वदशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना 2021-22के अन्तर्गत 12 लाख 17 हजार 631 मेधावी छात्र-छात्राओं के बैंकखातों में 458 करोड़ 66 लाख रुपए का आनलाइन अन्तरण किया

D

Dainik India News

• 6859 views
मुख्यमंत्री ने पूर्वदशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना 2021-22के अन्तर्गत 12 लाख 17 हजार 631 मेधावी छात्र-छात्राओं के बैंकखातों में 458 करोड़ 66 लाख रुपए का आनलाइन अन्तरण किया

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

साढ़े चार वर्ष में वर्तमान राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार की

तुलना में 40 लाख से अधिक विद्यार्थियों को स्काॅलरशिप

योजना से जोड़ने का कार्य किया: मुख्यमंत्री

विभिन्न काॅलेजों में प्रवेश प्रक्रियाओं को 30 दिसम्बर, 2021 तक
अवश्य पूरा कर लिया जाए, जिससे आगामी 26 जनवरी तक
छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति अवश्य उपलब्ध करा दी जाए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर पूर्वदशम/दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना 2021-22 के अन्तर्गत 12 लाख 17 हजार 631 मेधावी छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में 458 करोड़ 66 लाख रुपए का आॅनलाइन अन्तरण किया। इस अवसर पर उन्होंने 05 छात्र-छात्राओं श्री हर्ष विश्वकर्मा, श्री आशीष त्रिपाठी, सुश्री प्राची मिश्रा, श्री रिन्कू रावत और सुश्री किशा फातिमा को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया। साथ ही, उन्होंने 05 जनपदों-मुरादाबाद, फिरोजाबाद, प्रयागराज, बांदा तथा उन्नाव के छात्र-छात्राओं से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शासन की तरफ से मिल रही छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के विषय में जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को शासन की योजनाओं के साथ जोड़ने का कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य बिना भेदभाव के कर रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्काॅलरशिप के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में मदद दी जा रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही, समाज कल्याण व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे इन छात्र-छात्राओं को शासन की योजनाओं से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं की जानकारी होना भी एक अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्य है। इसके लिए जागरूकता महत्वपूर्ण होती है। यह कार्यक्रम उसी जागरूकता का एक हिस्सा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विगत साढ़े चार वर्ष में वर्तमान राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार की तुलना में 40 लाख से अधिक विद्यार्थियों को स्काॅलरशिप योजना से जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर, 2021 को लगभग 57 लाख छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की किस्त भेजी गयी थी। अब तक 68 लाख से अधिक विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति उपलब्ध करायी जा चुकी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार विद्यार्थियों के साथ भेदभाव करती थी। वर्ष 2016-17 में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं की स्काॅलरशिप रोक दी गयी थी। पूर्ववर्ती सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से कार्य करती थी। जिसके कारण लोक कल्याणकारी योजनाएं बाधित होती थीं। मार्च, 2017 में वर्तमान सरकार नेे पहल करके उन विद्यार्थियों की स्काॅलरशिप को भेजने का कार्य किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना महामारी की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियांे में कोटा और प्रयागराज में पढ़ रहे प्रदेश के हजारों बच्चों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने का कार्य किया गया था। उस समय उन बच्चों के माता-पिता की व्यग्रता को प्रदेश सरकार ने महसूस किया। इसके दृष्टिगत विद्यार्थियांे को उन्हीं के जनपद में कोचिंग की सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया गया, ताकि इन्हें घर से दूर कोचिंग के लिए ना जाना पड़े। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना उसी का परिणाम है। अभ्युदय योजना के अन्तर्गत निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की गयी है। इस योेजना के माध्यम से प्रतियोगी छात्रों ने विभिन्न परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है, जो प्रदेश के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा सभी पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। अनुसूचित जाति/जनजाति, अल्पसंख्यक, पिछड़ी जाति समेत सभी जातियों के प्रतियोगी छात्रों के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना संचालित की गई है। यह योजना वर्तमान में प्रदेश के 18 मण्डल मुख्यालयों पर संचालित की जा रही है। आने वाले समय में यह प्रदेश के सभी जनपदों में संचालित की जाएगी। इस योजना के माध्यम से संघ लोक सेवा आयोग, उ0प्र0 लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग, बैंकिंग, रेलवे, जे0ई0, नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को सुविधा होगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विभिन्न काॅलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। सभी प्रवेश प्रक्रियाओं को 30 दिसम्बर, 2021 तक अवश्य पूरा कर लिया जाए, जिससे विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति उपलब्ध करायी जा सके। उन्होंने कहा कि आगामी 26 जनवरी तक शेष छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति अवश्य उपलब्ध करा दी जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्तमान सरकार विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग काॅलेजों, पाॅलीटेक्निक, आई0टी0आई0, पैरामेडिकल जैसी विभिन्न संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्मार्टफोन और टैबलेट वितरण की योजना पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी संस्थाएं समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें, जिससे दिसम्बर से मार्च तक छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन प्रदान किया जा सके।
इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री श्री रमापति शास्त्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा 09 से कक्षा 12 तक के समस्त गरीब बच्चों को छात्रवृत्ति की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से जनजीवन के साथ शिक्षण कार्य भी प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के अन्तर्गत आज छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का वितरण किया जा रहा है। द्वितीय चरण के अन्तर्गत दिसम्बर माह के अन्त तक वितरण किया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि आज 12 लाख 17 हजार 631 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति से लाभान्वित किया गया है। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग के 06 लाख 23 हजार 246, अनुसूचित जाति के 03 लाख 54 हजार 88, अनुसूचित जनजाति के 02 हजार 281, सामान्य वर्ग के 01 लाख 66 हजार 291 तथा अल्पसंख्यक समुदाय के 71 हजार 725 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
इस अवसर पर राज्यमंत्री अल्पसंख्यक कल्याण श्री मोहसिन रजा, मुख्य सचिव श्री आर0के0 तिवारी, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 एवं सूचना श्री नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण श्री हेमन्त राव, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना श्री संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव समाज कल्याण एवं अल्पसंख्यक कल्याण श्री हिमांशु कुमार, सूचना निदेशक श्री शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!