ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सनातन चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सनातन चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि |
हाइलाइट न्यूज़
फर्जी मार्कशीट और प्रमाण पत्र घोटाला: मऊ के निजी विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर दर्ज हुआ केस, • गुरु परम्परा से सम्बन्धित यह कार्यक्रम सिर्फ गुरुद्वारे तक सीमित न होकर प्रत्येक भारतीय के घर में होना चाहिए:मुख्यमंत्री • जगतगुरु अवधेश प्रधानाचार्य ने अपने भक्तों के साथ किया योग और दुनिया को दिया अष्टांग योग का संदेश • भव्यता के साथ महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकार • वेदवन में दीपशिखाओं ने रचा मंगल आलोक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु की हुई सामूहिक प्रार्थना • आठवें अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम में हुआ सफल आयोजन • यूपी के इकोनॉमिक ग्रोथ की उपलब्धि सराहनीय : राष्ट्रपति  • बलिया के नरही थाना कांड के फरार एसएचओ पन्नेलाल कन्नौजिया ने किया सरेंडर • फर्जी मार्कशीट और प्रमाण पत्र घोटाला: मऊ के निजी विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर दर्ज हुआ केस, • गुरु परम्परा से सम्बन्धित यह कार्यक्रम सिर्फ गुरुद्वारे तक सीमित न होकर प्रत्येक भारतीय के घर में होना चाहिए:मुख्यमंत्री • जगतगुरु अवधेश प्रधानाचार्य ने अपने भक्तों के साथ किया योग और दुनिया को दिया अष्टांग योग का संदेश • भव्यता के साथ महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकार • वेदवन में दीपशिखाओं ने रचा मंगल आलोक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु की हुई सामूहिक प्रार्थना • आठवें अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम में हुआ सफल आयोजन • यूपी के इकोनॉमिक ग्रोथ की उपलब्धि सराहनीय : राष्ट्रपति  • बलिया के नरही थाना कांड के फरार एसएचओ पन्नेलाल कन्नौजिया ने किया सरेंडर •
Uncategorized English

आशीष मिश्र समेत चार आरोपितों की दोबारा पुलिस रिमांड

D

Dainik India News

• 6890 views

उदय राज / डी डी इंडिया न्यूज

लखीमपुर, । लखीमपुर खीरी हि‍ंसा के मुख्य आरोपित केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र 'टेनी' के पुत्र आशीष मिश्र, अंकित दास, शेखर भारती और लतीफ उर्फ काले की दोबारा 48 घंटे की पुलिस रिमांड मंजूर हो गई है। चारों आरोपितों को 22 की शाम पांच बजे से 24 अक्टूबर शाम पांच बजे तक पुलिस कस्टडी में रहना होगा। एसआइटी ने चारों से पूछताछ व सह आरोपितों से आमना-सामना कराने के लिए गुरुवार को दोबारा तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर दिए जाने की सीजेएम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी।शुक्रवार को चारों आरोपितों को जेल से तलब कर सीजेएम कोर्ट लाया गया। अभियोजन पक्ष से एसपीओ एसपी यादव ने बहस करते हुए दोबारा तीन दिनों की रिमांड दिए जाने की याचना की। आरोपितों के अधिवक्ता अवधेश कुमार सि‍ंह व शैलेंद्र सि‍ंह गौड़ ने कोर्ट को बताया कि आशीष मिश्र व अन्य आरोपितों को तीन दिनों की कस्टडी में लेकर पुलिस पूछताछ व साक्ष्य संकलन कर चुकी है। उन्होंने रिमांड अर्जी का जोरदार विरोध किया। बहस सुनने के एक घंटे बाद सीजेएम ने आरोपित आशीष मिश्रा, अंकित दास, शेखर भारती व लतीफ की 48 घंटे की दोबारा पुलिस रिमांड मंजूर कर दी।लखीमपुर हि‍ंसा कांड के मामले में शुक्रवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने एक दर्जन गवाहों के बयान दर्ज किए गए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विवेचक ने घटना के गवाहों के मजिस्ट्रेट के समझ 164 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज कराने की कवायद शुरू कर दी है। गुरुवार को एसआइटी ने घटना के संबंध में पांच गवाहों के बयान दर्ज कराए थे इससे पूर्व चार गवाहों के बयान दर्ज कराए गए थे। अब तक 21 गवाहों के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए जा चुके हैं। सूत्रों की माने तो सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पूर्व सभी गवाहों के बयान दर्ज कराने में एसआइटी ने कवायद शुरू कर दी है।लखीमपुर-खीरी कांड को एक पखवाड़े से ज्या का समय बीत चुका। जांच भी तेजी से चल रही है, पर अब सच्चाई की कई परतें खुली ही नहीं हैं, जिससे पूरा मामला साफा नहीं हो पाया है। अब तक अनसुलझे ऐसे ही कई सवालों के जवाब ढूंढने को एसआइटी के लिए शनिवार को दिन काफी अहम है। शनिवार को एसआइटी घटना के मुख्य आरोपित मंत्री पुत्र आशीष मिश्र मोनू और लखनऊ के कांट्रेक्टर अंकित दास का आमना-सामना दूसरी महत्वपूर्ण कड़ी सुमित जायसवाल मोदी व सत्यम से कराएगी।मामले में पहले गिरफ्तार हुए आशीष मिश्र मोनू और उसके बाद गिरफ्तार हुए अंकित दास, लतीफ उर्फ काले व शेखर भारती से एसआइटी पूर्व में लंबी पूछताछ कर चुकी है। अब शुक्रवार को आशीष मिश्र, अंकित दास, लतीफ व शेखर की दोबारा दो दिन की रिमांड एसआइटी को मिल गई है। दूसरी ओर आरोपित सुमित जायसवाल मोदी, सत्यम त्रिपाठी, शिशुपाल व नंदन सि‍ंह की रिमांड चल रही है, जो शनिवार तक है। इस कारण एसआइटी ने शनिवार को उक्त आठों आरोपितों से एक साथ पूछताछ की तैयारी की है। इससे पूर्व में इनसे अलग-अलग हुई पूछताछ में सामने आए तथ्यों का मिलान कराया जाएगा। अभी तक आशीष की घटनास्थल पर मौजूदगी को लेकर कई सवाल हैं, जिनके जवाब नहीं मिले हैं। साथ ही कुछ बातें अलग-अलग भी सामने आई हैं। सूत्रों के मुताबिक एसआइटी इन्हीं सब बातों को साफ करने और सवालों के जवाब ढूंढने के लिए आशीष और अंकित दास समेत सभी उक्त आठों आरोपितों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करेगी।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!