ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी अरुण कुमार ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण • शिक्षा के माध्यम से सर्वांगीण विकास की ओर बढ़ता भारत-सीएम • श्री बालाजी हॉस्पिटल की तरफ से होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व मंगल शुभकामनाएं • आरोप: परिसीमन अधिकारी एवं जोनल अधिकारी पर पार्षदों की मिलीभगत , • मुख्यमंत्री का दो टूक:सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी तैनाती स्थल पर प्रवास करें • चौदह लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार । • महात्मा संत गाडगे की 150वीं जयंती पर सामाजिक समरसता का संकल्प • कर्तव्य पथ पर घायल हुए नगरा थानाध्यक्ष — डीजे ट्राली की चपेट में आकर लखनऊ रेफर • जिलाधिकारी अरुण कुमार ने किया जिला जेल का औचक निरीक्षण • शिक्षा के माध्यम से सर्वांगीण विकास की ओर बढ़ता भारत-सीएम • श्री बालाजी हॉस्पिटल की तरफ से होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व मंगल शुभकामनाएं • आरोप: परिसीमन अधिकारी एवं जोनल अधिकारी पर पार्षदों की मिलीभगत , • मुख्यमंत्री का दो टूक:सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी तैनाती स्थल पर प्रवास करें • चौदह लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार । • महात्मा संत गाडगे की 150वीं जयंती पर सामाजिक समरसता का संकल्प • कर्तव्य पथ पर घायल हुए नगरा थानाध्यक्ष — डीजे ट्राली की चपेट में आकर लखनऊ रेफर •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के समापन सत्र को सम्बोधित किया

D

Dainik India News

• 7175 views
मुख्यमंत्री ने वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के समापन सत्र को सम्बोधित किया

हरिंद्र सिंह

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के समापन सत्र को सम्बोधित किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पिछली सरकारों ने अनुसूचित जाति समाज के हितों को विस्मृत कर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया। वर्तमान केन्द्र व राज्य सरकार अनुसूचित जाति के विकास एवं मुख्य धारा में शामिल करने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। सरकार ने यह सुनिश्चित कराया कि कोई भी गरीब व्यक्ति शासन की योजनाओं से वंचित न रहने पाए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2014 में स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। स्वच्छ भारत मिशन में देश में 10 करोड़ शौचालय बनाए गए, जिससे 95 फीसदी आबादी अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ी जाति के लोग लाभान्वित हुए। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 02 करोड़ 61 लाख लोगों को शौचालय उपलब्ध कराए गए।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन से लोगों के जीवन में अभूतपूर्व सुधार एवं बदलाव आया है। देश में ढ़ाई करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिए गए। प्रदेश में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2017 के बाद 42 लाख लोगों को आवास प्रदान किए गए। इसके अलावा, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत भी प्रदेश के जरूरतमंदों को आवास प्रदान किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश में 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन दिया जा रहा है। प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश में 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड योजना के तहत कवर किया गया है। इसके तहत 05 लाख रुपये तक का इलाज निःशुल्क कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में उनकी सरकार बनने पर मिल रहे शिकायत के आधार पर फर्जी राशन कार्डों की जांच कराई गई, जिसमें 40 लाख लोगों के फर्जी राशन कार्ड बने थे। इससे स्पष्ट होता है कि वास्तव में इसके लिए पात्र लोगों को लाभ नहीं मिल पाता था। उन्होंने कहा कि कोरोना कालखण्ड के दौरान लोगों के जीवन को तो बचाया ही गया, निःशुल्क राशन उपलब्ध कराकर किसी की भी भूख से मौत भी नहीं होने दी गई।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज की आवाज बने महापुरुषों के स्मृति स्थलों का जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण कराया जा रहा है, ताकि भारत की आने वाली भावी पीढ़ी महापुरुषों के व्यक्तित्व एवं कार्यों के सम्बन्ध में अवगत हो और उनके कार्यों से प्रेरणा ले। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा काशी के सीर गोवर्धन में रविदास मंदिर के सुंदरीकरण व विकास का कार्य किया जा रहा है। जनपद बहराइच में महाराजा सुहेलदेव तथा श्रंगवेरपुर में निषादराज की स्मृति में भव्य स्मारक स्थापित किए जा रहे हैं। डाॅ0 आंबेडकर की जयंती पर बाबा साहब डाॅ0 भीमराव आंबेडकर पर केन्द्रित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि लोग उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से परिचित हो सके। लखनऊ में बाबा साहब डाॅ0 भीमराव आंबेडकर का राष्ट्रीय स्मारक बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि देश के समक्ष हमारी कोई जाति, मजहब, धर्म नहीं होता है। एक ही धर्म है-राष्ट्रधर्म। राष्ट्र धर्म का उपासक बनकर, जो अपने आप को समर्पित करेगा, वह पूज्य हो जाएगा। उसका समाज में पग-पग पर सम्मान होगा। बाबा साहब डाॅ0 भीमराव आंबेडकर ने भारत में मूल्यों व आदर्शों को स्थापित किया। बाबा साहब ने अनुसूचित जाति की आवाज बनकर उनके हितों व कल्याण के लिए कार्य किया। भारत मंे सभी नागरिक, प्रान्त एवं दल उनका सम्मान करते हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से जुड़े लोग एवं प्रतिनिधिगण अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर व्यापक जनजागरण के माध्यम से समाज को बुराई, आडम्बर से मुक्त कराते हुए मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करें। जरूरतमन्दों को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराएं। उन्हें बाबा साहब के आदर्शों से प्रेरित व प्रोत्साहित करें। केन्द्र व राज्य सरकार प्रत्येक स्थिति में उनके साथ है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भाजपा ने जातिगत राजनीति नहीं की। भाजपा ने समाज में समरसता लाने का कार्य किया। भाजपा से पहले की सरकारों ने अनुसूचित जाति, जनजाति, वंचितों, पिछड़ों के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा सरकार ने बाबा साहब आंबेडकर के सपनों को साकार करते हुए कई जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया। इन योजनाओं ने पिछड़ों वंचितों के जीवन स्तर में आमूल-चूल परिवर्तन किया।
इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य, सांसद श्री दुष्यन्त कुमार गौतम, श्री विनोद सोनकर सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!