ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न • सेवा पखवाड़ा: पीएम मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ में 175 यूनिट रक्तदान और 'नमो युवा मैराथन' का आयोजन • तुर्की में तबाही के बाद पूरी दुनिया पर मंडरा रहा भूकंप का खतरा? रिसर्चर की बड़ी चेतावनी • दिनेश दत्त मिश्रा ने मधुबन के नए क्षेत्राधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार • जन जागरूकता अभियान व द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर प्रतिभागी पुरस्कृत • जनपद के सभी मदरसों में किया गया झंडा गीत गायन • हरदोई के भदौरा गांव में गौशाला की हालत खस्त, जानवरों की हो रही अधिक मौतें • मुख्यमंत्री ने निःशुल्कभोजन वितरण के लिएस्वचालित किचन फूड वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न • सेवा पखवाड़ा: पीएम मोदी के जन्मदिन पर लखनऊ में 175 यूनिट रक्तदान और 'नमो युवा मैराथन' का आयोजन • तुर्की में तबाही के बाद पूरी दुनिया पर मंडरा रहा भूकंप का खतरा? रिसर्चर की बड़ी चेतावनी • दिनेश दत्त मिश्रा ने मधुबन के नए क्षेत्राधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार • जन जागरूकता अभियान व द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर प्रतिभागी पुरस्कृत • जनपद के सभी मदरसों में किया गया झंडा गीत गायन • हरदोई के भदौरा गांव में गौशाला की हालत खस्त, जानवरों की हो रही अधिक मौतें • मुख्यमंत्री ने निःशुल्कभोजन वितरण के लिएस्वचालित किचन फूड वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया •
Uncategorized English

रेलवे संरक्षा अभियान के अंतर्गत वाराणसी मंडल में संरक्षा संगोष्ठी आयोजित,“स्वयं की सुरक्षा, संरक्षा सेवा का प्रथम चरण” – मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव

D

Dainik India News

• 6745 views

वाराणसी दैनिक इंडिया न्यूज़

वाराणसी रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार चलाए जा रहे संरक्षा अभियान के अंतर्गत आज भारतेंदु सभागार, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह सेमिनार मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री बलेन्द्र पाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।इस अवसर पर मंडल के विभिन्न रेल पथ पर्यवेक्षक, ट्रॉलीमैन एवं मोटर ट्रॉलीमैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक (ऑपरेशन) राजेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय श्री अनुज वर्मा, तथा सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सहित अन्य अधिकारी भी सम्मिलित हुए। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि “रेल संरक्षा में लगे कर्मचारियों की स्वयं की सुरक्षा सर्वोपरि है। जब कर्मचारी स्वयं सुरक्षित होंगे, तभी वे यात्रियों की संरक्षा सुनिश्चित कर पाएंगे।” उन्होंने ट्रॉली संचालन के दौरान सभी सुरक्षा मानकों के पालन, ओवरलोडिंग से बचाव, तथा मोबाइल फोन से बचने की सख्त सलाह दी। साथ ही सभी को ट्रैक और पुलों की निगरानी से पूर्व गाड़ियों की जानकारी संबंधित स्टेशन या गेट से प्राप्त करने की आवश्यकता बताई।अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह ने अपने संबोधन में सुरक्षात्मक परिधान पहनने, ट्रॉली को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने, तथा इसे उचित स्थान पर सुरक्षित रूप से स्टोर करने जैसे व्यवहारिक सुझाव दिए। उन्होंने ट्रॉली संचालन में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की।कार्यक्रम का संचालन सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी अभिषेक कुमार ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बलेन्द्र पाल द्वारा किया गया।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!