ब्रेकिंग न्यूज़
फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | Jio IPO में निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी, दूसरे दिन ही खुदरा निवेशकों का कोटा पूरा | लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत का मामला: श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी नागपुर से गिरफ्तार | पत्नी का बोल्ड अंदाज़ पति को रखता है आकर्षित? मनोवैज्ञानिक शोध ने खोले दांपत्य जीवन के कई दिलचस्प पहलू | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | Jio IPO में निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी, दूसरे दिन ही खुदरा निवेशकों का कोटा पूरा | लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत का मामला: श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी नागपुर से गिरफ्तार | पत्नी का बोल्ड अंदाज़ पति को रखता है आकर्षित? मनोवैज्ञानिक शोध ने खोले दांपत्य जीवन के कई दिलचस्प पहलू |
हाइलाइट न्यूज़
विधान सभा अध्यक्ष ने मानसून सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया • देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला • ताना-बाना’ प्रदर्शनी में उभरी वस्त्र-कला की सृजनात्मक उड़ान • विश्व में शांति की गारंटी है सनातन धर्म : योगी आदित्यनाथ   • बिना फिटनेस, एचएसआरपी और टैक्स भरे सड़क पर दौड़ रहे माल वाहनों पर होगा एक्शन  • शिशु स्वास्थ्य सेवा मे एल आई सी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड द्वारा नवाचार- जे पी सिंह • बिजली विभाग ने चलाया नगर में चेकिंग अभियान • नवरात्र एवम भगवान श्रीराम के पावन जन्मदिन श्री रामनवमी की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह • विधान सभा अध्यक्ष ने मानसून सत्र के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया • देशभर में Telegram पर अस्थायी रोक, NEET परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला • ताना-बाना’ प्रदर्शनी में उभरी वस्त्र-कला की सृजनात्मक उड़ान • विश्व में शांति की गारंटी है सनातन धर्म : योगी आदित्यनाथ   • बिना फिटनेस, एचएसआरपी और टैक्स भरे सड़क पर दौड़ रहे माल वाहनों पर होगा एक्शन  • शिशु स्वास्थ्य सेवा मे एल आई सी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड द्वारा नवाचार- जे पी सिंह • बिजली विभाग ने चलाया नगर में चेकिंग अभियान • नवरात्र एवम भगवान श्रीराम के पावन जन्मदिन श्री रामनवमी की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह •
Uncategorized English

मुख्यमंत्री ने विधान मण्डल सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व मीडिया प्रतिनिधियों को किया सम्बोधित

D

Dainik India News

• 7618 views
मुख्यमंत्री ने विधान मण्डल सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व मीडिया प्रतिनिधियों को किया सम्बोधित

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में विगत 06 वर्षों में विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। इन 06 वर्षों में प्रदेश का पर्सेप्शन बदला है। प्रदेश के युवाओं और नागरिकों के सामने जो पहचान का संकट खड़ा हो गया था, उस संकट से मुक्त करते हुए प्रदेश को देश के प्रमुख राज्य के रूप में स्थापित करने में सफलता प्राप्त हुई है।

मुख्यमंत्री आज यहां विधान मण्डल का सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व, विधान भवन में मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विगत 06 वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था और प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने में सफलता प्राप्त हुई है। प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से उभर कर देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। हम सबकी प्रतिबद्धता राज्य की लगभग 25 करोड़ आबादी के प्रति होनी चाहिए। इस दिशा में डबल इंजन की सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विधानमंडल की कार्यवाही प्रारम्भ होने जा रही है। इसके अन्तर्गत सभी सदस्यों को विधायिका के महत्वपूर्ण मंच पर आम जनमानस से जुड़ी हुई समस्याओं को रखने एवं समस्याओं के प्रति सरकार का ध्यान आकर्षित करने का अवसर प्राप्त होगा। कल विधान भवन में आहूत सर्वदलीय बैठक में सभी पार्टी के नेताओं को एक स्वस्थ चर्चा-परिचर्चा के लिए आमंत्रित किया गया। आम जनमानस को ध्यान में रखकर सदन को एक सार्थक चर्चा का मंच बनाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित व प्रदेश से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर चर्चा कराने व प्रत्येक स्तर पर जवाब देने को तैयार है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में जनता बाढ़ के प्रकोप से प्रभावित हुई है। प्रदेश के 40 से अधिक जनपदों में सूखे की समस्या बनी हुई है। यदि विधानसभा अध्यक्ष इस पर अनुमति देंगे और विपक्ष के सदस्यगण सहमत होंगे तो प्रदेश सरकार प्रदेश में बाढ़ और सूखे की समस्या और उसके समाधान विषय पर चर्चा करने को तैयार है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!