ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
नई प्रेरणा का माध्यम बनेगी उत्तराखंड की रामलीला: सीएम योगी • पवन सिंह चौहान ने शिव प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों को वितरित किए स्कूलबैग • मनरेगा कार्यों में धांधली की शिकायत पर लोकपाल ने किया स्थलीय निरीक्षण • “शिखर पर भगवा-धर्मध्वज का आरोहण—अयोध्या में सत्य, तप और संकल्प का दिव्य उदय” • जितेन्द्र प्रताप सिंह सदस्य उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने शिव शान्ति संत असूदाराम आश्रम मे माथा टेक प्रणाम किया • 10 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश • Chandrayaan-3: भारत ने रचा इतिहास, बना चांद के दक्षिण ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश • नई प्रेरणा का माध्यम बनेगी उत्तराखंड की रामलीला: सीएम योगी • पवन सिंह चौहान ने शिव प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों को वितरित किए स्कूलबैग • मनरेगा कार्यों में धांधली की शिकायत पर लोकपाल ने किया स्थलीय निरीक्षण • “शिखर पर भगवा-धर्मध्वज का आरोहण—अयोध्या में सत्य, तप और संकल्प का दिव्य उदय” • जितेन्द्र प्रताप सिंह सदस्य उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने शिव शान्ति संत असूदाराम आश्रम मे माथा टेक प्रणाम किया • 10 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश • Chandrayaan-3: भारत ने रचा इतिहास, बना चांद के दक्षिण ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश •
उत्तर प्रदेश सरकार English

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बैठक जे पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न

D

Dainik India News

• 7330 views
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बैठक जे पी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ।उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद कार्यालय लखनऊ मे पाठ्यक्रम समिति की आहुत बैठक जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। परिषद सचिव आर के तिवारी ने पूर्व निर्धारित कार्य सूची को निष्पादनार्थ प्रस्तुत करते हुए दीपक कुमार अतिरिक्त मुख्य सचिव के निर्देशानुसार पाठ्यक्रम विशेषज्ञ समिति द्वारा प्रस्तुत समस्त विषयों की विस्तृत समीक्षात्मक विमर्श करते हुए छात्रों पर पाठ्यक्रम को संतुलित रूप से लागू करने हेतू संस्तुति की।
परिषद की पाठ्यक्रम समिति ने प्रस्तुत पूर्व मध्यमा,मध्यमा तथा उत्तर मध्यमा के विषयों के पाठ्यक्रम पर गहन विचार विमर्श उपरांत पाठ्यक्रम को स्वीकार करते हुए शिक्षण सत्र 2024 के लिए सर्वसम्मत से हुए संशोधन/ परिवर्धन सहमति प्रदान की।
संस्कृत विद्यालयों मे कर्म काण्ड, ज्योतिष, वास्तुशास्त्र एवं योग विज्ञान मे एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालन हेतू शासन स्तर से विनियम प्रख्यापित हो जाने के फलस्वरूप विद्यालयों की मान्यता आवेदन पत्रों के लिए अनुमोदन के निर्णय पर संस्तुति की।
नव पाठ्यक्रम के अनुरूप विद्यालयों द्वारा प्रेषित विषय विकल्पों को भी स्वीकृत प्रदान किया। विनोद मिश्र द्वारा चित्रकला विषय पर विमर्श उपरांत जे पी सिंह अध्यक्ष ने प्रस्तुत प्रपत्र अनुसार ही विकल्प स्वीकृत करते हुए परीक्षा विषयों की सर्वसम्मत से सहमति स्वीकार की। हिन्दी विषय को नये पाठ्यक्रम अनुसार एक ही प्रश्न पत्र मे दो भागों "क" व "ख" मे समान अंको के साथ कराने हेतू सहमति प्रदान की साथ ही अनिवार्य संस्कृत, संस्कृत शास्त्र, संगीत विषय मे सौ पूर्णांक का एक ही प्रश्न पत्र निर्धारित करने निर्णय किया गया। सचिव ने जे पी सिंह अध्यक्ष सहित उपस्थित सदस्यों ,सहकर्मियों को सकारात्मक विस्तृत विचार-विमर्श उपरांत नई शिक्षा नीति 2020 के अनुक्रम मे समस्त बिन्दुओं पर सहमति देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए सूचित किया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद प्रदेश मे शीघ्र ही "उत्तर प्रदेश संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा" करा कर जनपद स्तर पर संस्कृत को जन जन तक पहुंचाने हेतू सफल 2000 प्रतियोगियों को छात्र वृति से सम्मानित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किए जाने की योजना से अवगत कराया। इस योजना को शीघ्र मूर्त रूप प्रदान किया जाएगा। जे पी सिंह ने भी संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा किए जा रहे नवाचार एवं संस्कृत शिक्षण प्रशिक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए सदस्यों की सकारात्मक भूमिका के लिए शुभकामनाए प्रदान की।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!