ब्रेकिंग न्यूज़
यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली | गोमती की बदहाली पर मुख्यमंत्री की चिंता, बोले– नदी की निर्मलता लौटाना सरकार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली | गोमती की बदहाली पर मुख्यमंत्री की चिंता, बोले– नदी की निर्मलता लौटाना सरकार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी |
हाइलाइट न्यूज़
आजादी के अमृत महोत्सव पर लगाएंगे दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेला : मेडिसन हॉस्पिटल • आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए यूपी पुलिस और एनएसजी ने किया संयुक्त अभ्यास • तापमान बढ़ने से फसलों के नुकसान को लेकर डरे किसान • सनातन सभ्यता और संस्कृति की बात करती है भाजपा • आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार की परेड का किया निरीक्षण; परेड की ली सलामी, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश • सीतापुर को मुख्यमंत्री ने दी 550 करोड़ की योजनाओं की सौगात • Quality health at your doorstep,CALL 9721000060 • आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में नारी शक्ति का संगम — जब आत्मविश्वास ने लिया संकल्प का रूप • आजादी के अमृत महोत्सव पर लगाएंगे दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेला : मेडिसन हॉस्पिटल • आतंकी घटनाओं से निपटने के लिए यूपी पुलिस और एनएसजी ने किया संयुक्त अभ्यास • तापमान बढ़ने से फसलों के नुकसान को लेकर डरे किसान • सनातन सभ्यता और संस्कृति की बात करती है भाजपा • आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार की परेड का किया निरीक्षण; परेड की ली सलामी, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश • सीतापुर को मुख्यमंत्री ने दी 550 करोड़ की योजनाओं की सौगात • Quality health at your doorstep,CALL 9721000060 • आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में नारी शक्ति का संगम — जब आत्मविश्वास ने लिया संकल्प का रूप •
Uncategorized English

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति एवं शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

D

Dainik India News

• 9444 views
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति एवं शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

सभी अधिकारियो को गोद लिए आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

धनञ्जय पाण्डेय

दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ। आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति की समीक्षा एवं शिक्षा विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 44 जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं पांच जनप्रतिनिधियों को तीन-तीन आंगनवाड़ी केंद्र को आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बनाने हेतु को गोद दिया गया है। जिसमें से 22 अधिकारियों की निरीक्षण आख्या उपलब्ध कराई गई है। शेष 22 अधिकारियों की निरीक्षण आख्या अभी तक उपलब्ध नहीं कराई गई है। मुख्य विकास अधिकारी ने 22 जनपद स्तरीय अधिकारियों को जिन्होंने अभी तक अपनी निरीक्षण आख्या प्रस्तुत नहीं की है उन्हें 3 दिन के अंदर निरीक्षण कर उसकी जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में सैम/मैम व अल्प वजन के बच्चों के चिन्हांकन में विकासखंड रतनपुरा एवं मुहम्दाबाद गोहाना की स्थिति खराब होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने सीडीपीओ को गांव में भ्रमण कर बच्चों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एन0आर0सी0 में भर्ती कराने हेतु चिन्हित कुल 28 बच्चों के सापेक्ष माह अगस्त में 23 बच्चों को भर्ती कराया गया। पोषण ट्रैकर एप पर बच्चों के वजन की स्थिति में विकासखंड फतेहपुर मंडाव एवं रानीपुर की स्थिति काफी खराब होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने इसमें भी सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए। मुख्य विकास आधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को माह के दौरान किए जा रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने भी निर्देश दिए।
शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालयों पर ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कार्य प्रारंभ हो चुका है तथा कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद के 77 जर्जर/जीर्ण- शीर्ण दोनों के सापेक्ष तकनीकी समिति द्वारा 41 जर्जर भवनों के मलबे का मूल्यांकन जांच आख्या उपलब्ध कराई जा चुकी है। मुख्य विकास अधिकारी ने बचे जर्जर भवनों के मलबे का मूल्यांकन की जांच आख्या जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान डी0वी0टी0 रिपोर्ट में कोपागंज की प्रगति काफी खराब होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने इसमें सुधार लाने के भी निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मध्यान भोजन योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022- 23 के द्वितीय त्रैमास हेतु 1140.913 मी0 टन खाद्यान्न का आवंटन जनपद को किया गया है। कुल आवंटित 1140.913 मी0 टन खाद्यान्न के सापेक्ष मात्र 229.0146 मी0 टन खाद्यान्न का उठान किया गया है, जबकि खाद्यान्न उठान की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2022 तक ही है। मुख्य विकास अधिकारी ने समय अंतर्गत खाद्यान्नों का उठान कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए एवं इसमें लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, समस्त सी0डी0पी0ओ0 सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!