ब्रेकिंग न्यूज़
तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ |
हाइलाइट न्यूज़
महेंद्र सिंह धोनी, "THE WARRIOR WHO MARCHES TO VICTORY" बीते 100 वर्ष से हिन्दू समाज को संगठित एवं जागृत कर रहा है संघ : दत्तात्रेय होसबाले औद्योगिक विकास के नए अध्याय का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रांत ने किया श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय का सम्मान, शिखर कलश पूजन में की सहभागिता भारत को वैश्विक मानचित्र पर नया सम्मान दिलाने की नई कामना का नाम है 'वैक्सीन वार': सीएम योगी मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जल शक्ति मंत्री ने जनपद पीलीभीत में अतिवृष्टि तथा बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया आत्मनिर्भर भारत – युवा संवाद संगोष्ठी में युवाओं को मिला उद्यमशीलता का संदेश कल्याणी फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य शिविर महेंद्र सिंह धोनी, "THE WARRIOR WHO MARCHES TO VICTORY" बीते 100 वर्ष से हिन्दू समाज को संगठित एवं जागृत कर रहा है संघ : दत्तात्रेय होसबाले औद्योगिक विकास के नए अध्याय का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री संस्कृतभारतीन्यास अवधप्रांत ने किया श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय का सम्मान, शिखर कलश पूजन में की सहभागिता भारत को वैश्विक मानचित्र पर नया सम्मान दिलाने की नई कामना का नाम है 'वैक्सीन वार': सीएम योगी मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जल शक्ति मंत्री ने जनपद पीलीभीत में अतिवृष्टि तथा बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया आत्मनिर्भर भारत – युवा संवाद संगोष्ठी में युवाओं को मिला उद्यमशीलता का संदेश कल्याणी फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
उत्तर प्रदेश सरकार English

मौलाना भूल गया था कि यूपी में सरकार किसकी है

D

Dainik India News

35 views
मौलाना भूल गया था कि यूपी में सरकार किसकी है

ऐसा सबक सिखाएंगे कि पीढ़ियां दंगा करना भूल जाएंगी : योगी

डी आई एन लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली की घटना पर कहा कि बरेली में एक मौलाना भूल गया था कि शासन किसका है। वह धमकी देकर जाम लगाने की बात करता था, लेकिन हमने कहा कि न जाम होगा, न कर्फ्यू लगेगा। हम ऐसा सबक सिखाएंगे कि तुम्हारी आने वाली पीढ़ियां भी दंगा करना भूल जाएंगी। योगी आदित्यनाथ ने जोर देकर कहा कि 2017 के बाद उनकी सरकार ने दंगाइयों को चुन-चुनकर सजा दी और ऐसी भाषा में जवाब दिया, जो वे समझते थे। इस सख्ती ने उत्तर प्रदेश में शांति और सुरक्षा का नया युग स्थापित किया, जिससे यूपी की ग्रोथ स्टोरी की शुरुआत हुई।

योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि 'चाचा-भतीजा' वसूली के धंधे में लिप्त थे और हर जिले में एक माफिया को समानांतर सत्ता चलाने की छूट दी गई थी। उन्होंने कटाक्ष किया कि सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोग माफियाओं के सामने नतमस्तक थे। सत्ता के मुखिया माफिया के कुत्ते से हाथ मिलाकर गौरवान्वित महसूस करते थे। योगी ने कहा कि ऐसी भ्रष्ट व्यवस्था में न बेटियां सुरक्षित थीं, न व्यापारी, और न ही किसान। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब सत्ता बेइमान और भ्रष्ट लोगों के हाथ में आती है, तो वह समाज को जाति और परिवार के नाम पर गुमराह करती है। ऐसे लोगों के लिए हमने बुलडोजर बनाया है। उनकी सरकार ने माफिया राज को जड़ से उखाड़कर प्रदेश को विकास की राह पर ला खड़ा किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बीमारू था नहीं, इसे परिवारवाद, जातिवाद और बीमारू मानसिकता वालों ने बीमारू बना दिया था। परिणाम क्या था, दंगे होते थे, दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास में बुलाकर सम्मानित किया जाता था। दंगाइयों की आवभगत होती थी और पेशेवर अपराधी और माफियाओं के सामने सत्ता सैल्यूट करती थी।

मुख्यमंत्री शनिवार को राजधानी में एक मीडिया समूह द्वारा आयोजित 'विकसित उत्तर प्रदेश विजन @ 2047' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए ‘8 ईयर्स ऑफ यूपी गवर्नमेंट’ पुस्तक का विमोचन किया और प्रदेश की प्रगति की कहानी को दमदारी से प्रस्तुत किया।

बरेली में हुए बवाल को लेकर उपद्रवियों को मुख्यमंत्री ने दी चेतावनी

उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा की चर्चा करते हुए परिवारवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को उजागर किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की ग्रोथ स्टोरी उन लोगों के लिए अविश्वसनीय है, जो पौरुष की कमी और अपने पुरुषार्थ को करने से डरते थे। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अवसर तो मिला, लेकिन उन्होंने इसे परिवारवाद, लूट-खसोट और अराजकता का जरिया बना लिया। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमने ईश्वर और अपने पुरुषार्थ पर विश्वास के साथ उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर निकाला। आज यह ग्रोथ स्टोरी उस कहानी को आपके सामने लाएगी।

सीएजी की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश 2023 में 37 हजार करोड़ रुपये के राजस्व अधिशेष (Revenue Surplus) वाला राज्य था और वर्तमान में यह बढ़कर 70 हजार करोड़ रुपये हो गया है। इतनी बड़ी आबादी वाला राज्य बिना किसी रुकावट के अपने सभी विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि परिवारवाद और जातिवाद की राजनीति ने यूपी के विकास को बाधित किया था। दंगों की आग में व्यापार को बर्बाद किया गया और भ्रष्ट व्यवस्था ने नौकरशाही को अपंग बना दिया था। लेकिन आज हमने उस यूपी को फिर से भारत की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा बना दिया है। मुख्यमंत्री ने भारत की भौगोलिक और कृषि योग्यता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे सौभाग्यशाली देश है, जहां कुल भौगोलिक क्षेत्र का 60 फीसदी हिस्सा कृषि और मानव सभ्यता के लिए उपयुक्त है। उन्होंने तुलना करते हुए बताया कि रूस, चीन, अमेरिका जैसे बड़े देशों में केवल 20 फीसदी भूमि ही खेती और बसावट के लिए उपयुक्त है। योगी ने कहा कि अमेरिका भौगोलिक रूप से भारत से बड़ा है, लेकिन कृषि योग्य भूमि के मामले में हम बराबर हैं। भारत की उर्वर भूमि और प्राचीन सभ्यता ने इसे विश्व में अग्रणी बनाया था।

उन्होंने ऐतिहासिक दृष्टिकोण से बताया कि चंद्रगुप्त मौर्य के समय भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की 40 फीसदी थी, जो 11वीं सदी तक 30 फीसदी और 17वीं सदी तक 25 फीसदी रह गई। ब्रिटिश शासन ने भारत के लघु और कुटीर उद्योगों को नष्ट कर दिया और 32 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति लूटकर ले गए। योगी ने कहा कि विदेशी दासता ने हमें लूटा, लेकिन आज हम फिर से उभर रहे हैं। 1947 में भारत की अर्थव्यवस्था में हिस्सेदारी केवल 2 फीसदी थी, जो 2014 तक 11वीं और अब चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है।

इस वित्तीय वर्ष में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मुख्यमंत्री ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जब सत्ता बेइमान और भ्रष्ट लोगों के हाथों में आती है, तो वह समाज को जाति और परिवार के नाम पर गुमराह करती है। ऐसे लोगों के लिए हमने बुलडोजर बनाया है।

सीएम योगी ने पिछले साढ़े आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश की प्रगति को गिनाते हुए कहा कि आज प्रदेश में देश का 55 फीसदी एक्सप्रेसवे नेटवर्क है, सबसे अधिक शहरों में मेट्रो का संचालन हो रहा है और 16 हवाई अड्डे क्रियाशील हैं। अगले महीने जेवर में देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। यूपी अब बीमारू नहीं, बल्कि विकास का इंजन बन चुका है। उन्होंने बताया कि आजादी के समय यूपी का योगदान भारत की अर्थव्यवस्था में 14 फीसदी था, जो 2016-17 में 8 फीसदी तक गिर गया था। लेकिन उनकी सरकार ने इसे फिर से बढ़ाने का संकल्प लिया है। योगी ने कहा कि यूपी गन्ना, चीनी, इथनॉल, खाद्यान्न उत्पादन में नंबर एक है। सबसे ज्यादा नौकरियां देने वाला और निवेश लाने वाला प्रदेश बन चुका है। उन्होंने कहा कि हमने 12 सेक्टरों में तेजी से काम करने का लक्ष्य रखा है। पर्यटन, निवेश, इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में सुधार दिख रहा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!