ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने "अटल सप्ताह" के आगामी 16 अगस्त को प्रदान किए जाने वाले पुरुस्कारों की घोषणा की • अराजक तत्वों से निपटने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में बलवा ड्रिल का भव्य आयोजन • लोकसभा अध्यक्ष ने तीन नए आपराधिक कानूनों पर किया संवाद, 83 देशों के राजनयिकों को दी जानकारी • रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने किया भव्य कलशयात्रा का शुभारंभ • अयोध्या के राजा विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन • Janmashtami 2022 : आखिर कब है जन्माष्टमी, जानिए क्या कहते हैं पंचांग - • स्वामी विवेकानन्द जी की जयन्ती पर समस्त प्रदेश वसियों को हार्दिक बधाई:श्री हृदयनारायण दीक्षित • वनदेवी में निर्माणाधीन गेस्ट हाउस के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण • उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने "अटल सप्ताह" के आगामी 16 अगस्त को प्रदान किए जाने वाले पुरुस्कारों की घोषणा की • अराजक तत्वों से निपटने हेतु रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में बलवा ड्रिल का भव्य आयोजन • लोकसभा अध्यक्ष ने तीन नए आपराधिक कानूनों पर किया संवाद, 83 देशों के राजनयिकों को दी जानकारी • रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने किया भव्य कलशयात्रा का शुभारंभ • अयोध्या के राजा विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन • Janmashtami 2022 : आखिर कब है जन्माष्टमी, जानिए क्या कहते हैं पंचांग - • स्वामी विवेकानन्द जी की जयन्ती पर समस्त प्रदेश वसियों को हार्दिक बधाई:श्री हृदयनारायण दीक्षित • वनदेवी में निर्माणाधीन गेस्ट हाउस के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण •
उत्तर प्रदेश सरकार English

<strong>यूपी के 22 ज़िलों में नल कनेक्शन देने का आंकड़ा 50 फ़ीसदी के पार</strong>

D

Dainik India News

• 7876 views
<strong>यूपी के 22 ज़िलों में नल कनेक्शन देने का आंकड़ा 50 फ़ीसदी के पार</strong>

बुंदेलखंड के बाद अब प्रदेश के दो दर्जन ज़िलों में योजना ने पकड़ी रफ्तार

पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी और सीएम योगी का गृह जनपद गोरखपुर भी इनमें शामिल 

योगी सरकार ग्रामीणों को घर-घर तक पहुंचा रही स्वच्छ पेयजल की सौगात

बुंदेलखंड के सभी जिले और मिर्जापुर ने भी 50 प्रतिशत से अधिक नल कनेक्शन दिये

बचे 53 जिलों में भी योगी सरकार तेज गति से पूरे कर रही ग्रामीणों को हर घर जल पहुंचाने के कार्य

महोबा 84.65 प्रतिशत ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन पहुंचाने वाले जिलों में सबसे ऊपर 

ललितपुर 73.03  प्रतिशत कार्य पूरा कर दूसरे और बागपत (72.37 प्रतिशत) तीसरे स्थान पर 

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ। योगी सरकार ने नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही 22 जिलों में 50 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल से जल पहुंचाकर नई उपलब्धि अपने नाम की है। इन जिलों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद गोरखपुर समेत बुंदेलखंड के सातों जिले और विंध्य क्षेत्र का मिर्जापुर जिला भी शामिल है। योगी सरकार की मंशा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना से प्रत्येक ग्रामीण तक नल से जल पहुंचाने की है। इस मुहिम में यूपी में मंगलवार तक 99,16,379 परिवारों को नल से जल पहुंचाने का काम पूरा कर लिया है। सरकार का लक्ष्य 2024 तक 2,65,46,370 ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन देना है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग बचे हुए 53 जिलों में भी तेज गति से ग्रामीणों को हर घर जल पहुंचाने के कार्य को पूरा करा रहा है।

सर्वाधिक कनेक्शन देने में यूपी तीसरे स्थान पर

ग्रामीणों को घर-घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने में लगातार नए आयाम गढ़ रहे उत्तर प्रदेश ने देश में जहां सर्वाधिक नल कनेक्शन देने वाले राज्यों में तीसरे पायदान पर अपना स्थान बनाया है। वहीं प्रदेश के 22 जिलों ने तेज गति से कार्य को पूरा कराते हुए आधे से अधिक लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (50.79 प्रतिशत) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर (58.57 प्रतिशत) में ग्रामीणों को हर घर जल मिलने लगा है। बुंदेलखंड का महोबा जिला 84.65 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन पहुंचाने वाले जिलों में सबसे ऊपर है। 1,33,529 में से 1,13,034 परिवारों तक यहां हर घर जल पहुंचा दिया गया है। इसके नीचे बुंदेलखंड के ललितपुर जिले ने स्थान बनाया है, जिले में हर घर जल देने का 73.03  प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बागपत में जहां 72.37 प्रतिशत और विंध्य के मिर्जापुर ने 71.84 प्रतिशत नल कनेक्शन देकर तीसरे और चौथे स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। बता दें कि 50 प्रतिशत से अधिक नल कनेक्शन देने में बुंदेलखंड के सातों जिले शामिल हैं। झांसी में 71.21 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। सर्वाधिक नल कनेक्शन देने वाले जिलों में पांचवें स्थान पर चित्रकूट (67.33 प्रतिशत) है, वहीं छठे स्थान पर तेज गति से कार्य को पूरा कराते हुए बांदा (64.82 प्रतिशत) पहुंच गया है। 

इन जिलों में भी 50 से अधिक नल कनेक्शन

योगी सरकार के निर्देशन में मेरठ (63.12 प्रतिशत), हापुड़ (62.29 प्रतिशत), शामली (62.03 प्रतिशत), देवरिया (61.53 प्रतिशत), जालौन (61.01 प्रतिशत), गोरखपुर (58.57 प्रतिशत), हमीरपुर (58.32 प्रतिशत), गाजियाबाद (57.41 प्रतिशत), पीलीभीत (57.27 प्रतिशत), गौतम बुद्ध नगर (55.69 प्रतिशत), शाहजहांपुर (54.97 प्रतिशत), कन्नौज (52.51 प्रतिशत), बुलंदशहर (52.46 प्रतिशत), वाराणसी (50.79 प्रतिशत) और बरेली (50.61 प्रतिशत) में भी ग्रामीण परिवारों को 50 प्रतिशत से अधिक नल कनेक्शन देने का काम पूरा कर लिया गया है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!