ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
प्रधानमंत्री ने जनपद कानपुर नगर में कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्रथम सेक्शन का शुभारम्भ किया • लखनऊ: पुलिस टीम को सम्मानित किया गया, आदर्श व्यापारी एसोसिएशन और ऑल इंडिया गोल्डस्मिथ जेम्स एंड फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य आयोजन • थाना चकिया पुलिस टीम ने08अन्तर्जनपदीय शातिर चोरों को चकिया गया गिरफ्तार कब्जे से चोरी के माल को किया गया बरामद • जिला बदर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल • India: A Beacon of Light Amidst Global Emissions Darkness - Pathways for State Energy Market Attractiveness Analysis • जिलाधिकारी द्वारा चुनाव की तैयारियो को लेकर नामांकन कक्षों एवं वैरिकेटिंग व्यवस्था का किया गया निरीक्षण • वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह ने कार्यकर्ताओं संग किया रात्रि प्रवास एवं आत्मीय सहभोज • प्रधानमंत्री ने जनपद कानपुर नगर में कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्रथम सेक्शन का शुभारम्भ किया • लखनऊ: पुलिस टीम को सम्मानित किया गया, आदर्श व्यापारी एसोसिएशन और ऑल इंडिया गोल्डस्मिथ जेम्स एंड फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भव्य आयोजन • थाना चकिया पुलिस टीम ने08अन्तर्जनपदीय शातिर चोरों को चकिया गया गिरफ्तार कब्जे से चोरी के माल को किया गया बरामद • जिला बदर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल • India: A Beacon of Light Amidst Global Emissions Darkness - Pathways for State Energy Market Attractiveness Analysis • जिलाधिकारी द्वारा चुनाव की तैयारियो को लेकर नामांकन कक्षों एवं वैरिकेटिंग व्यवस्था का किया गया निरीक्षण • वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह ने कार्यकर्ताओं संग किया रात्रि प्रवास एवं आत्मीय सहभोज •
उत्तर प्रदेश सरकार English

यूपी में गणतंत्र द‍िवस का जश्न, लखनऊ में दिखी राम मंदिर की झलक; डॉ महेंद्र सिंह ने महानगर में पढ़ाया अध्यात्म का पाठ

D

Dainik India News

• 6715 views
यूपी में गणतंत्र द‍िवस का जश्न, लखनऊ में दिखी राम मंदिर की झलक; डॉ महेंद्र सिंह ने महानगर में पढ़ाया अध्यात्म का पाठ

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ : इस बार गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शहरवासियों ने रक्षा क्षेत्र में बढ़ती भारत की ताकत को सेल्फ प्रपोल्ड 155 एमएम वाली के-9वज्र मीडियम गन के रूप में देखा। यूपीएटीएस के दस्ते में शामिल महिला कमांडों ने शानदार कदमताल करते हुए विधानभवन के सामने से गुजरीं तो महिला सशक्तिकरण की झलक भी दिखाई दी। शहर में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह बहुत धूमधाम से मनाया गया।

पहली बार दिखी राम मंदिर की झलक

प्रभु श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा की झलक राम मंदिर के रूप में दिखी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी को सांस्कृतिक गौरव की पुर्नस्थापना : श्रीराम मंदिर थीम पर सजाया गया था। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की झांकी में अयोध्या के लिए चलने वाली राम रथ बस सेवा को प्रमुखता से दिखाया गया। एलडीए की झांकी में आइएनएस गोमती को भी दिखाया गया। कुल 22 झांकियां इस बार परेड में शामिल हुईं।

महानगर विस्तार जनकल्याण समिति व राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने डॉ एस सी राय पार्क मे मनाया गणतंत्र दिवस

विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थित में जे पी सिंह अध्यक्ष राष्ट्रीय सनातन महासंघ व नीरज सिंह युवा भाजपा नेता ने झंडारोहण के साथ समारोह का प्रारंभ किया। राष्ट्रगान व जयकारों के साथ समस्त अतिथि मंचासीन हुए। वारियर्स डिफेन्स एकेडमी के सैंकड़ों छात्र छात्राओं ने नीरज सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता,जे पी सिंह सचिव महानगर विस्तार जनकल्याण समिति,निदेशक गुलाब सिंह के नेतृत्व मे विशाल जन जागरूकता झंडा रैली अलीगंज,कपूरथला,राजकुमार चौराहा होकर ई पार्क महानगर विस्तार मे समाप्त की। राममय वातावरण तथा राष्ट्रीय भावनाओ से ओत-प्रोत सभा को नीरज सिंह ने सम्बोधन के साथ ई पार्क के सुरुचिपूर्ण विकास की प्रशंसा के साथ नव निर्मित केनोपी सहित पार्क मे स्टील बैंच लगवाने के आश्वासन के पश्चात डॉ संजीव ने अपने सम्बोधन मे 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए प्रदान कर प्रदेश मे तेजी के साथ स्वास्थ सुविधाओं के विकास व जन स्वास्थ्य सेवाओं से अवगत कराया।डॉ दिवाकर दलेला का सम्बोधन अमृतकाल व युवाओं के उज्जवल भविष्य व दायित्वों पर केन्द्रित था। डॉ आलोक धवन ने सम्बोधन मे कहा कि अमृतकाल पूर्ण होने उसके लाभार्थी आज के युवा होंगे व उनकी सहभागिता इसे पूर्णता प्रदान करने मे महत्वपूर्ण निर्णयाक भूमिका निभाएगी। डॉ बी पी सिंह ने सम्बोधन मे वर्तमान परिदृश्य मे सामाजिक दायित्वों के साथ-साथ चिकित्सा व श्वास तंत्र को सुरक्षित रखने के उपायों तथा निषेधों को बताते हुए युवाओं की राष्ट्र निर्माण मे महत्ति भूमिका पर प्रकाश डाला। डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी ने अपने लम्बे चिकित्सीय अनुभवों से युवाओं को लाभान्वित कराते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाए प्रदान की। डॉ अशोक बाजपेई राज्यसभा सदस्य का सम्बोधन राममय वातारण को व सनातन को विश्वगुरु तथा धर्म को नवाचार के साथ विश्व मे अग्रज की भूमिका निभाने पर प्रकाश डाला। डॉ महेन्द्र सिंह पूर्व मंत्री मुख्य अतिथि का सम्बोधन समस्त उपस्थित सुधीजनों को अंतर्मन पटल की गहराई तक प्रभावित कर गया। हर शब्द का चयन व भावपूर्ण सारगर्भित सम्बोधन अध्यात्म से लेकर ज्ञान विज्ञान कला तथा संस्कारों से आलोकित था। आत्ममुग्ध भावों से समस्त श्रोताओं ने करतल ध्वनि से बारम्बार सम्बोधन को प्रशंसा के भावों से आत्मसात किया।

https://youtu.be/Ol-Lti4HDm4
एमएलसी डॉक्टर महेंद्र सिंह की पाठशाला

जे पी सिंह अध्यक्ष राष्ट्रीय सनातन महासंघ तथा सचिव महानगर विस्तार जनकल्याण समिति ने समस्त मंचासीन अतिथियों व सहभागी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, संस्कृत भारती,भाजपा,वारियर्स डिफेंस एकेडमिक, पुन्हुन समाज सहित स्थानीय नागरिकों,छात्र छात्रा को सहभागिता व गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने हेतू धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में डॉ महेन्द्र सिंह पूर्व मंत्री मुख्य अतिथि व अशोक बाजपेई सदस्य राज्य सभा,नीरज सिंह वरिष्ठ युवा नेता भारतीय जनता पार्टी,डॉ संजीव मिश्र कुलपति भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय ,डॉ राजेन्द्र प्रसाद वरिष्ट चिकित्सक, डॉ बी पी सिंह अध्यक्ष मिडलैंड हेल्थकेयर एवं अनुसंधान संस्थान, डॉ अलोक धवन निदेशक सी बी एम आर,डॉ दिवाकर दलेला मूत्र रोग विशेषज्ञ व पूर्व विभागाध्यक्ष के जी एम यू ,कर्नल आर के तिवारी जे पी सिंह अध्यक्ष राष्ट्रीय सनातन महासंघ, गुलाब सिंह निदेशक वारियर्स डिफेंस एकेडमी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!