ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की सख्ती: वायरल वीडियो प्रकरण में लिया त्वरित संज्ञान, • विकास के ट्रिपल इंजन मॉडल से काशी के डेवलपमेंट को मिलेगी तीन गुना ऊर्जा : योगी&nbsp; • नई शिक्षा नीति अनुसार संस्कृत भाषा उन्नयन को नगर-निगम लखनऊ व संस्कृत भारतीन्यास के मध्य सकारात्मक विमर्श- जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास • यातायात विभाग मऊ नें दिया यातायात नियमों की जानकारी , शहर के विभिन्न स्थानों पर की गयी सघन चेकिंग • हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड: यूपी 112 वाहनों का निरीक्षण • <em>COPD दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली, लगाया निः शुल्क चिकित्सा शिविर</em> • मातृशक्ति वंदन के साथ राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दिया प्रकृति-संरक्षण का संदेश, चंदन रोपण से सनातन चेतना का किया विस्तार • नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह • ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की सख्ती: वायरल वीडियो प्रकरण में लिया त्वरित संज्ञान, • विकास के ट्रिपल इंजन मॉडल से काशी के डेवलपमेंट को मिलेगी तीन गुना ऊर्जा : योगी&nbsp; • नई शिक्षा नीति अनुसार संस्कृत भाषा उन्नयन को नगर-निगम लखनऊ व संस्कृत भारतीन्यास के मध्य सकारात्मक विमर्श- जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास • यातायात विभाग मऊ नें दिया यातायात नियमों की जानकारी , शहर के विभिन्न स्थानों पर की गयी सघन चेकिंग • हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड: यूपी 112 वाहनों का निरीक्षण • <em>COPD दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली, लगाया निः शुल्क चिकित्सा शिविर</em> • मातृशक्ति वंदन के साथ राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दिया प्रकृति-संरक्षण का संदेश, चंदन रोपण से सनातन चेतना का किया विस्तार • नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह •
उत्तर प्रदेश सरकार English

यूपी में भारी बारिश से तबाही, इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद, देखें पूरी लिस्ट

B

Bhargav Bhargav

• 8814 views

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ

प्रदेश में भारी बारिश की वजह से कई शहरों में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।ऐसे में अलग शहरों में जिला प्रशासन की ओर से स्कूलों को भी बंद करने का निर्देश दिए जा रहे हैं।

लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई अन्य शहरों में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है।भारी बारिश की वजह से कई शहरों में जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।ऐसे में अलग शहरों में जिला प्रशासन की ओर से स्कूलों को भी बंद करने का निर्देश दिए जा रहे हैं।अभी तक की जानकारी के अनुसार भारी बारिश को देखते हुये यूपी की राजधानी लखनऊ समेत सीतापुर, आगरा, बरेली, संभल, मथुरा, बिजनौर, बलरामपुर, अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, मेरठ, एटा, इटावा, बहराइच जिले में स्कूलों को बंद रखने का निर्देश जारी कर दिया गया
है। इन जिलों में जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने को लेकर अलग-अलग निर्देश जारी किए हैं।

प्रदेश में किन-किन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बारिश के कारण 10 अक्टूबर को नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।लखनऊ में नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी गैर सरकारी, सरकारी और प्राइवेट स्कूल रहेंगे बंद रहेंगे।

जनपद सीतापुर में भारी बारिश के चलते सीतापुर में भी 10 अक्टूबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे. इस संबंध में डीएम अनुज सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।

जनपद आगरा में भी तीन दिन से लागतार बारिश हो रही है. कभी बारिश थोड़ी देर के लिए बंद होती है, फिर कुछ देर बाद ही दोबारा शुरू हो जाती है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।ऐसे में भारी बारिश को देखते हुए आगरा के जिलाधिकारी नवनीत चहल ने जिले के सभी स्कूलों को दो दोनों के लिए बंद करने का निर्देश दिया है. भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश के बाद डीआईओएस मनोज कुमार के द्वारा पत्र जारी कर शहर के सभी बोर्ड से संबंधित स्कूलों को 10 और 11 अक्टूबर को बंद रखने के लिए कहा गया है। इस पत्र के अनुसार अगर कोई स्कूल संचालक आदेश के बाद भी बच्चों को स्कूल बुलाता हुआ मिलता है, तो उस पर कार्रवाई की जायेगी।

जनपद बरेली में 10 और 11 अक्टूबर को कक्षा 12वीं तक के स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया है। डीएम के आदेश पर DIOS सोमारू ने भारी बारिश और जल भराव के चलते सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।

जनपद संभल में भी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुये 10 अक्टूबर को नर्सरी से इंटरमीडिएट तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।वहीं कक्षा 1 से कक्षा 8 तक समस्त बोर्डों के राजकीय/परिषदीय /मान्यता प्राप्त/सहायता प्राप्त विद्यालयों में दिनांक 10 व 11 अक्टूबर दोनों दिन छुट्टी रहेगी।

जनपद मथुरा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह ने जानकारी दी कि जनपद में अत्यधिक वर्षा के कारण जल भराव व अतिवृष्टि की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी द्वारा जनपद में संचालित कक्षा 1 से कक्षा 8 तक समस्त बोर्डों के राजकीय / परिषदीय / मान्यता प्राप्त / सहायता प्राप्त विद्यालयों में 10 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक अवकाश घोषित किया गया है।

जनपद बलरामपुर में बारिश की स्थिति को देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक की सभी विद्यालय बंद रखने का निर्देश दिया गया है।डीएम डॉक्टर महेंद्र कुमार ने 11 अक्टूबर तक सभी विद्यालय बंद रखने का आदेश जारी किया है।

जनपद अलीगढ़ में दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश को देखते हुए डीएम ने स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिये हैं. अलीगढ़ में भी अगले दो दिन यानि 10 और 11 अक्टूबर को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. इस संबंध में DM अलीगढ़ इंद्र विक्रम सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। आदेश का पालन न करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।

जनपद बिजनौर में भी भारी बारीश के चलते 10 अक्टूबर को डीएम उमेश मिश्रा के आदेश पर समस्त स्कूलों में छुट्टी घोषित की गयी है।बिजनौर जिले के सभी स्कूलों में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक छुट्टी रहेगी।

जनपद मेरठ जिले में कक्षा बारह तक के सभी स्कूल 10 अक्टूबर को बंद रहेंगे।लगातार हो रही बारिश के बाद मेरठ के ज़िलाधिकारी ने स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।

जनपद अमरोहा में भी भारी बारिश के चलते कक्षा 1 से लेकर 8 वीं तक सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा. बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. यहां 3 दिनों से लगातार तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी दी है।

जनपद बदायूं डीएम ने बारिश के चलते कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों को 10 और 11 अक्टूबर तक बंद रखने का आदेश दिया है।

जनपद एटा जिले में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है, लगातार हो रही बारिश की वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। किसानों की हजारों बीघा फसल बर्बाद हो गयी है।ऐसे में भारी बारिश के चलते डीएम अंकित अग्रवाल ने पत्र जारी कर कक्षा 01 से 12 तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

जनपद इटावा में भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने सरकारी और गैर सरकारी सभी स्कूलों की 10 अक्टूबर को बंद करने का निर्देश दिया है. इटावा के जिलाधिकारी अवनीश राय के आदेश के अनुसार कक्षा 1 से लेकर के 12 तक के सभी स्कूल भारी बरसात के कारण बंद रहेंगे।

जनपद बहराइच में भी लगातार हो रही बारिश के कारण 10 अक्टूबर को क्लास 1 से कक्षा 8 तक विद्यालय बंद रहेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश कर दिया है. बता दें, बहराइच में पिछले 6 दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!