ब्रेकिंग न्यूज़
चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली |
हाइलाइट न्यूज़
जनसँख्या नियंत्रण कानून आवश्यकता या बाध्यता • महाशिवरात्रि पूर्वरात्रि में शब्दब्रह्म के दिव्य प्रकाश से आलोकित हुआ कोयलीपुर, • देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह • कुष्ठ रोगी खोज अभियान में DM मऊ जनता किया सहयोग की अपील • चरित्रवान, संगठित और राष्ट्रनिष्ठ हिन्दू समाज के निर्माण से ही होगा भारत का वैभवोदय : रामदत्त चक्रधर • खबरों में बने रहने के लिए Dainikindianews.com विजिट करें। • फटाफट देश-दुनिया की टॉप 20 खबरें पढ़ने के लिए दैनिक इंडिया न्यूज़ को सब्सक्राइब करें • ज्येष्ठ के 8 मंगल पर “प्लास्टिक मुक्त भंडारा” का आह्वान, आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण की मुहिम तेज • जनसँख्या नियंत्रण कानून आवश्यकता या बाध्यता • महाशिवरात्रि पूर्वरात्रि में शब्दब्रह्म के दिव्य प्रकाश से आलोकित हुआ कोयलीपुर, • देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह • कुष्ठ रोगी खोज अभियान में DM मऊ जनता किया सहयोग की अपील • चरित्रवान, संगठित और राष्ट्रनिष्ठ हिन्दू समाज के निर्माण से ही होगा भारत का वैभवोदय : रामदत्त चक्रधर • खबरों में बने रहने के लिए Dainikindianews.com विजिट करें। • फटाफट देश-दुनिया की टॉप 20 खबरें पढ़ने के लिए दैनिक इंडिया न्यूज़ को सब्सक्राइब करें • ज्येष्ठ के 8 मंगल पर “प्लास्टिक मुक्त भंडारा” का आह्वान, आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण की मुहिम तेज •
Uncategorized English

रामलला के दर्शन कर राष्ट्रीय कल्याण की प्रार्थना: जितेंद्र प्रताप सिंह का अयोध्या दौरा

D

Dainik India News

• 9086 views
रामलला के दर्शन कर राष्ट्रीय कल्याण की प्रार्थना: जितेंद्र प्रताप सिंह का अयोध्या दौरा

तृतीय विश्व युद्ध की आशंकाओं के बीच शांति और राष्ट्रनिर्माण का संकल्प

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,,लखनऊ ।राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचकर श्री रामलला का दर्शन किया। उन्होंने हनुमानगढ़ में बजरंगबली के मंदिर में मत्था टेका और संत बालक राम से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र कल्याण और वैश्विक शांति के लिए प्रार्थना की।

जितेंद्र प्रताप सिंह का यह दौरा श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने से पूर्व आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के बाद भारत ने कई कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए एक नए युग में प्रवेश किया है। उन्होंने विशेष रूप से तृतीय विश्व युद्ध के मंडराते खतरे की ओर संकेत करते हुए कहा, "संसार में जहां युद्ध की विभीषिका का साया बढ़ता जा रहा है, वहीं भारत प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से शांति और समृद्धि की ओर अग्रसर है।"

जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारत आज विश्व गुरु बनने के शिखर पर है, और यह संभव हुआ है मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों पर चलने से। उन्होंने कहा कि, "श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, कर्तव्य, और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यदि हम उनके आदर्शों को आत्मसात कर लें, तो एक सशक्त, समृद्ध और श्रेष्ठ भारत का निर्माण संभव है।"

वाल्मीकि रामायण के उद्धरण देते हुए उन्होंने कहा: 'धर्मो रक्षति रक्षितः', अर्थात्, "जो धर्म की रक्षा करता है, उसकी रक्षा स्वयं धर्म करता है।"

हनुमानगढ़ में बजरंगबली के मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात जितेंद्र प्रताप सिंह ने संत बालक राम से आशीर्वाद ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि श्री हनुमानजी की भक्ति और सेवा के माध्यम से हम आत्मबल और राष्ट्रभक्ति को और अधिक सुदृढ़ कर सकते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर ‘नेक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण में योगदान दें।

जितेंद्र प्रताप सिंह का यह दौरा न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि यह राष्ट्रहित और वैश्विक शांति के प्रति एक गंभीर संदेश भी देता है। उनकी इस यात्रा को भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की भावना के प्रसार का प्रतीक माना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रामराज्य का आदर्श शासन आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा, "यदि हम श्रीराम की मर्यादा, करुणा और न्याय के सिद्धांतों का पालन करें, तो भारत न केवल आर्थिक और सामाजिक रूप से प्रगतिशील बनेगा, बल्कि विश्व में एक आदर्श राष्ट्र के रूप में उभरेगा।"

इस यात्रा ने भारत की सांस्कृतिक जड़ों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत किया। जितेंद्र प्रताप सिंह का संदेश स्पष्ट है — श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात करके ही भारत सही मायनों में विश्व गुरु बन सकता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!