ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
लोकतंत्र की रक्षा में सेनानियों का रहा है अविस्मरणीय योगदान - यशवंत सिंह • रोजगार मेले में 39 अभ्यर्थियों का हुआ चयन • गुरुसत्ता के प्रति अहर्निश निष्ठा : प्रज्ञा, ऋतंभरा और विवेक का दिव्य प्रादुर्भाव • बेसिक सेफ्टी अभियान के अन्तर्गत जांच कर किया जा रहा जागरूक • मंत्रिपरिषद ने ‘उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना’ के क्रियान्वयन सम्बन्धी प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है • नगर निगम ने की बड़ी कार्यवाही • माननीय मंत्री द्वय द्वारा कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न • एस आर ग्लोबल इंस्टीट्यूट मे विशेष प्रशिक्षार्थीयों को उत्कृष्टता प्रशिक्षण प्रमाण पत्र समारोह सम्पन्न • लोकतंत्र की रक्षा में सेनानियों का रहा है अविस्मरणीय योगदान - यशवंत सिंह • रोजगार मेले में 39 अभ्यर्थियों का हुआ चयन • गुरुसत्ता के प्रति अहर्निश निष्ठा : प्रज्ञा, ऋतंभरा और विवेक का दिव्य प्रादुर्भाव • बेसिक सेफ्टी अभियान के अन्तर्गत जांच कर किया जा रहा जागरूक • मंत्रिपरिषद ने ‘उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना’ के क्रियान्वयन सम्बन्धी प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है • नगर निगम ने की बड़ी कार्यवाही • माननीय मंत्री द्वय द्वारा कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न • एस आर ग्लोबल इंस्टीट्यूट मे विशेष प्रशिक्षार्थीयों को उत्कृष्टता प्रशिक्षण प्रमाण पत्र समारोह सम्पन्न •
Uncategorized English

वाराणसी मंडल को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम प्रेरणा पुरस्कार

D

Dainik India News

• 6855 views
वाराणसी मंडल को मिला राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम प्रेरणा पुरस्कार

‘बड़े भाई साहब’ नाटक के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशन एवं अभिनय सम्मान भी मिला

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,वाराणसी।रेल मंत्रालय (रेलवे बोर्ड) के तत्वावधान में क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान, भुसावल (मध्य रेलवे) में दिनांक 02 जून से 07 जून 2025 तक आयोजित अखिल रेल हिंदी नाट्योत्सव – 2024 में वाराणसी मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम प्रेरणा पुरस्कार सहित सर्वश्रेष्ठ निर्देशन और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान अर्जित किया।

इस प्रतिष्ठित नाट्योत्सव में अखिल भारतीय रेलवे के 18 नाट्य दलों ने भाग लिया। वाराणसी मंडल की टीम ने पूर्वोत्तर रेलवे का प्रतिनिधित्व करते हुए सुप्रसिद्ध साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की कालजयी कहानी 'बड़े भाई साहब' का मंचन किया, जो दर्शकों और निर्णायकों द्वारा अत्यंत सराहनीय रहा।

नाट्योत्सव के समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मध्य रेलवे के महाप्रबंधक धर्मवीर मीणा एवं रेलवे बोर्ड की निदेशक (राजभाषा) डॉ. वी. सुगुणा द्वारा वाराणसी मंडल को यह सम्मान प्रदान किया गया। नाटक के निर्देशक अमन श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और नाटक में प्रभावशाली अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक-भुसावल श्रीमती इति पांडेय, प्रधानाचार्य क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान डॉ. राम निवास मीणा तथा नाटक दल के सदस्य – विद्या भूषण तिवारी, अंकित कुमार, श्रेया तिवारी, अर्चना कुमारी, अनु रानी राव, अमरजीत कुमार, क्षितिज भूषण तिवारी, कृष्णा कुमार सिंह, लक्ष्मी, अजय कुमार सिंह, अनु श्रीवास्तव, तन्मय मिश्रा, नागेश्वर नाथ श्रीवास्तव, आशा शर्मा समेत अन्य सहायक कर्मचारी उपस्थित रहे।

नाटक ‘बड़े भाई साहब’ : आदर्शों की पुनर्स्थापना का प्रयास

वाराणसी मंडल द्वारा मंचित ‘बड़े भाई साहब’ प्रेमचंद की कहानी पर आधारित नाट्य रूपांतरण है, जो आज की पीढ़ी में लुप्त होते जा रहे आदर्शों, कर्तव्यों और पारिवारिक मूल्यों की पुनर्स्थापना का संदेश देता है। यह नाटक दर्शाता है कि मनुष्य उम्र से नहीं, अपने कर्तव्यों और आदर्शों से बड़ा होता है।

नाटक में बड़े भाई द्वारा अपने छोटे भाई के लिए त्याग, अनुशासन और उत्तरदायित्व निभाने की प्रेरणादायक कहानी को बेहद संवेदनशीलता से प्रस्तुत किया गया। यह प्रस्तुति आज के भौतिकवादी समाज में आदर्शों की ओर लौटने की एक सशक्त अपील बनकर उभरी।

इस उपलब्धि पर वाराणसी मंडल के सभी सदस्यों को रेल प्रशासन तथा दर्शकों ने बधाई दी है। यह सम्मान न केवल पूर्वोत्तर रेलवे के लिए गौरव की बात है, बल्कि हिंदी नाट्य परंपरा और भारतीय साहित्य के मूल्यों के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक सार्थक कदम भी है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!