ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया • होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- डॉ प्रदीप द्विवेदी • CSIR-IITR का डायमंड जुबली ओपन डे और IISF आउटरीच: वैज्ञानिक जिज्ञासा एवं नवाचार को प्रेरित करने का एक नया अध्याय • मुख्य दरवाजे के सामनें लोग फेंकते हैं कूड़ा, सफाई कर्मचारी नहीं दे रहे ध्यान • बूथों पर ‘मन की बात’ से जागी राष्ट्र चेतना,मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिला जनसमर्थन का विस्तार • जब दृष्टि विराट होती है तो बड़े-बड़े कार्य भी सम्पन्न होते हैंः मुख्यमंत्री • मंत्रिपरिषद ने ‘उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना’ के क्रियान्वयन सम्बन्धी प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है • साकार होने को है ताउम्र का सपना • मुख्यमंत्री ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया • होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- डॉ प्रदीप द्विवेदी • CSIR-IITR का डायमंड जुबली ओपन डे और IISF आउटरीच: वैज्ञानिक जिज्ञासा एवं नवाचार को प्रेरित करने का एक नया अध्याय • मुख्य दरवाजे के सामनें लोग फेंकते हैं कूड़ा, सफाई कर्मचारी नहीं दे रहे ध्यान • बूथों पर ‘मन की बात’ से जागी राष्ट्र चेतना,मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिला जनसमर्थन का विस्तार • जब दृष्टि विराट होती है तो बड़े-बड़े कार्य भी सम्पन्न होते हैंः मुख्यमंत्री • मंत्रिपरिषद ने ‘उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना’ के क्रियान्वयन सम्बन्धी प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है • साकार होने को है ताउम्र का सपना •
उत्तर प्रदेश English

रामलीला भूमि पर भूमाफियाओं की नज़र, गिट्टी-बालू भंडारण कर कब्जे की कोशिश! सुरक्षा अधिकारी एक्शन मोड में

D

Dainik India News

• 7078 views
रामलीला भूमि पर भूमाफियाओं की नज़र, गिट्टी-बालू भंडारण कर कब्जे की कोशिश! सुरक्षा अधिकारी एक्शन मोड में

दैनिक इंडिया न्यूज़ वाराणसी।रामनगर की ऐतिहासिक और विश्वविख्यात रामलीला भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध गिट्टी-बालू भंडारण कर कब्जे की नापाक कोशिश सामने आई है। यह भूमि ऑल इंडिया काशीराज ट्रस्ट की पवित्र संपत्ति है, जहां हर वर्ष लाखों श्रद्धालु रामलीला के दिव्य मंचन के साक्षी बनते हैं। स्थानीय पंपासर क्षेत्र, जहां यह मंचन होता है, वहीं पर अनधिकृत रूप से भंडारण किया गया है, जिसे लेकर दुर्ग प्रशासन सतर्क हो गया है।

दुर्ग के सुरक्षा अधिकारी कैप्टन राजेश शर्मा ने स्पष्ट किया है कि ट्रस्ट की इस भूमि पर न तो भंडारण की कोई अनुमति दी गई है और न ही ऐसा करने की इजाज़त भविष्य में दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी दुर्ग प्रशासन की ओर से ऐसे अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी जा चुकी है। बावजूद इसके भूमाफिया लगातार इस पवित्र भूमि पर कब्जा जमाने का दुस्साहस कर रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो यह अतिक्रमण किसी अंदरूनी मिलीभगत का परिणाम हो सकता है, क्योंकि चर्चाएं हैं कि किले के ही एक पूर्व कर्मचारी की संदिग्ध भूमिका इसमें रही है, जिससे इस गंभीर मामले की जानकारी ट्रस्ट के उत्तराधिकारी कुंवर अनंत नारायण तक नहीं पहुंच पाती।

गौरतलब है कि हाल ही में पंचवटी क्षेत्र में संचालित अवैध भूसा मंडी के खुलासे के बाद दुर्ग प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना हो गया है। अब रामलीला भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने की व्यापक रणनीति तैयार की जा रही है, जिसमें दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण कुमार गुप्ता ने इस अवैध कब्जे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि यह लाखों रामभक्तों की भावनाओं को आहत करता है। यह न केवल सनातन आस्था का अपमान है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत पर सीधा हमला है।

भूमाफियाओं को यह भूलना नहीं चाहिए कि जब तक उत्तर प्रदेश की सत्ता में सनातन धर्म रक्षक योगी आदित्यनाथ जैसे दृढ़ इच्छाशक्ति वाले मुख्यमंत्री हैं, तब तक कोई भी सनातन विरोधी तत्व हमारी धार्मिक विरासत पर आंख उठाने का दुस्साहस नहीं कर सकता। यह पावन भूमि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीला स्थली है, और इसका संरक्षण प्रत्येक भारतवासी का धर्म है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!