ब्रेकिंग न्यूज़
टिकरी बॉर्डर के पास विकास का दावा बेदम, लेखराम पार्क की सड़कें बनीं नागरिकों की दुश्वारी का पर्याय | वंदेमातरम् के स्वरों से गूंजा महानगर विस्तार, तिरंगे की आन-बान-शान में डूबा लखनऊ | 26 वर्ष से अधिक कारावास के बाद भी दारा सिंह की रिहाई अधर में, 19 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में निर्णायक सुनवाई | राहुल गांधी के बयान पर राजनाथ सिंह का सबसे तीखा वार—‘ऐसा आचरण स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत’ | प्लास्टिक उद्योग के निवेश से लखनऊ को नई औद्योगिक पहचान की उम्मीद | जीरो टॉलरेंस के दावे के बीच लोक सेवा आयोग पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना एन सिंह ने मांगा न्यायिक जवाब | प्लास्टीविजन 2027 की दस्तक: उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक उद्योग के लिए निवेश और नवाचार का नया द्वार | जिस उत्तर प्रदेश पर कभी तंज कसा जाता था, वही आज विकास की नई पटकथा लिख रहा : ब्रजेश पाठक | टिकरी बॉर्डर के पास विकास का दावा बेदम, लेखराम पार्क की सड़कें बनीं नागरिकों की दुश्वारी का पर्याय | वंदेमातरम् के स्वरों से गूंजा महानगर विस्तार, तिरंगे की आन-बान-शान में डूबा लखनऊ | 26 वर्ष से अधिक कारावास के बाद भी दारा सिंह की रिहाई अधर में, 19 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में निर्णायक सुनवाई | राहुल गांधी के बयान पर राजनाथ सिंह का सबसे तीखा वार—‘ऐसा आचरण स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत’ | प्लास्टिक उद्योग के निवेश से लखनऊ को नई औद्योगिक पहचान की उम्मीद | जीरो टॉलरेंस के दावे के बीच लोक सेवा आयोग पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रीना एन सिंह ने मांगा न्यायिक जवाब | प्लास्टीविजन 2027 की दस्तक: उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक उद्योग के लिए निवेश और नवाचार का नया द्वार | जिस उत्तर प्रदेश पर कभी तंज कसा जाता था, वही आज विकास की नई पटकथा लिख रहा : ब्रजेश पाठक |
हाइलाइट न्यूज़
हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड , यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण हारदोई में 18 वर्षीय युवक की हत्या से मची सनसनी, एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार UP Govt engaged in educating 26,933 working children नोडल अधिकारी ने गौ माता का किया विधिवत पूजन- अर्चन मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार अतीक का बेटा असद यूपी एसटीएफ के मुठभेड़ में ढेर झांसी में शूटर गुलाम भी मारा गया नये वार्ड में नि:शुल्क एक्यूपंचर चिकित्सा शिविर आयोजित हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड , यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण हारदोई में 18 वर्षीय युवक की हत्या से मची सनसनी, एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार UP Govt engaged in educating 26,933 working children नोडल अधिकारी ने गौ माता का किया विधिवत पूजन- अर्चन मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार अतीक का बेटा असद यूपी एसटीएफ के मुठभेड़ में ढेर झांसी में शूटर गुलाम भी मारा गया नये वार्ड में नि:शुल्क एक्यूपंचर चिकित्सा शिविर आयोजित
राजनीति English

राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन पर दी हार्दिक शुभकामनाएं

D

Dainik India News

51 views
राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन पर दी हार्दिक शुभकामनाएं

दैनिक इंडिया न्यूज़,नई दिल्ली, 22 अक्टूबर 2025 :
राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं ज्ञापित की हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री अमित शाह भारतीय राजनीति के उन विरले नेताओं में से हैं, जिन्होंने अपने संगठनात्मक कौशल, राष्ट्रनिष्ठा और दूरदर्शी नेतृत्व से देश के प्रशासनिक तंत्र को सशक्त दिशा प्रदान की है।

श्री सिंह ने कहा कि अमित शाह जी ने अपने राजनीतिक जीवन में निरंतर जनसेवा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा है। गृह मंत्री के रूप में उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा को नई मजबूती दी है तथा सहकारिता मंत्रालय के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अग्रसर किया है। उनके नेतृत्व में देश ने कई ऐतिहासिक निर्णयों का साक्षी बना है, जिन्होंने भारत की एकता, अखंडता और सुरक्षा को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है।

राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष ने कहा कि अमित शाह जी का जीवन भारतीय संस्कृति, संगठन शक्ति और निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ मिलकर भारत के पुनरुत्थान का जो संकल्प लिया है, वह आज जन-जन के मन में प्रेरणा का स्रोत बन चुका है।

जितेंद्र प्रताप सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री अमित शाह दीर्घायु हों, स्वस्थ रहें और अपने नेतृत्व, परिश्रम व समर्पण से भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में निरंतर अग्रसर रहें। उन्होंने कहा कि अमित शाह जैसे कर्मयोगी नेता देश के लिए अमूल्य धरोहर हैं, जिनका व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी गृह मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता व समृद्धि के लिए संकल्प दोहराया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!