ब्रेकिंग न्यूज़
तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ |
हाइलाइट न्यूज़
बोर्ड परीक्षा की तैयारीः केंद्र व्यवस्थापकों को मास्टर्स ट्रेनर दे रहे प्रशिक्षण  लंपी स्किन बीमारी के दृष्टिगत अन्य जनपदों से आने वाले पशुओं पर लगेगा प्रतिबंध मुख्यमंत्री ने गोण्डा में जनपद की 1132.35 करोड़ की 144 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिलाधिकारी द्वारा चुनाव की तैयारियो को लेकर नामांकन कक्षों एवं वैरिकेटिंग व्यवस्था का किया गया निरीक्षण परिवहन विभाग के अधिकारी के घर दिनदहाड़े चोरी होली के महापर्व पर युवा भाजपा नेता नीरज सिंह ने समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं राष्ट्रवाद बनाम राष्ट्रविरोध, सुरक्षा बनाम आतंकवाद और विकास बनाम विनाश की लड़ाईः योगी पद्मश्री प्रकाश सिंह जी पूर्व पुलिस महानिदेशक उप्र से औपचारिक भेंट सम्पन्न-जेपी सिंह बोर्ड परीक्षा की तैयारीः केंद्र व्यवस्थापकों को मास्टर्स ट्रेनर दे रहे प्रशिक्षण  लंपी स्किन बीमारी के दृष्टिगत अन्य जनपदों से आने वाले पशुओं पर लगेगा प्रतिबंध मुख्यमंत्री ने गोण्डा में जनपद की 1132.35 करोड़ की 144 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिलाधिकारी द्वारा चुनाव की तैयारियो को लेकर नामांकन कक्षों एवं वैरिकेटिंग व्यवस्था का किया गया निरीक्षण परिवहन विभाग के अधिकारी के घर दिनदहाड़े चोरी होली के महापर्व पर युवा भाजपा नेता नीरज सिंह ने समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं राष्ट्रवाद बनाम राष्ट्रविरोध, सुरक्षा बनाम आतंकवाद और विकास बनाम विनाश की लड़ाईः योगी पद्मश्री प्रकाश सिंह जी पूर्व पुलिस महानिदेशक उप्र से औपचारिक भेंट सम्पन्न-जेपी सिंह
Uncategorized English

जिलाधिकारी ने रतनपुरा के कुड़वा ग्राम स्थित गो आश्रय स्थल का किया निरीक्षण । 

B

Bhargav Bhargav

39 views
जिलाधिकारी ने रतनपुरा के कुड़वा ग्राम स्थित गो आश्रय स्थल का किया निरीक्षण । 

गो आश्रय स्थल पर अव्यवस्था को देख जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को सुधार करने के दिए निर्देश ।  

देवी दयाल सिंह 

विशेष संवाददाता , मऊ 

डी डी इंडिया न्यूज़ 

मऊ । 

 जिलाधिकारी अरुण कुमार ने रतनपुरा ब्लाक के ग्राम कुड़वा स्थित गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर भारी अव्यवस्था को देख जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था के प्रमुख को कड़ी फटकार लगाते हुए इसमें तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। कार्यदाई संस्था के रिकॉर्ड में गो आश्रय स्थल के 140 पशुओं की संख्या दर्ज है। गणना करवाने पर मौके पर सिर्फ 116 पशु ही पाए गए। उन्होंने संबंधित खंड विकास अधिकारी को मौके पर पाए गए पशुओं से अधिक संख्या हेतु जारी धनराशि के वसूली के निर्देश दिए। परिसर के अंदर खुले मैदान में पड़ी मिट्टी के समतल न होने, पानी की निकासी की व्यवस्था न होने एवं अभी तक परिसर के अंदर तालाब न खुदे होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को इसे तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने परिसर के बाउंड्री के किनारे छायादार वृक्ष लगाने के भी निर्देश दिए। पशुओं के बाँधने की व्यवस्था न होने  एवं स्टॉक में पर्याप्त मात्रा में चारे की व्यवस्था न होने पर भी जिलाधिकारी ने इसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित ग्राम सभा के ग्राम प्रधान को पशुओं के लिए ग्राम सभा की जमीन पर हरे चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बीमार पड़े पशुओं के इलाज की तत्काल व्यवस्था कराने एवं एक पशु की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे अस्पताल भेजकर इलाज कराने के निर्देश मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को कार्यदाई संस्था की वित्तीय अनियमितता की जांच करने एवं गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि अगर कार्यदाई संस्था यथाशीघ्र व्यवस्था में सुधार नहीं करती है तो इसका संविदा रद्द कर दें। परिसर के पास स्थित पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर उन्होंने संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को 10 दिन के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण करा कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 

    निरीक्षण के दौरान खाद्य विपणन अधिकारी विपुल सिन्हा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार सदर संजीव कुमार यादव, खंड पशु चिकित्सा अधिकारी रतनपुरा, कार्यदाई संस्था के प्रमुख एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!