ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
प्रदेश की टॉप 20 खबरें दैनिक इंडिया न्यूज़ के साथ रहें अपडेटेड • प्रधानमंत्री कल 03 जून को जनपद कानपुर देहात में राष्ट्रपति के पैतृक गांव परौंख का भ्रमण करेंगे • विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी का व्यापक निरीक्षण • लखनऊ पुलिस की प्रशंसनीय पहल - जे पी सिंह • यू बी आई जोनल कार्यालय में किया गया साइबर अपराध जागरूकता कार्यकम का आयोजन • अंबेडकर पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटेगा अनुसूचित समाज • बदमाशों ने ईंट मारकर कर दी हत्या • मधुबन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का गरिमामय सम्मान समारोह, संगोष्ठी एवं परिचय-पत्र वितरण संपन्न • प्रदेश की टॉप 20 खबरें दैनिक इंडिया न्यूज़ के साथ रहें अपडेटेड • प्रधानमंत्री कल 03 जून को जनपद कानपुर देहात में राष्ट्रपति के पैतृक गांव परौंख का भ्रमण करेंगे • विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के विशेष अभियान दिवस पर जिलाधिकारी का व्यापक निरीक्षण • लखनऊ पुलिस की प्रशंसनीय पहल - जे पी सिंह • यू बी आई जोनल कार्यालय में किया गया साइबर अपराध जागरूकता कार्यकम का आयोजन • अंबेडकर पार्क में आयोजित योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटेगा अनुसूचित समाज • बदमाशों ने ईंट मारकर कर दी हत्या • मधुबन में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का गरिमामय सम्मान समारोह, संगोष्ठी एवं परिचय-पत्र वितरण संपन्न •
उत्तर प्रदेश सरकार English

राष्ट्र सर्वोपरि की प्रेरणा देते हैं महापुरुष – सीएम योगी

D

Dainik India News

• 8027 views
राष्ट्र सर्वोपरि की प्रेरणा देते हैं महापुरुष – सीएम योगी

सीएम योगी ने बांदा में महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की प्रतिमा का किया अनावरण

सीएम बोले, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में बुंदेलखंड स्वर्ग बनने की ओर अग्रसर   

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ/बांदा, 17 फरवरी: 12वीं सदी में जब देश विदेशी आक्रांताओं का सामना कर रहा था और देश के अंदर घुसपैठ हो रही थी, उस समय महाराजा खेत सिंह खंगार ने पृथ्वीराज चौहान का सहयोगी बनकर उनके हर उस युद्ध में सहभागी बने, जो उस समय भारत की एकता के लिए काफी आवश्यक था। यह मातृभूमि के प्रति उनके शौर्य और पराक्रम को दर्शाता है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को बांदा में महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की प्रतिमा के अनावरण पर कही।

चौड़ी सड़कें और महापुरुषों की प्रतिमा हमें देती हैं नई प्रेरणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महाराजा खेत सिंह ने पृथ्वीराज चौहान को इतना अभिभूत किया था कि उन्हाेंने महाराजा खेत सिंह को महोबा के शासक के रूप में स्वतंत्र राजा की मान्यता दी थी। आज हम सब क्षत्रिय खंगार जाति की वीरता की चर्चा करते हैं। बुंदेलखंड चाहे उत्तर प्रदेश का हो या मध्य प्रदेश का हो, उनकी संख्या गुजरात के साथ-साथ यहां पर भी बहुतायत के रूप में देखने को मिलती है। उनका यह लंबा गौरवमयी इतिहास 12 वीं से लेकर 21 वीं सदी के 900 वर्षों तक उस राजवंश की परंपरा की यादों को तरोताजा करता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बुंदेलखंड विकास के साथ तेजी से जुड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बुंदेलखंड अब सचमुच उत्तर प्रदेश ही नहीं देश का स्वर्ग बनने की ओर बढ़ता हुआ दिखाई देता है। यहां की चौड़ी सड़कें, महापुरुषों की भव्य प्रतिमा हमें नई प्रेरणा प्रदान कर रही हैं। ऐसे में हमें मातृभूमि के लिए समर्पित भाव के साथ कार्य करना होगा, जो राष्ट्र सर्वोपरि की प्रेरणा हम सबको दी गई है। राष्ट्र सर्वोपरि के इस मंत्र को ध्यान में रखकर राष्ट्रनायक पृथ्वीराज चौहान, महाराजा खेत सिंह खंगार, महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह महाराज और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने अपना जीवन समर्पित किया। बुंदेलखंड का अपना गौरवशाली इतिहास है। उस इतिहास के साथ जुड़ करके हर भारतीय गौरव की अनुभूति करता है। यहां के वीर योद्धाओं, चंदेल राजाओं की चर्चा होती है। उन्होंने बुंदेलखंड के लिए बहुत कुछ किया है। आज जब हम अपने सामान्य वीर रस-छंदों और बुंदेलखंडी गायन को गाते हैं तो उसका नाम भी आल्हा पड़ गया। यह प्रेरणा का प्रताप है। भले ही हम आप राजनीतिक रूप से चाहे कितने भी एक दूसरे के प्रतिद्वंदी रहे होंगे, लेकिन मातृभूमि के प्रति सम्मान का भाव सदैव एक नई प्रेरणा हम सबको प्रदान करता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!