ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
पुलिस के सामने दबंगों ने दुकानदार को पीटा,पुलिस बनी मूक दर्शक • पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से छह वारंटी गिरफ्तार किए • स्वयं के प्रयास से ग्रामीणों ने डीह बाबा के स्थान पर लगवाया हैंडपंप,प्रधान को दिखाया आईना • वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय को पद्म भूषण सम्मान, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी शुभकामनाएं • गणतंत्र दिवस वर्ष 2022 जनपद मऊ में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न • प्रधान पर लगाये आरोपों को सिरे से नकारा, • नया भारत है, आतंकवाद और घुसपैठ के लिए कोई जगह नहीं- सीएम योगी • अनुरोध करने पर नगर निगम हुआ सक्रिय,शिकायत करता ने जताया आभार • पुलिस के सामने दबंगों ने दुकानदार को पीटा,पुलिस बनी मूक दर्शक • पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से छह वारंटी गिरफ्तार किए • स्वयं के प्रयास से ग्रामीणों ने डीह बाबा के स्थान पर लगवाया हैंडपंप,प्रधान को दिखाया आईना • वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय को पद्म भूषण सम्मान, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी शुभकामनाएं • गणतंत्र दिवस वर्ष 2022 जनपद मऊ में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न • प्रधान पर लगाये आरोपों को सिरे से नकारा, • नया भारत है, आतंकवाद और घुसपैठ के लिए कोई जगह नहीं- सीएम योगी • अनुरोध करने पर नगर निगम हुआ सक्रिय,शिकायत करता ने जताया आभार •
Uncategorized English

लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के जनपद स्तरीय संचालन समिति, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

B

Bhargav Bhargav

• 7128 views
लक्ष्मी बाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के जनपद स्तरीय संचालन समिति, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न
दैनिक इंडिया न्यूज़ संवाददाता-धनञ्जय पाण्डेय

मऊ। आज जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के जनपद स्तरीय संचालन समिति, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक के दौरान जिला प्रोवेशन अधिकारी समर बहादुर द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के अंतर्गत किसी भी हिंसा से पीड़ित महिलाओं/बालिकाओं को कोष नियमावली के अंतर्गत 9 धाराओं में आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान किया गया है। इस संदर्भ में जिला संचालन समिति के समक्ष जनपद में कुल 33 मामले को प्रस्तुत किया गया। जिला संचालन समिति के सदस्यों द्वारा 15 मामलों को आर्थिक सहायता दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत एक दंपत्ति के अधिकतम दो बच्चों को सहायता दिए जाने का प्रावधान है। जिसमें कुल 6 श्रेणियों में सहायता दी जाती है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद में कुल 2900 लाभार्थियों को सहायता दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19 के अंतर्गत जनपद में 65 बच्चों को आर्थिक सहायता दी जा रही है, तथा 85 बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के अंतर्गत आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस दौरान जनपद में कुल 110 आवेदनों का सत्यापन अभी तक नहीं होने पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी को यथाशीघ्र सत्यापन कर जिला प्रोबेशन अधिकारी को भेजने के निर्देश दिए, जिससे पात्र लाभार्थियों को योजना संबंधी आर्थिक सहायता दी जा सके।

उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिला अधिकारी भानु प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस0एन0 दुबे, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!