ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
विद्युत करंट की चपेट में आने से मुर्गा व्यवसायी की हुई मौत। • सामूहिक विवाह में दांपत्य सूत्र में बंधे 120 जोड़ें • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा से सम्बन्धित योजनाओं सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक संपन्न • जेपी सिंह ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किया पूजन • राजनाथ सिंह के एतिहासिक नामंकन के लिए नुक्कड़ सभा लगा कर जन जागरण अभियान को दिशा देने निकले दिग्गज • त्रिवेणी संगम में राष्ट्र उत्थान का संकल्प! सनातन की लहर के साथ भारत विश्वगुरु बनने को तैयार- राष्ट्रीय अध्यक्ष • महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब • विद्युत करंट की चपेट में आने से मुर्गा व्यवसायी की हुई मौत। • सामूहिक विवाह में दांपत्य सूत्र में बंधे 120 जोड़ें • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा से सम्बन्धित योजनाओं सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक संपन्न • जेपी सिंह ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किया पूजन • राजनाथ सिंह के एतिहासिक नामंकन के लिए नुक्कड़ सभा लगा कर जन जागरण अभियान को दिशा देने निकले दिग्गज • त्रिवेणी संगम में राष्ट्र उत्थान का संकल्प! सनातन की लहर के साथ भारत विश्वगुरु बनने को तैयार- राष्ट्रीय अध्यक्ष • महावीर शाखा में हनुमान भक्ति का अद्भुत संगम, विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब •
उत्तर प्रदेश सरकार English

लखनऊ में विदेशी वस्तुओं की होली दहन, अमेज़ॉन-फ्लिपकार्ट पर प्रतिबंध की मांग

D

Dainik India News

• 7355 views
लखनऊ में विदेशी वस्तुओं की होली दहन, अमेज़ॉन-फ्लिपकार्ट पर प्रतिबंध की मांग

स्वदेशी जागरण मंच के ‘स्वदेशी जन जागरण मार्च’ में गूंजा आत्मनिर्भर भारत का नारा

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ — स्वदेशी जागरण मंच ने रविवार, 10 अगस्त को राजधानी लखनऊ में विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी अपनाने के संकल्प के साथ ‘स्वदेशी जन जागरण मार्च’ का आयोजन किया। मार्च विकासनगर स्थित शंकर भगवान तिराहे से रानी लक्ष्मीबाई सेक्टर तिराहे तक निकाला गया, जहां विदेशी वस्तुओं की होली दहन और ‘टॉप’ के पुतले का दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।

यह कार्यक्रम स्वदेशी जागरण मंच अवध प्रांत, भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल और सहयोगी व्यापारिक संगठनों के तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में अमृतेश कुमार मृत्युंजय, हनुमत सिंह, अमित सिंह, अमित अग्रवाल, कैलाश चंद शाह, कन्हैयालाल वर्मा, प्रेमचंद, अधिवक्ता जितेंद्र सिंह, हेमराज, नवीन चंद्र गुप्ता, आशीष शर्मा, अभिषेक, रीना गुप्ता, अंजली सिंह, और नरेंद्र सिंह देवडी (मंडल अध्यक्ष, भाजपा) धर्मेन्द्र मिश्रा,जी एन भट्ट, देवजीत पाण्डेय, शिवपाल सिंह, नीलिमा त्रिपाठी, दिवाकर गुप्ता,पवन पराशर, चंद्राकर त्रिवेदी, देव जीत पाण्डेय, हरिश्चन्द्र पाण्डेय, हनुमान पाण्डेय, बीएन शुक्ला,नागरिक,सहित क्षेत्र के संभ्रांत व्यापारी बंधु और विभिन्न समवैचारिक संगठन शामिल हुए।

इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार का संकल्प लिया और अपने परिवार व परिचितों को भी स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करने का वचन दिया। वक्ताओं ने कहा कि देश का भविष्य स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग में ही निहित है। इससे स्थानीय व्यवसाय को बल मिलेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और भारत आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनेगा।

कार्यक्रम के दौरान कई व्यापारियों ने अमेज़ॉन और फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई। उनका कहना था कि ये प्लेटफॉर्म छोटे व्यापारियों के अस्तित्व पर सीधा खतरा हैं और लोगों को इनसे खरीदारी बंद कर देनी चाहिए।

मार्च के अंत में आयोजकों ने जोर देकर कहा कि ‘लोकल के लिए वोकल’ होना आज की सबसे बड़ी देशभक्ति है और विदेशी कंपनियों के बहिष्कार से ही भारत आर्थिक रूप से मज़बूत बन सकता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!