ब्रेकिंग न्यूज़
राष्ट्रमंगल, रामभक्ति और सेवा-साधना का दिव्य संगम : आठवें बड़े मंगल पर विनोद कुमार अवस्थी ने कराया विराट भंडारा | भाई की जान बचाने के लिए मौत से भिड़ीं दो सगी बहनें, घाघरा की तेज धारा में हुईं लापता; भाई सकुशल बचा | मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घोसी में किया फ्लैग मार्च | अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 वाहनों पर कार्रवाई से 4.06 लाख रुपये राजस्व वसूला | भारत रक्षा मंच, इन्दौर द्वारा धार भोजशाला विजय के योद्धाओं का भव्य सम्मान | आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम | लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच | सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? | राष्ट्रमंगल, रामभक्ति और सेवा-साधना का दिव्य संगम : आठवें बड़े मंगल पर विनोद कुमार अवस्थी ने कराया विराट भंडारा | भाई की जान बचाने के लिए मौत से भिड़ीं दो सगी बहनें, घाघरा की तेज धारा में हुईं लापता; भाई सकुशल बचा | मुहर्रम को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, डीएम और एसपी ने घोसी में किया फ्लैग मार्च | अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 10 वाहनों पर कार्रवाई से 4.06 लाख रुपये राजस्व वसूला | भारत रक्षा मंच, इन्दौर द्वारा धार भोजशाला विजय के योद्धाओं का भव्य सम्मान | आठवें बड़े मंगल पर राष्ट्रकल्याण हेतु सुसम्पन्न हुआ विराट भंडारा, श्रद्धा-साधना और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम | लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन, मऊ में फायर सेफ्टी मानकों की हुई सघन जांच | सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? |
हाइलाइट न्यूज़
पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय नें परेड तथा पुलिस लाइन का किया निरीक्षण शर्मशार हुई खाकी, UPSC की तैयारी कर रहे युवक ने की आत्महत्या श्रीकृष्ण का अमूल्य उपदेश: श्रीमद्भगवद्गीता और गुरु-परम्परा का महत्व राष्ट्रवादी पार्टी ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, छुट्टा पशु, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत पांच मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन जिला बदर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल विकास के आक्सीजन का नाम है कानून व्यवस्था-रक्षा मंत्री 02 नफर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार बड़ा मंगल: आस्था का महासमागम या पर्यावरणीय चेतना का निर्णायक मोड़? पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय नें परेड तथा पुलिस लाइन का किया निरीक्षण शर्मशार हुई खाकी, UPSC की तैयारी कर रहे युवक ने की आत्महत्या श्रीकृष्ण का अमूल्य उपदेश: श्रीमद्भगवद्गीता और गुरु-परम्परा का महत्व राष्ट्रवादी पार्टी ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, छुट्टा पशु, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत पांच मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन जिला बदर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल विकास के आक्सीजन का नाम है कानून व्यवस्था-रक्षा मंत्री 02 नफर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार बड़ा मंगल: आस्था का महासमागम या पर्यावरणीय चेतना का निर्णायक मोड़?
उत्तर प्रदेश सरकार English

संस्कृतभारती अवध प्रांत की दो दिवसीय प्रांत समीक्षा गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न,

D

Dainik India News

30 views
संस्कृतभारती अवध प्रांत की दो दिवसीय प्रांत समीक्षा गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न,

प्रत्येक जनपद में मासिक कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर हुई विस्तृत चर्चा,

संपर्क कार्य को गति देने और ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर दिया बल

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। संस्कृतभारती अवध प्रांत की दो दिवसीय प्रांत समीक्षा योजना गोष्ठी 9 और 10 अप्रैल 2025 को शिव मंदिर परिसर, महानगर, लखनऊ स्थित प्रांतीय कार्यालय में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। गोष्ठी में 13 जनपदों से आए पदाधिकारीगणों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय मंत्री नंद कुमार, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री प्रमोद पंडित, संस्कृतभारती न्यास के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह तथा प्रांत अध्यक्ष शोभनलाल उकील की गरिमामयी उपस्थिति में वर्ष 2025 की 12 माह की कार्ययोजना पर गहन विचार-विमर्श हुआ और रूपरेखा को अनुमोदित किया गया।

बैठक में यह तय किया गया कि प्रत्येक माह जनपदों में भाषा उन्नयन, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, बाल्य प्रशिक्षण केंद्रों का संचालन, गीता व रामायण की पाठशालाएं, वाल्मीकि जयंती, गीता जयंती, संस्कृत सप्ताह और स्नेहमिलन जैसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

प्रांत पदाधिकारियों के जनपद प्रवास की योजना को भी सुनिश्चित किया गया, ताकि संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित किया जा सके। गोष्ठी का संचालन प्रांत सह मंत्री रत्नेश त्रिपाठी ने किया।

वार्षिक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अखिल भारतीय मंत्री नंद कुमार ने सभी विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया और योजनाओं को पूर्णता प्रदान की। क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रमोद पंडित ने अप्रैल माह को ‘समर्पण माह’ के रूप में मनाने का संकल्प दिलाया।

संस्कृतभारती न्यास के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने संगठन को गतिशील बनाने के लिए संपर्क अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर विशेष बल दिया।

प्रांत अध्यक्ष शोभनलाल उकील ने संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु ऑनलाइन प्रशिक्षण और पत्राचार पाठ्यक्रमों के माध्यम से जनसाधारण को जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह दो दिवसीय गोष्ठी संगठन की आगामी योजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने हेतु एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध हुई।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!