ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
पर्वों को लेकर मधुबन थाना में हुई शांति समिति की बैठक • नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ • माँ पूर्णप्रज्ञा गौड़पादीयम् आश्रम,भोगपुर, हरिद्वार का लक्ष्मणपुरी मे स्वागत अभिनन्दन- जे पी सिंह अध्यक्ष • नगर निकायों की समीक्षा बैठक संपन्न • दबंगों ने शराब सेल्समैन से की मारपीट मुकदमा दर्ज • बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर पर जिलाधिकारी की छापेमारी, दुकान सीज • श्री जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त ने तुलसी पूजन पर्व की पूर्व संध्या पर मां शारदा के दर्शन कर राष्ट्र कल्याण की कामना की • लखनऊ: पुलिस टीम को सम्मानित किया गया, आदर्श व्यापारी एसोसिएशन और ऑल इंडिया गोल्डस्मिथ जेम्स एंड फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा • पर्वों को लेकर मधुबन थाना में हुई शांति समिति की बैठक • नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ • माँ पूर्णप्रज्ञा गौड़पादीयम् आश्रम,भोगपुर, हरिद्वार का लक्ष्मणपुरी मे स्वागत अभिनन्दन- जे पी सिंह अध्यक्ष • नगर निकायों की समीक्षा बैठक संपन्न • दबंगों ने शराब सेल्समैन से की मारपीट मुकदमा दर्ज • बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर पर जिलाधिकारी की छापेमारी, दुकान सीज • श्री जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त ने तुलसी पूजन पर्व की पूर्व संध्या पर मां शारदा के दर्शन कर राष्ट्र कल्याण की कामना की • लखनऊ: पुलिस टीम को सम्मानित किया गया, आदर्श व्यापारी एसोसिएशन और ऑल इंडिया गोल्डस्मिथ जेम्स एंड फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा •
Uncategorized English

समाज कल्याण एवं विकलांग कल्याण,अल्पसंख्यक कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं श्रम विभाग की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

B

Bhargav Bhargav

• 6636 views
दैनिक इंडिया न्यूज़ संवाददाता-धनञ्जय पाण्डेय

मऊ। बुधवार को कैंप कार्यालय पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाज कल्याण एवं विकलांग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं श्रम विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने शादी अनुदान योजना के संदर्भ में तीनों कल्याण विभागों के अधिकारियों से जानकारी ली।उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उप जिला अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी के स्तर पर बड़ी संख्या में आवेदन अग्रसारण हेतु लंबित है,जिसके संदर्भ में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि लंबित आवेदन पत्रों के संबंध में अग्रसारण की कार्यवाही के लिए लंबित आवेदनों की सूची प्रेषित की जाए एवं शीघ्रता के साथ लाभार्थियों के खातों में धन स्थानांतरित की जाए। सभी वर्गों हेतु छात्रवृत्ति योजना के संदर्भ में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्रवाई पूर्ण करें।ज्ञातव्य है कि पूर्व दशम के लिए आवेदन की तिथि 18 मई से 1 जुलाई एवं दशमोत्तर के लिए आवेदन की तिथि 10 मई से 7 जुलाई तक है।
श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी जिलाधिकारी द्वारा सहायक श्रम आयुक्त से ली गई। सहायक श्रम आयुक्त ने बताया की करीब डेढ़ माह पहले 5000 से ज्यादा मामले लंबित थे जो अब मात्र 200 रह गए हैं और अगले तीन-चार दिनों में लंबित मामलों की संख्या शून्य हो जाएगी। श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जिलाधिकारी ने सहायक श्रम आयुक्त को योजनाओं के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए। बालश्रम के विषय में अभियान चलाकर ढाबा छोटे उद्योग एवं दुकानों पर मिलने वाले बच्चों को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। बैठक के दौरान सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि जून माह में बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी साथ ही लोगों को श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया जाएगा एवं योजनाओं के लाभों के बारे में भी प्रचार प्रसार किया जाएगा। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री राम सिंह वर्मा के अलावा पिछडा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग एवं जन सशक्तिकरण कल्याण अधिकारी उमाशंकर वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एस0एन0सिंह के साथ सहायक श्रम आयुक्त भी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!