ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
वृद्धावस्था पेंशन के आधार सत्यापन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सबसे आगे • मोटिवेशनल स्पीकर श्याम उपाध्याय ने अमवे बिज़नेस की अपार संभावनाओं पर डाला प्रकाश • 25 जून 1975: लोकतंत्र पर सबसे क्रूर हमला,इंदिरा गांधी सरकार ने की थी संविधान की हत्या • एक वांछित तथा 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • शहर के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत समीक्षा बैठक • ताइक्वांडो में वैश्विक उत्कृष्टता का सम्मान: सैयद सफदर रिज़वी को मानद डॉक्टरेट की उपाधि • राज्य महिला आयोग द्वारा जनसुनवाई आयोजित, महिला उत्पीड़न के मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मनरेगा कार्यों, गौ संरक्षण केंद्रों, पंचायती राज विभाग के कार्यों एवं कायाकल्प योजना की समीक्षा बैठक संपन्न • वृद्धावस्था पेंशन के आधार सत्यापन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सबसे आगे • मोटिवेशनल स्पीकर श्याम उपाध्याय ने अमवे बिज़नेस की अपार संभावनाओं पर डाला प्रकाश • 25 जून 1975: लोकतंत्र पर सबसे क्रूर हमला,इंदिरा गांधी सरकार ने की थी संविधान की हत्या • एक वांछित तथा 03 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • शहर के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत समीक्षा बैठक • ताइक्वांडो में वैश्विक उत्कृष्टता का सम्मान: सैयद सफदर रिज़वी को मानद डॉक्टरेट की उपाधि • राज्य महिला आयोग द्वारा जनसुनवाई आयोजित, महिला उत्पीड़न के मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मनरेगा कार्यों, गौ संरक्षण केंद्रों, पंचायती राज विभाग के कार्यों एवं कायाकल्प योजना की समीक्षा बैठक संपन्न •
Uncategorized English

सीएम का दो टूक: गंभीरता और संवेदनशीलता से हो समस्याओं का निस्तारण करें

D

Dainik India News

• 8064 views
सीएम का दो टूक: गंभीरता और संवेदनशीलता से हो समस्याओं का निस्तारण करें

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में सुनीं 200 लोगों की समस्याएं

समयबद्ध, पारदर्शी व संतुष्टिपरक निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज़ गोरखपुर,। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे लोगों की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित निस्तारण कराएं। यह भी ध्यान दिया जाए किसी को भी परेशान न होना पड़े। जरूरतमंदों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। जिन्हें इलाज में सरकार से आर्थिक सहायता की आवश्यकता है तो उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए। यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाए। हर व्यक्ति की समस्या का निस्तारण समयबद्ध और पारदर्शी रूप से उसकी संतुष्टि के अनुरूप किया जाना सुनिश्चित होना चाहिए।

सीएम योगी ने ये निर्देश सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुनने के दौरान दिए। मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में उन्होंने करीब 200 लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान कुछ महिलाओं के साथ आए उनके बच्चों को आशीर्वाद व दुलार देने के साथ उन्होंने चॉकलेट गिफ्ट कर खूब पढ़ने के लिए प्रेरित किया। 

हर बार की भांति इस जनता दर्शन में भी इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार वाले आवेदन भी आए। मुख्यमंत्री ने आवेदन पत्र देने वाले लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार इलाज में भरपूर मदद करने को तत्पर है। किसी के इलाज में धन की बाधा नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि इलाज में आर्थिक सहायता संबंधी आवेदनों में इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराएं। इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण होते ही धनराशि आवंटित कर दी जाएगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!