ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
कोविड संक्रमण के दृष्टिगत मुख्यमंत्री की टीम-9 के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक • अवैध गांजा के साथ तस्कर को पुलिस ने दबोचा • आरोपित इंस्पेक्टर की तलाश में अमेठी पहुंची एसओजी टीम • संस्कृत के जयघोष से गूंज उठी राजधानी, कनॉट प्लेस में निकली भव्य शोभायात्रा • अवैध शराब की भट्ठियों पर पुलिस ने की छापेमारी • धर्मेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा- योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा जनता को • मेधा का दैदीप्यमान सूर्योदय: संस्कृत बोर्ड के परीक्षाफल ने रचा नया इतिहास • पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में प्राचार्य क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन • कोविड संक्रमण के दृष्टिगत मुख्यमंत्री की टीम-9 के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक • अवैध गांजा के साथ तस्कर को पुलिस ने दबोचा • आरोपित इंस्पेक्टर की तलाश में अमेठी पहुंची एसओजी टीम • संस्कृत के जयघोष से गूंज उठी राजधानी, कनॉट प्लेस में निकली भव्य शोभायात्रा • अवैध शराब की भट्ठियों पर पुलिस ने की छापेमारी • धर्मेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा- योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा जनता को • मेधा का दैदीप्यमान सूर्योदय: संस्कृत बोर्ड के परीक्षाफल ने रचा नया इतिहास • पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में प्राचार्य क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन •
उत्तर प्रदेश सरकार English

सूर्य वंश राजा राम की  राजधानी अयोध्या को सौर ऊर्जा से मेकओवर कर रही योगी सरकार

D

Dainik India News

• 7560 views
सूर्य वंश राजा राम की  राजधानी अयोध्या को सौर ऊर्जा से मेकओवर कर रही योगी सरकार

श्रीराम नगरी में सोलर ट्री से दूधिया रोशनी में नहाए 34 पार्क

8 पार्कों में ढाई और 34 पार्कों में लगाए एक किलोवाट के सोलर ट्री

बिजली पर निर्भरता खत्म करने के लिए बनाई गई योजना, अन्य स्थानों पर तेजी से चल रहा कार्य

दैनिक इंडिया न्यूज,अयोध्या, 4 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने का सपना साकार हो रहा है। अयोध्या सौर ऊर्जा से दूधिया रंग से गुलजार हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्राचीन नगरी को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। सोलर सिटी के रूप में अयोध्या को बिजली पर निर्भरता खत्म करने के लिए यूपीनेडा पूरी तरह से जुटा है। योगी सरकार के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) एक के बाद एक नये प्रयोग कर रहा है। इसी कड़ी में पार्कों में लगाए जा रहे सोलर ट्री भी अब दूधिया रोशनी बिखेरने के लिए तैयार होने लगे हैं। अयोध्या की गलियों, प्रमुख चौराहों, मार्गों, घाटों के बाद अब पार्कों में सोलर ट्री लगाए जा रहे हैं। फिलहाल 34 पार्कों में एक किलोवाट तथा आठ पार्कों में ढाई किलोवाट के सोलर ट्री लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा एक किलोवाट के छह व ढाई किलोवाट से जुड़े 10 स्थानों पर तेजी से काम चल रहा है। अयोध्या के पार्कों को सौर ऊर्जा से आच्छादित करने की दिशा में प्रयास शुरू हो गया है। फिलवक्त शहर के 52 स्थानों को चयनित किया गया है। 

8 स्थानों पर लग चुके हैं ढाई किलोवाट के सोलर ट्री

यूपीनेडा के परियोजना अधिकारी प्रवीण नाथ पाण्डेय ने बताया कि 52 स्थानों पर सोलर ट्री लगाना प्रस्तावित था। इनमें से 34 पार्कों में एक किलो वाट के सोलर ट्री लग चुके हैं। शेष छह स्थानों पर काम चालू है। शेष कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त 18 अन्य स्थानों को समृद्ध करने की योजना है। यहां ढाई किलोवाट के सोलर ट्री लग रहे हैं। आठ जगहों पर यह लग चुके हैं। शेष पर कार्य हो रहा है। 

पार्कों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए किया जा रहा सोलर ट्री का उपयोग

पार्कों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए सोलर ट्री का प्रयोग किया जा रहा है। इसके ऊपरी हिस्से में सोलर प्लांट होंगे और ट्री की पत्तियों के निचले हिस्से से प्रकाश होगा। इसमें पांच से 6 लाइट होंगी। शाम होते ही पार्क खुद ब खुद रोशनी से जगमग हो उठेंगे। उन्होंने बताया कि एक किलोवाट प्रति सोलर ट्री लाइट की कीमत लगभग 2 लाख 82 हजार रुपये है।

इन स्थानों पर लगाए जा चुके हैं 1 किलोवाट के ट्री प्लांट

सर्किट हाउस, आयुक्त कार्यालय, सूर्यकुंड दर्शन नगर गेट के पास, स्टेट बैंक कॉलोनी मो. बछड़ा सुल्तानपुर,  सामुदायिक केंद्र पार्क साहबगंज वार्ड मो. वैदही नगर, बलदेव एकेडमी पंपहाउस पार्क के सामने वाला पार्क कौशलपुरी फेज-1, योगा केंद्र के सामने वाला पार्क कौशलपुरी फेज-1. ट्यूबवेल वाला पार्क बहादुरगंज वार्ड रोहिणी कॉलोनी, शिव मंदिर वाला पार्क अमानीगंज समेत अनेक स्थानों पर ट्री प्लांट लगाए जा चुके हैं। 

इन पार्कों में लगाए जा चुके हैं ढाई किलोवाट के सोलर ट्री प्लांट

लाल पार्क साकेतपुरी, नवग्रह पार्क सूर्यकुंड, श्रीराम गेस्ट हाउस के पास अश्वनीपुरम, सर्किट हाउस पार्क, योग वाला पार्क अवधपुरी, अनुराग मिश्र के घर के सामने वाले पार्क कौशलपुरी, एलआईजी 71 पेज-2 कौशलपुरी, जेबी पुरम पार्क, केशवधाम के सामने वाला पार्क अवधपुरी में सोलर ट्री प्लांट लग चुके हैं। शेष स्थानों पर यह कार्य तेजी से चल रहा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!