ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
वाराणसी रेलवे स्टेशन पर चौंकाने वाला खुलासा! भीड़ के बीच दबे पांव घूम रहा था मोबाइल चोर , जीआरपी कैंट की सटीक कार्रवाई से खुली बड़ी वारदात • आज से 30 सितंबर तक मनेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह • दीपावली महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:उदय राज • स्वच्छतम व सुंदरतम नजर आई रामनगरी, स्वच्छ्ता का कुंभ मॉडल लागू करें: सीएम योगी • पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में प्राचार्य क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन • गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ-हाजी वली • वाराणसी जंक्शन पर महिला स्वास्थ्य के लिए सैनिटरी पैड मशीन एवं इंसीनरेटर की शुरुआत,CSR पहल के अंतर्गत SBI का सराहनीय योगदान • इंटरसिटी बस सेवा में लापरवाही: नशे में ड्राइवर और यात्रियों के प्रति गैर-जिम्मेदार रवैया • वाराणसी रेलवे स्टेशन पर चौंकाने वाला खुलासा! भीड़ के बीच दबे पांव घूम रहा था मोबाइल चोर , जीआरपी कैंट की सटीक कार्रवाई से खुली बड़ी वारदात • आज से 30 सितंबर तक मनेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह • दीपावली महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:उदय राज • स्वच्छतम व सुंदरतम नजर आई रामनगरी, स्वच्छ्ता का कुंभ मॉडल लागू करें: सीएम योगी • पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में प्राचार्य क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन • गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ-हाजी वली • वाराणसी जंक्शन पर महिला स्वास्थ्य के लिए सैनिटरी पैड मशीन एवं इंसीनरेटर की शुरुआत,CSR पहल के अंतर्गत SBI का सराहनीय योगदान • इंटरसिटी बस सेवा में लापरवाही: नशे में ड्राइवर और यात्रियों के प्रति गैर-जिम्मेदार रवैया •
उत्तर प्रदेश सरकार English

सौ करोड़ से शुरू होगी आकांक्षी नगर योजना,विभाग ने 3 माह के बजट व्यय के लिए प्रस्तुत की कार्ययोजना

D

Dainik India News

• 8030 views
सौ करोड़ से शुरू होगी आकांक्षी नगर योजना,विभाग ने 3 माह के बजट व्यय के लिए प्रस्तुत की कार्ययोजना

-

नीति आयोग के सहयोग से 16 पैरामीटर्स पर चयनित होंगे 100 आकांक्षी नगर निकाय 

प्रदेश के धार्मिक नगरीय निकायों में 50 करोड़ से अवस्थापना सुविधाएं होंगी विकसित

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। नगरीय निकायों को और सुदृढ़ बनाने और उनकी क्षमता को विस्तार देने के लिए योगी सरकार आकांक्षी नगर योजना की शुरुआत करने जा रही है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए नगर विकास विभाग द्वारा 100 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। आगामी तीन माह में नगर विकास विभाग इस बजट का उपयोग करते हुए निर्धारित पैरामीटर्स के आधार पर 100 आकांक्षी निकायों का चयन करेगा। साथ ही संबंधित जनपदों में सीएम फेलो की भी तैनाती की जाएगी। नगर विकास विभाग द्वारा 2023-24 में नई मांग के माध्यम से संचालित योजनाओं में आवंटित बजट को आगामी तीन माह में व्यय किए जाने की कार्ययोजना के जरिए इसकी पुष्टि की है। योगी सरकार ने नगर निकायों के समुचित विकास के लिए यह कदम उठाया है। उम्मीद की जा रही है कि इस योजना के माध्यम से नगरीय निकायों में काम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के अलावा योजनाओं के कार्यान्वयन में भी तेजी आएगी। 

16 पैरामीटर्स पर जनपदों से किया जाएगा डेटा कलेक्शन 

आगामी तीन माह की कार्ययोजना के प्रस्तुतिकरण में नगर विकास विभाग ने बताया है कि विषयगत परियोजना के क्रियानव्यन के लिए नीति आयोग के सहयोग से 16 पैरामीटर्स विकसित किए जाएंगे। इन पैरामीटर्स द्वारा जनपद स्तर से डेटा कलेक्शन की कार्यवाही की जाएगी। डेटा कलेक्शन के आधार पर प्रदेश से 100 आकांक्षी निकायों का चयन किया जाएगा। इन सभी चयनित 100 आकांक्षी निकायों के साथ विषयगत योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही संबंधित जनपदों में विषयगत योजना के लिए सीएम फेलो की भी तैनाती की जाएगी। ये सीएम फेलो सीडीओ व डीएम के अंतर्गत काम करेंगे और काम की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के अलावा योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएंगे।

50 करोड़ से धार्मिक नगरीय निकायों में मूलभूत सुविधाओं का विकास 

इससे इतर, नगर विकास विभाग 50 करोड़ से प्रदेश के धार्मिक एवं ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नगरीय निकायों में मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं का भी विकास करेगा। विषयगत परियोजना के लिए एसओपी (दिशानिर्देश) का निर्माण करते हु संबंधित डीएम द्वारा प्रस्ताव प्राप्त किया जाएगा, जिस पर कार्ययोजना तैयार होगी। प्रस्तावित कार्ययोजना का सक्षम स्तर से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जाएगी। यही नहीं, विभाग 15 करोड़ की लागत से नगर पालिका परिषद मऊ में स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों की स्मृति में सभागार का भी निर्माण करेगा। इसके लिए राजस्व विभाग की भूमि नगर विकास विभाग को उपलब्ध कराए जाने के लिए कैबिनेट से मंजूरी ली जाएगी। परियोजना की कार्ययोजना का सक्षम स्तर से अनुमोदन प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किस्त के रूप में देय धनराशि अवमुक्त की जाएगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!