ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज |
हाइलाइट न्यूज़
वृद्धों के प्रति मुख्य चिकित्सा अधिकारी का भावनात्मक समर्पित निर्णय प्रशंसनीय व अनुकरणीय- जे पी सिंह • पर्यटन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, फार्मा सहित कई क्षेत्रों में यूपी और मैक्सिको के बीच हुआ एमओयू • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रेलवे ने शुरू किया स्वच्छता पखवाड़ा, • राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने कहा - अलविदा रतन, नवभारत के निर्माता-जितेन्द्र प्रताप सिंह • जनपद मेरठ के पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय की क्षमता दोगुना किए जाने हेतु आवासीय भवनों के निर्माण कार्य की स्वीकृति • काशी विश्वनाथ मंदिर 1669 में तोड़ कर ज्ञानवापी मस्जिद बनाई गई? • आईआईएम और वि.स.अध्यक्ष के बीच विचार-विमर्श • जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा • वृद्धों के प्रति मुख्य चिकित्सा अधिकारी का भावनात्मक समर्पित निर्णय प्रशंसनीय व अनुकरणीय- जे पी सिंह • पर्यटन, इन्फ्रास्ट्रक्चर, फार्मा सहित कई क्षेत्रों में यूपी और मैक्सिको के बीच हुआ एमओयू • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में रेलवे ने शुरू किया स्वच्छता पखवाड़ा, • राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने कहा - अलविदा रतन, नवभारत के निर्माता-जितेन्द्र प्रताप सिंह • जनपद मेरठ के पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय की क्षमता दोगुना किए जाने हेतु आवासीय भवनों के निर्माण कार्य की स्वीकृति • काशी विश्वनाथ मंदिर 1669 में तोड़ कर ज्ञानवापी मस्जिद बनाई गई? • आईआईएम और वि.स.अध्यक्ष के बीच विचार-विमर्श • जनसंवाद की चौपाल बनी विकास-संकल्प का महाकुंभ, परिवहन मंत्री ने ग्रामवासियों को दिलाया त्वरित समाधान का भरोसा •
टैकनोलजी ब्रेकिंग हिन्दी

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, भाजपा ने पूरे महानगर में मनाया स्मृति दिवस

D

Dainik India News

• 6339 views
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, भाजपा ने पूरे महानगर में मनाया स्मृति दिवस
Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़ | लखनऊ।भारत के महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद् एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को राजधानी लखनऊ में श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के वातावरण के बीच विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के तत्वावधान में हजरतगंज स्थित सिविल अस्पताल परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित जीवन का स्मरण करते हुए उनके विचारों को वर्तमान भारत के लिए प्रेरणास्रोत बताया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित, राष्ट्रीय स्वाभिमान और अखंड भारत के संकल्प को समर्पित रहा, जिसका अनुसरण आज भी करोड़ों देशवासी कर रहे हैं।

भाजपा लखनऊ महानगर के मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधायक डॉ. नीरज बोरा, पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी, भाजपा नेता रजनीश गुप्ता, महानगर महामंत्री घनश्याम अग्रवाल 'गुड्डा', महानगर उपाध्यक्ष विनायक पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्य समारोह के अतिरिक्त भाजपा लखनऊ महानगर के सभी 25 मंडलों में भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई। मंडलों में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके ऐतिहासिक योगदान का स्मरण किया।

पूरे महानगर में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!