ब्रेकिंग न्यूज़
सीओपीडी के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे डॉ बी पी सिंह,जितेंद्र प्रताप सिंह, पदयात्रा के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | न्यायिक अनुभव की लंबी यात्रा के बाद विधान परिषद के शीर्ष प्रशासनिक दायित्व तक पहुंचे रामानन्द चन्द, जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | सीओपीडी के प्रति जागरूकता का संदेश लेकर सड़कों पर उतरे डॉ बी पी सिंह,जितेंद्र प्रताप सिंह, पदयात्रा के साथ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन | न्यायिक अनुभव की लंबी यात्रा के बाद विधान परिषद के शीर्ष प्रशासनिक दायित्व तक पहुंचे रामानन्द चन्द, जितेंद्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार |
हाइलाइट न्यूज़
वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप • ‘नमन’ : लखनऊ घराने की कथक परंपरा को मिला नया आयाम • राम नाम में छिपा है गूढ़ रहस्य, 2 बार राम नाम लेने पर ही हो जाता है 108 बार का जाप • यूपी सरकार 2.0 द्वारा नवनियुक्त महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ डा. लिली सिंह जी का भव्य स्वागत • नगर निकायों की समीक्षा बैठक संपन्न • मध्य प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर डॉ. महेंद्र सिंह ने डॉ. मोहन यादव को शुभकामनाएं दीं • सावधन:दारूबाजों के लिए चेतावनी बोतल खोलने से पहले अच्छी तरह देख ले • भ्रष्टाचारियों की नींद उड़ाने फील्ड में उतरेंगे IAS अधिकारी, • वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप • ‘नमन’ : लखनऊ घराने की कथक परंपरा को मिला नया आयाम • राम नाम में छिपा है गूढ़ रहस्य, 2 बार राम नाम लेने पर ही हो जाता है 108 बार का जाप • यूपी सरकार 2.0 द्वारा नवनियुक्त महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ डा. लिली सिंह जी का भव्य स्वागत • नगर निकायों की समीक्षा बैठक संपन्न • मध्य प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर डॉ. महेंद्र सिंह ने डॉ. मोहन यादव को शुभकामनाएं दीं • सावधन:दारूबाजों के लिए चेतावनी बोतल खोलने से पहले अच्छी तरह देख ले • भ्रष्टाचारियों की नींद उड़ाने फील्ड में उतरेंगे IAS अधिकारी, •
Uncategorized English

एस.एम.एस. लखनऊ में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस

D

Dainik India News

• 9629 views
एस.एम.एस. लखनऊ में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ, 15 अगस्त 2024। देशभर में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया, जिसमें स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (एस.एम.एस.), लखनऊ भी शामिल रहा। संस्थान के प्रांगण में प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी शरद सिंह ने वरिष्ठ पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं, अध्यापकगणों, और स्टाफ के साथ ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के पश्चात, एकसुर में राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा प्रांगण देशभक्ति की भावना से गूंज उठा। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. आशीष भटनागर ने स्वतंत्रता संग्राम में शहीदों के बलिदान और उनके उद्देश्यों को याद किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से विकसित भारत-2047 मिशन को सार्थक बनाने के लिए अपने-अपने कार्यक्षेत्र में अडिग होकर कार्य करने का आह्वान किया।

संस्थान के महानिदेशक (तकनीकी) प्रोफेसर भरतराज सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए नई तकनीक और नवाचार के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने एस.एम.एस. लखनऊ में बी.टेक. की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, और आई.ओ.टी. जैसी नई शाखाओं के विस्तार की घोषणा की। प्रो. सिंह ने यह भी बताया कि संस्थान का एस.एम.एस. इक्यूबेशन सेंटर, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है, जिससे छात्रों को अत्याधुनिक तकनीकों में दक्षता प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।

इस पावन अवसर पर, संस्थान ने अपने प्रमुख एलुमिनाई - अभिनव सिंह, भव्या श्रीवास्तव, उत्कर्ष कश्यप, अश्विनी मिश्रा, और आदित्य झा को आमंत्रित किया। इन एलुमिनाई ने संस्थान से जुड़ी अपनी यादों को साझा करते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया। उनकी उपलब्धियों को संस्थान ने गर्व के साथ उजागर किया और उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह के अंत में, सभी उपस्थित लोगों ने संस्थान की उन्नति और देश के विकास में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इस तरह एस.एम.एस. लखनऊ में 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर संपन्न हुआ।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!