ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
संघ के सौ वर्ष : उपलब्धियों का ढिंढोरा नहीं, समाज के साथ एकात्मता का संकल्प • <em>हरदोई नगर निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस ने चलाया अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान</em> • मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? • नवागत थाना प्रभारी का व्यापारियों ने किया स्वागत • दिव्यता, भक्ति और लोकमंगल का विराट महोत्सव: श्रीजगन्नाथ रथयात्रा से आलोकित हुई राजधानी लखनऊ • अभ्यर्थियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाएं राज्यों के लोक सेवा आयोग : जस्टिस राजेश बिंदल • शांति भंग की आशंका में 14 व्यक्ति गिरफ्तार • जेपी सिंह विश्व मंगल कामना लिए पहुंचे दतिया, मां पीतांबरा का किए पूजन • संघ के सौ वर्ष : उपलब्धियों का ढिंढोरा नहीं, समाज के साथ एकात्मता का संकल्प • <em>हरदोई नगर निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस ने चलाया अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान</em> • मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? • नवागत थाना प्रभारी का व्यापारियों ने किया स्वागत • दिव्यता, भक्ति और लोकमंगल का विराट महोत्सव: श्रीजगन्नाथ रथयात्रा से आलोकित हुई राजधानी लखनऊ • अभ्यर्थियों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाएं राज्यों के लोक सेवा आयोग : जस्टिस राजेश बिंदल • शांति भंग की आशंका में 14 व्यक्ति गिरफ्तार • जेपी सिंह विश्व मंगल कामना लिए पहुंचे दतिया, मां पीतांबरा का किए पूजन •
उत्तर प्रदेश सरकार English

ऐतिहासिक रहा उत्तर प्रदेश विधान सभा में आज का दिन:महाना

B

Bhargav Bhargav

• 6850 views
ऐतिहासिक रहा उत्तर प्रदेश विधान सभा में आज का दिन:महाना

दैनिक इंडिया न्यूज

लखनऊ। उ0प्र0 विधान सभा के इतिहास में आज का दिन बेहद खास रहा। विधान सभा के मानसून सत्र के चौथे दिन अलग-अलग दलांे की महिला सदस्यों ने कार्यवाही में हिस्सा लिया । कार्यवाही के दौरान महिला सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण स्वास्थ्य, शिक्षा, लैगिंक भेदभाव तथा अन्य मुद्दे उठाकर समाज में फैली कुरीतियों के बारे में अपने विचार रखें। इस दौरान अधिष्ठाता के रूप में तीन महिला सदस्यों ने अपनी भूमिका निभायी। आज की कार्यवाही के उपरान्त विधायकों को टेबलेट वितरण का काम शुरू हुआ। इसकी शुरूआत विधान सभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना ने महिला विधायको को टेबलेट देकर की।


इससे पूर्व आज सदन की कार्यवाही पूर्वाहन 11.00 बजे प्रश्न काल के साथ शुरू हुई। इसके बाद विभिन्न नियमों के तहत महिला सदस्यों ने कार्यवाही में हिस्सा लिया। पूरे दिन 08.12 मिनट तक चली कार्यवाही में महिला सदस्यों ने 01 बजकर 21 मिनट से 06 बजकर 20 मिनट तक इस कार्यवाही में हिस्सा लिया। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 24 महिला सदस्यों, समाजवादी पार्टी की 10 सदस्यों, अपनादल (एस0) के तीन एवं कांग्रेस पार्टी की एक सदस्य ने अपने विचार रखे। प्रश्न प्रहर होने के उपरान्त 38 महिला सदस्यों ने कार्यवाही में भाग लिया। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी ने अधिष्ठाता के रूप में डा0 मंजू शिवाच के अतिरिक्त आज सपा विधायक सुश्री सैय्यदा खातून, बी0जे0पी की श्रीमती अनुपमा जायवाल, को मौका दिया।


इस मौके पर नेता सदन श्री योगी आादित्य नाथ जी ने कहा कि सामान्य दिनों में पुरूषों के शोरगुल के नीचे महिला सदस्यों की बात दब जाती थी। आज कम से कम महिला सदस्यों की बातों को सुनने के लिए हम यहां बैठे हैं। उन्होनें कहा कि महिला सदस्यों को चाहिए कि वह अपनी भाषा में अपनी बात रखें जिससे चर्चा को आगे बढ़ाने मे मदद मिलेगी। श्री योगी जी ने कहा कि इसे लोक सभा के अलावा देश के विभिन्न विधान सभाओं में भी भेजी जाए कि उत्तर प्रदेश की विधान सभा से इस प्रकार के सुझाव आयें है।


भारतीय जनता पार्टी की तरफ से श्रीमती अनुपमा जयसवाल, श्रीमती अर्चना पाण्डेय, श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, श्रीमती गुलाब देवी, डा0 मंजू शिवाच, श्रीमती मनीषा, श्रीमती मुक्ता संजीव राजा, श्रीमती मीनाक्षी सिंह, रानी पक्षालिका सिंह, श्रीमती कृष्णा पासवान, श्रीमती सरिता भदौरिया, श्रीमती अलका सिंह, श्रीमती अदिती सिंह, श्रीमती नीलमा कटियार, श्रीमती जय देवी, श्रीमती केतकी सिंह, श्रीमती ओममणी वर्मा, श्रीमती रजनी तिवारी, श्रीमती मंजू त्यागी, श्रीमती पूनम शंखवार, श्रीमती आशा मौर्या, श्रीमती सलोना कुशवाहा, श्रीमती राजबाला सिंह एवं श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने हिस्सा लिया।


समाजवादी पार्टी की तरफ से महिला सदस्यों में डा0 रागिनी, श्रीमती पूजा, श्रीमती सैय्यदा खातून, श्रीमती ऊषा मौर्या, श्रीमती पूजा पाल, श्रीमती महारानी प्रजापति, श्रीमती गीता शास्त्री, श्रीमती इन्द्राणी देवी, श्रीमती विजमा यादव एवं श्रीमती रेखा वर्मा, ने भाग लिया।
इनके अलावा अपना दल (एस) डा0 सुरभि, डॉ0 रश्मि आर्या, श्रीमती सरोज कुरील, एवं कांग्रेस पार्टी की तरफ से श्रीमती आराधना ‘मोना’ ने सदन की कार्यवाही में भाग लिया।
महिला सदस्यों के उद्बोधन के उपरान्त संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधान सभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी को आज की इस एतिहासिक कार्यवाही के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह निश्चित रूप से भविष्य के लिए इतिहास बनेगा। समाज वादी पार्टी की तरफ से श्री मनोज कुमार पाण्डेय, अपनादल (एस0) के नेता, राष्ट्रीय लोक दल के नेता श्री राजपाल वालियान, अपना दल (सोनेलाल) के नेता श्री राम निवास वर्मा, निर्बल इण्डियन शोषित हमारा आम दल के नेता श्री अनिल कुमार त्रिपाठी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता, कांग्रेस की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ जनसत्ता दल (लोकतान्त्रिक) के नेता श्री रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ बहुजन समाज पार्टी के नेता, श्री उमाशंकर सिंह ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये । सदन की कार्यवाही स्थगित होनेे के उपरान्त महिला सदस्यों एवं पुरूष विधायकों को टेवटेल वितरित किये गए।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!