ब्रेकिंग न्यूज़
डालीगंज के रिहायशी सुकून पर 'व्यावसायिक' प्रहार, नियमों को ठेंगा दिखा रहा वेयरहाउस | जनेश्वर मिश्र पार्क में अलौकिक वैवाहिक महोत्सव: जहाँ सत्ता, संस्कार और सद्भाव ने रचा एक जीवंत महाकाव्य | संस्कृत की दिव्य अनुगूंज में राष्ट्रीय आत्मा का जागरण: ‘प्रणवः’ से आरंभ हुआ सांस्कृतिक पुनर्जागरण का महाशंखनाद | संस्कृत: राष्ट्रात्मा का अनश्वर स्पंदन और ‘प्रणव’ से प्रारंभ हुआ नवयुगीन चेतना का महाप्रस्थान | उत्तर प्रदेश बिजली विवाद और गहराया: प्राइवेटाइजेशन अटकने की खीझ क्या उपभोक्ताओं पर बन रही कहर? | “मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त” | “विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” | “महिला आरक्षण से शैक्षिक विमर्श तक: आश्वासन, अवकाश और अनुत्तरित प्रश्नों की गाथा” | डालीगंज के रिहायशी सुकून पर 'व्यावसायिक' प्रहार, नियमों को ठेंगा दिखा रहा वेयरहाउस | जनेश्वर मिश्र पार्क में अलौकिक वैवाहिक महोत्सव: जहाँ सत्ता, संस्कार और सद्भाव ने रचा एक जीवंत महाकाव्य | संस्कृत की दिव्य अनुगूंज में राष्ट्रीय आत्मा का जागरण: ‘प्रणवः’ से आरंभ हुआ सांस्कृतिक पुनर्जागरण का महाशंखनाद | संस्कृत: राष्ट्रात्मा का अनश्वर स्पंदन और ‘प्रणव’ से प्रारंभ हुआ नवयुगीन चेतना का महाप्रस्थान | उत्तर प्रदेश बिजली विवाद और गहराया: प्राइवेटाइजेशन अटकने की खीझ क्या उपभोक्ताओं पर बन रही कहर? | “मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त” | “विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” | “महिला आरक्षण से शैक्षिक विमर्श तक: आश्वासन, अवकाश और अनुत्तरित प्रश्नों की गाथा” |
हाइलाइट न्यूज़
वसुंधरा कॉन्वेंट विद्यालय में अध्यापक अभिभावक सम्मेलन के साथ अंक पत्र हुआ वितरण वैश्विक उत्सर्जन के अंधकार में उभरता भारत का सूर्य ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण का श्रवण : जनसंवाद की परंपरा का सजीव उत्सव जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न जिला स्तरीय पुरूष फुटबाल लीग प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजयी एटीएस के हत्थे चढ़ा हथियारों का सौदागर कल सीएम योगी कुशीनगर में 120 करोड़ से अधिक लागत की 40 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष आरती मल्ल को उपजिलाधिकारी नें दिलाई शपथ   वसुंधरा कॉन्वेंट विद्यालय में अध्यापक अभिभावक सम्मेलन के साथ अंक पत्र हुआ वितरण वैश्विक उत्सर्जन के अंधकार में उभरता भारत का सूर्य ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण का श्रवण : जनसंवाद की परंपरा का सजीव उत्सव जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न जिला स्तरीय पुरूष फुटबाल लीग प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजयी एटीएस के हत्थे चढ़ा हथियारों का सौदागर कल सीएम योगी कुशीनगर में 120 करोड़ से अधिक लागत की 40 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष आरती मल्ल को उपजिलाधिकारी नें दिलाई शपथ  
Uncategorized English

पंचप्रण के साथ उत्तर प्रदेश ने समृद्धि की नई यात्रा की शुरुआत की- मुख्यमंत्री

D

Dainik India News

4 views
पंचप्रण के साथ उत्तर प्रदेश ने समृद्धि की नई यात्रा की शुरुआत की- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया और सलामी दी

उत्तर प्रदेश का 9.2% योगदान, भारत का ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में अग्रसर

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ, 15 अगस्त 2024। 78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने राज्यवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और पंचप्रण का महत्व उजागर किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचप्रण का तात्पर्य प्रत्येक नागरिक को आजादी के संकल्पों को पूरा करने के दायित्व से जुड़ने के अभियान से है। प्रधानमंत्री द्वारा किए गए इस आह्वान के साथ उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार भी पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने बताया, "पिछले सात वर्षों के दौरान, उत्तर प्रदेश ने समृद्धि और सुरक्षा की एक नई यात्रा की शुरुआत की है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में खुशहाली लाना है।"

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर भारत के आर्थिक विकास की दिशा में उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि 2014 से 2024 के बीच, भारत ने दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का सफर तय किया है।

इस दौरान, उत्तर प्रदेश ने भी अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है। उन्होंने कहा, "पिछले सात वर्षों में, उत्तर प्रदेश ने देश की छठी-सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से उठकर आज दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का स्थान हासिल किया है।" उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश, देश की GDP में 9.2 प्रतिशत का योगदान देकर भारत का ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि पिछले सात वर्षों में उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री के संकल्पों और आजादी के नायकों के सपनों को साकार करने के लिए जो संकल्प लिया था, वह अब साकार होते दिखाई दे रहा है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

मुख्यमंत्री ने कहा, "अगर हर नागरिक अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करेगा, तो 2047 तक, जब देश अपनी आजादी का शताब्दी वर्ष मना रहा होगा, हम एक विकसित भारत के रूप में दुनिया के सामने होंगे। राष्ट्र प्रथम का भाव अपनाने से भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बन जाएगा।" उन्होंने यह भी कहा कि अपने व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर यदि हम नागरिक कर्तव्य के साथ राष्ट्र प्रथम के भाव से आगे बढ़ेंगे, तो दुनिया की कोई ताकत इस नए मार्ग में बाधा नहीं बन सकेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से देश की उन्नति और समृद्धि के लिए इसी प्रकार एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!