ब्रेकिंग न्यूज़
विदेश यात्रा पर कानूनी पेच, प्रदीप कुमार दुबे की क्लियरेंस रोकने की मांग | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विदेश यात्रा पर कानूनी पेच, प्रदीप कुमार दुबे की क्लियरेंस रोकने की मांग | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर |
हाइलाइट न्यूज़
रोहित खुराना जय बजरंग सेना बिजनौर का गठन करेंगे 100 प्रतिशत टीकाकरण के करीब पहुँची सीएचसी फतहपुर मंडाव की स्वास्थ्य टीम, बैठक की बनाई रणनीति "अब आर-पार की लड़ाई: आतंकवाद पर सेना को खुली छूट, पीएम मोदी का स्पष्ट आदेश" सीएम योगी ने सातवीं बार गुजरात में कमल का फूल खिलाने का किया आह्वान  समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं-राजेश कुमार पवन सिंह चौहान ने शिव प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों को वितरित किए स्कूलबैग डेयरी एवं पशुधन सेक्टर में 35 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश, एक लाख से ज्यादा नौकरियां पिहानी क्षेत्र में अवैध लकड़ी से लदी गाड़ी को रेंजर ने दिनदहाड़े छोड़ा, जांच के आदेश जारी रोहित खुराना जय बजरंग सेना बिजनौर का गठन करेंगे 100 प्रतिशत टीकाकरण के करीब पहुँची सीएचसी फतहपुर मंडाव की स्वास्थ्य टीम, बैठक की बनाई रणनीति "अब आर-पार की लड़ाई: आतंकवाद पर सेना को खुली छूट, पीएम मोदी का स्पष्ट आदेश" सीएम योगी ने सातवीं बार गुजरात में कमल का फूल खिलाने का किया आह्वान  समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं-राजेश कुमार पवन सिंह चौहान ने शिव प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय के छात्रों को वितरित किए स्कूलबैग डेयरी एवं पशुधन सेक्टर में 35 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश, एक लाख से ज्यादा नौकरियां पिहानी क्षेत्र में अवैध लकड़ी से लदी गाड़ी को रेंजर ने दिनदहाड़े छोड़ा, जांच के आदेश जारी
Uncategorized English

कुंडी खटकाओ अभियान से लखनऊ में तेज़ हुआ मतदाता पुनरीक्षण अभियान

D

Dainik India News

4288 views
कुंडी खटकाओ अभियान से लखनऊ में तेज़ हुआ मतदाता पुनरीक्षण अभियान

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ। मतदाता पुनरीक्षण अभियान को भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा वृहद और संगठित स्तर पर संचालित किया जा रहा है। सभी विधानसभाओं में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता घर–घर पहुंचकर मतदाताओं को जोड़ने, अपडेट कराने और SIR फॉर्म भरने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अभियान की गति और दिशा तय करने के लिए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने महानगर पदाधिकारियों, अभियान संयोजकों और मंडल अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक कर विस्तृत समीक्षा की। बैठक में तय किया गया कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के पश्चात प्रत्येक कार्यकर्ता 25 घरों में जाकर गणना प्रपत्र भरवाने का लक्ष्य पूरा करेगा।

आज प्रातः महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी पश्चिम विधानसभा के बूथ संख्या 347 पर स्वयं पहुंचे, जबकि सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा उत्तर मंडल 4 के बूथ संख्या 316 पर, विधायक डॉ. नीरज बोरा बूथ संख्या 315 पर तथा विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव पूर्व मंडल 3 के स्प्रिंग डेल्स पोलिंग बूथ संख्या 198 पर पहुंचे। सभी जनप्रतिनिधियों ने ‘कुंडी खटकाओ अभियान’ के अंतर्गत घर–घर दस्तक देकर SIR फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया को गति दी। लोगों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की महत्ता बताई गई तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि आनंद द्विवेदी ने पार्टी कार्यालय केसरबाग में विधानसभा संयोजकों के साथ अभियान की समीक्षा बैठक की। इसके बाद वे पश्चिम व मध्य विधानसभा के वार रूम में पहुंचे और SIR फॉर्म भरवाने की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। उन्होंने बताया कि रविवार को सभी वार्डों में कैंप आयोजित कर क्षेत्रवासियों को सहयोग प्रदान करने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!