ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
त्वरित व संतुष्टिपरक हो लोगों की समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय को पद्म भूषण सम्मान, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी शुभकामनाएं 14 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए की गई बैठक, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा लखनऊ में सीखें बेहतरीन ड्राइविंग, हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल दे रहा खास सुविधा विश्वास की शक्ति:हरिंद्र सिंह अजय दीप सिंह के वैदांतिक उद्बोधन ने ‘सनातन’ की समकालीन परिभाषा को दिया गहन आयाम राष्ट्रमंगल, रामभक्ति और सेवा-साधना का दिव्य संगम : आठवें बड़े मंगल पर विनोद कुमार अवस्थी ने कराया विराट भंडारा पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज( PID) — परीक्षण और उपचार- डॉ सना त्वरित व संतुष्टिपरक हो लोगों की समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय को पद्म भूषण सम्मान, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी शुभकामनाएं 14 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए की गई बैठक, अहम मुद्दों पर हुई चर्चा लखनऊ में सीखें बेहतरीन ड्राइविंग, हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल दे रहा खास सुविधा विश्वास की शक्ति:हरिंद्र सिंह अजय दीप सिंह के वैदांतिक उद्बोधन ने ‘सनातन’ की समकालीन परिभाषा को दिया गहन आयाम राष्ट्रमंगल, रामभक्ति और सेवा-साधना का दिव्य संगम : आठवें बड़े मंगल पर विनोद कुमार अवस्थी ने कराया विराट भंडारा पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज( PID) — परीक्षण और उपचार- डॉ सना
Uncategorized English

गायत्रीपुरम में नव दिवसीय राम कथा का समापन, विशाल भंडारे का भव्य आयोजन

D

Dainik India News

3318 views
गायत्रीपुरम में नव दिवसीय राम कथा का समापन, विशाल भंडारे का भव्य आयोजन

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। कुर्सी रोड स्थित गायत्रीपुरम में अभिनव स्कूल के समीप गायत्री सरोवर वाटिका के पास जन सेवा कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित नव दिवसीय राम कथा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। नौ दिनों तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने रामकथा का आनंद लिया।

समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी संतोष सिंह पूर्णाहुति की संध्या पर पहुंचे। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं और भगवान राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कथा सुनने आए श्रद्धालुओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रामराज्य की परिकल्पना साकार होती दिख रही है।

समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र शास्त्री ने नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों ने अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर भगवान राम की कथा को प्राथमिकता दी। पार्षद शिवम उपाध्याय और पार्षद प्रतिनिधि दीपक तिवारी ने पूरे कार्यक्रम के दौरान पंडाल में व्यवस्थाओं और सुविधाओं पर ध्यान दिया, जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

कॉलोनी के अजीत सिंह और महेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण और जीवंत बनाने में विशेष योगदान दिया। राम कथा के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने दिव्य प्रसाद ग्रहण कर भक्ति का आनंद लिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!