ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
आगामी त्योहारों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न नई नीति के जरिए अल्कोहल का दुरुपयोग रोकेगी योगी सरकार मुख्यमंत्री ने आगामी पर्व एवं त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास का प्रमाण पत्र प्रदान किया “विश्वास की पुनर्स्थापना और अन्याय के प्रतिकार का संकल्प: बंगाल की जनभावना का निर्णायक क्षण” होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- अजीत सिंह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न तमिलनाडु के घर घर तक ले जाएं यूपी की मधुर स्मृतियां : योगी आदित्यनाथ आगामी त्योहारों को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न नई नीति के जरिए अल्कोहल का दुरुपयोग रोकेगी योगी सरकार मुख्यमंत्री ने आगामी पर्व एवं त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास का प्रमाण पत्र प्रदान किया “विश्वास की पुनर्स्थापना और अन्याय के प्रतिकार का संकल्प: बंगाल की जनभावना का निर्णायक क्षण” होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- अजीत सिंह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न तमिलनाडु के घर घर तक ले जाएं यूपी की मधुर स्मृतियां : योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश सरकार English

‘नमन’ : लखनऊ घराने की कथक परंपरा को मिला नया आयाम

D

Dainik India News

3526 views
‘नमन’ : लखनऊ घराने की कथक परंपरा को मिला नया आयाम

पंडित लच्छू महाराज की स्मृति में हुआ भव्य आयोजन

देशभर के कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ, 31 अगस्त 2025।
लखनऊ घराने की शास्त्रीय कथक परंपरा की समृद्ध धरोहर को संजोते हुए उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी एवं कथक केंद्र, लखनऊ द्वारा दो दिवसीय पारंपरिक कथक नृत्य महोत्सव “नमन – परंपरा कथक की” का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन महान कथकाचार्य पंडित लच्छू महाराज की पुण्य स्मृति को समर्पित था, जिनके योगदान ने लखनऊ घराने को वैश्विक पहचान दिलाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ भव्य दीप प्रज्वलन और पंडित लच्छू महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह, अकादमी अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष डॉ विभा सिंह, ग्वालियर के राजा मानसिंह तोमर संगीत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. साहित्य कुमार नाहर तथा अकादमी के निदेशक डॉ. शोभित कुमार नाहर जैसे प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे।

गणेश वंदना से गूंजा वातावरण

कार्यक्रम का आरंभ कथक केंद्र, लखनऊ की रजनी वर्मा के निर्देशन में गणेश वंदना से हुआ। इसमें संगत पर कमलाकांत (गायन), पार्थ प्रतिम मुखर्जी और शाहनवाज खां (तबला), अर्चना (सारंगी), दीपेंद्र कुंवर (बांसुरी) और नवीन मिश्र (सितार) की जुगलबंदी ने वातावरण को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके उपरांत नीता जोशी के निर्देशन में तैयार कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों में तबले पर राजीव शुक्ला की थाप ने कार्यक्रम को ऊँचाई प्रदान की।

जयपुर और लखनऊ घराने का संगम

पुणे से आईं साबेरी मिश्रा ने श्री विष्णु वंदना और जयपुर घराने की पारंपरिक कथक शैली से पूरे सभागार को भावविभोर कर दिया। उनके साथ संगत पर विकास मिश्रा (तबला) और नवीन मिश्र (सितार) थे।

इसके बाद लखनऊ घराने के प्रतिनिधि जयकिशन महाराज और त्रिभुवन महाराज की जोड़ी ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से सदन में ऊर्जा का संचार कर दिया। उनकी नृत्यांगना और पाद प्रहार की सूक्ष्मता ने दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। उनके साथ संगत पर राहुल विश्वकर्मा (तबला), जयवर्धन दाधीच (गायन) और आरिया खान (सारंगी) रहे।

पद्मश्री नलिनी–कमलिनी का भक्ति से परिपूर्ण नृत्य

कार्यक्रम की सबसे विशेष प्रस्तुति नई दिल्ली से पधारीं पद्मश्री नलिनी–कमलिनी की जोड़ी रही। उनकी शिव स्तुति ने पूरा वातावरण भक्ति में रंग दिया। इसके बाद उनकी शुद्ध नृत्य, तीन ताल विलंबित लय और सावन पर आधारित प्रस्तुतियों ने सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंजा दी। संगत में अकबर लतीफ खान (तबला), नलिनी निगम (गायन), अतुल शंकर (बांसुरी) और अफज़ाल ज़हूर (वॉयलिन) ने अपनी कला का अद्भुत जादू बिखेरा।

1sep को होगा महोत्सव का दूसरा दिन

“नमन” का दूसरा दिन 01 सितंबर को और भी भव्य होगा, जब लखनऊ, बनारस और दिल्ली से आए प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से लखनऊ की शास्त्रीय धरोहर को जीवंत करेंगे।

यह आयोजन न केवल लखनऊ घराने की परंपरा का गौरवशाली उत्सव है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा भी है। पंडित लच्छू महाराज की स्मृति में समर्पित यह आयोजन भारतीय शास्त्रीय नृत्य की जीवंतता और सांस्कृतिक महिमा का अनुपम उदाहरण बना।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!