ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
यूपी में ई-व्हीकल खरीदने पर मिलेगी भारी सब्सिडी, 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार:सीएम योगी रामलला हो रहे विराजमान, देश भर के बड़े मंदिरों में हो रहा गुणगान  सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता पदयात्रा: भारत की अखंडता का संदेश जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कोविड-19 से बचाव हेतु आहुत की गई बैठक Unlocking the Secret to Vitality: The Untold Story of Nutrilite Milk Thistle with Dandelion Plus नींद, दर्द, नपुंसकता और प्रोस्टेट—एक ही जड़ की बीमारी और उसका मौन समाधान समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अनंत शुभकामनाएं:गौरव अवस्थी मुकेश शर्मा एमएलसी को जन्मदिन पर शुभकामनाएँ, संगठनात्मक नेतृत्व की हुई सराहना यूपी में ई-व्हीकल खरीदने पर मिलेगी भारी सब्सिडी, 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार:सीएम योगी रामलला हो रहे विराजमान, देश भर के बड़े मंदिरों में हो रहा गुणगान  सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता पदयात्रा: भारत की अखंडता का संदेश जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कोविड-19 से बचाव हेतु आहुत की गई बैठक Unlocking the Secret to Vitality: The Untold Story of Nutrilite Milk Thistle with Dandelion Plus नींद, दर्द, नपुंसकता और प्रोस्टेट—एक ही जड़ की बीमारी और उसका मौन समाधान समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अनंत शुभकामनाएं:गौरव अवस्थी मुकेश शर्मा एमएलसी को जन्मदिन पर शुभकामनाएँ, संगठनात्मक नेतृत्व की हुई सराहना
Uncategorized English

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं -जेपी सिंह

D

Dainik India News

19 views
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं -जेपी सिंह

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ: संस्कृत भारती न्यास अवध प्रांत के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरु पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सिंह ने कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरु-पूजन का पर्व है। सनातन संस्कृति में ज्ञान प्राप्ति के लिए गुरु-शिष्य की सुदीर्घ परम्परा है। बिना गुरु के ज्ञान प्राप्त करना सम्भव नहीं है। गुरु के आशीर्वाद से सभी सिद्धियां प्राप्त की जा सकती हैं। शास्त्रों के अनुसार इस पूर्णिमा की तिथि पर महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था, इसलिए व्यास पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा भी कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में गुरु को सर्वोच्च स्थान प्रदान किया गया है। गुरु को ब्रह्मा, विष्णु, महेश के समान बताया गया है। गुरु शिष्य को रचता है, इसलिए वह ब्रह्मा है। गुरु, शिष्य की रक्षा करता है, इसलिए वह विष्णु है। गुरु शिष्य के सभी दोषों का संहार करता है, इसलिए वह साक्षात महेश्वर है। हमें गुरु-पूजन पूरी आस्था और श्रद्धाभाव से करके उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। जीवन में गुरु के महत्व से भावी पीढ़ी को परिचित कराने के लिए यह पर्व आदर्श है। गुरु-पूजन का यह पर्व हमें सद््मार्ग पर ले जाने वाले उन महापुरुषों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता अर्पित करने की प्रेरणा देता है, जिन्होंने अपने ज्ञान, त्याग और तपस्या से समाज, राष्ट्र और विश्व को नई राह दिखाई।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!