ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में नवीन दायित्वों का परिवर्तन • गीता ज्ञान के माध्यम से भगवान कृष्ण ने बताया किस तरह इंसान कर सकता है ईश्वर के दर्शन • “भाषिक पुनरुत्थान की दिशा में संस्कृत भारती का संकल्पोत्सव” • बिहार में इंडी गठबंधन (कांग्रेस) द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की मां  के लिए की गई अभद्र टिप्पणी पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने किया विरोध • उगते सूर्य को अर्घ्य देकर ब्रती महिलाओं ने मांगा परिवार की सुख-शांति का आशीर्वाद • नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन • मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक संपन्न • वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी जोन-4 की प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में नवीन दायित्वों का परिवर्तन • गीता ज्ञान के माध्यम से भगवान कृष्ण ने बताया किस तरह इंसान कर सकता है ईश्वर के दर्शन • “भाषिक पुनरुत्थान की दिशा में संस्कृत भारती का संकल्पोत्सव” • बिहार में इंडी गठबंधन (कांग्रेस) द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की मां  के लिए की गई अभद्र टिप्पणी पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने किया विरोध • उगते सूर्य को अर्घ्य देकर ब्रती महिलाओं ने मांगा परिवार की सुख-शांति का आशीर्वाद • नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन • मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक संपन्न • वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी जोन-4 की प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही •
Uncategorized English

जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में 12 वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस सम्पन्न

D

Dainik India News

• 6049 views
जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में 12 वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस सम्पन्न

वाचस्पति त्रिपाठी / डी डी इन्डिया न्यूज

मऊ । जिलाधिकारी अरूण कुमार की अध्यक्षता में 12 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जहां पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की गयी थी, जिसका लाइव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा देखा गया। जिलाधिकारी द्वारा वर्ष 2022 में बने नये मतदाताओं जिन्होने अपनी आयु 18 वर्ष पूर्ण कर मतदाता होने का गौरव हासिल किया है, उन्हे ईपिक मतदाता कार्ड देकर सम्मानित किया गया साथ ही आहवान किया गया कि आप अपने मत का प्रयोग किसी राजनैतिक दलों के द्वारा किसी प्रलोभन बिना निर्भीक होकर अपने मत का प्रयोग करें। उन्होने कहा कि आपका एक ही मत अच्छे राष्ट्र के निर्माण के लिए उपयोगी है। साथ ही जनपद में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2022 के दौरान निर्वाचन संबंधी सुपरवाइजर/बी0एल0ओ0 के दायित्वों का कुशलता, लगन, निष्ठा व इमानदारी के साथ निर्वहन के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि देश में हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी और इसलिए वर्ष 2011 में इसे राष्ट्रीय मतदाता दिवस घोषित किया गया। इसका उद्देश्य मतदाताओं के पंजीकरण में वृद्धि करना, विशेषकर युवा मतदाताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना और सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार सुनिश्चित करना है।
जिलाधिकारी ने मतदाताओं से कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग सोच समझ कर करें क्योकि यह आपका अधिकार है आपके मत से ही सरकार बनती है, इस लिए मतदान के पर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। जिलाधिकारी द्वारा नये मतदाताओं से अपील किया गया कि जिनकी उम्र 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण कर लिये हो और उनका पंजीकरण नहीं हो पाया है, तो भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देश प्राप्त हुआ है कि नामांकन के 10 दिन पहले तक नये मतदाता अपना पंजीकरण कराकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराकर मत देने का अधिकार प्राप्त कर सकते हैं। तत्तपश्चात् जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं नये मतदाताओं को शपथ दिलायी गयी कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश, की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मार्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, मूलवंश, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी भानू प्रताप सिंह, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार गौतम, प्रशिक्षु/खण्ड विकास अधिकारी परदहां/सहायक निर्वाचन अधिकारी हर्षिता तिवारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!