ब्रेकिंग न्यूज़
यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली | गोमती की बदहाली पर मुख्यमंत्री की चिंता, बोले– नदी की निर्मलता लौटाना सरकार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली | गोमती की बदहाली पर मुख्यमंत्री की चिंता, बोले– नदी की निर्मलता लौटाना सरकार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी |
हाइलाइट न्यूज़
बुलंदशहर कोर्ट ने अपनी मां से दुष्कर्म करने वाले युवक को सुनाई उम्रकैद • वाराणसी: सीएम योगी ने मॉरिशस के प्रधानमंत्री के साथ की बैठक, यूपी में निवेश और व्यापार की संभावनाओं पर हुई चर्चा • पंक्षी शिकारी खाली कर रहे हैं फतहपुर ताल रतोय आसमान • सहारा हॉस्पिटल में की गयी 150 किलो के युवक की सफल बेरियाट्रिक सर्जरी • आम आदमी की पहचान द्रोपदी मुर्मू-जेपी सिंह • काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! • ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न • बुलंदशहर कोर्ट ने अपनी मां से दुष्कर्म करने वाले युवक को सुनाई उम्रकैद • वाराणसी: सीएम योगी ने मॉरिशस के प्रधानमंत्री के साथ की बैठक, यूपी में निवेश और व्यापार की संभावनाओं पर हुई चर्चा • पंक्षी शिकारी खाली कर रहे हैं फतहपुर ताल रतोय आसमान • सहारा हॉस्पिटल में की गयी 150 किलो के युवक की सफल बेरियाट्रिक सर्जरी • आम आदमी की पहचान द्रोपदी मुर्मू-जेपी सिंह • काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! • ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न •
Uncategorized English

जेई निलंबित, दो संविदा कर्मी कार्यमुक्त: डेयरी को चोरी से बिजली आपूर्ति का मामला

D

Dainik India News

• 8235 views
जेई निलंबित, दो संविदा कर्मी कार्यमुक्त: डेयरी को चोरी से बिजली आपूर्ति का मामला

दैनिक इंडिया न्यूज ,मऊ, 01 अक्टूबर 2024 |मंगलवार को विजिलेंस टीम की छापेमारी में मऊ के रौजा विद्युत उपकेंद्र से एक डेयरी को अवैध रूप से बिजली आपूर्ति करने का मामला उजागर हुआ। इस मामले में अवर अभियंता प्रेमचंद को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, जबकि दो संविदा कर्मियों—धर्मेंद्र और अशोक—को कार्यमुक्त किया गया है।

विजिलेंस की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि मधुबन रौजा स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से इन विद्युत कर्मियों की मिलीभगत से परसूपुर क्षेत्र में एक डेयरी को अवैध रूप से बिजली आपूर्ति की जा रही थी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस टीम ने मौके पर छापेमारी की, जिसमें यह अनियमितता प्रमाणित हुई।

विजिलेंस की रिपोर्ट के आधार पर अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार ने इस मामले में अवर अभियंता और दोनों संविदा कर्मियों पर कार्रवाई की। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की कोई भी बिजली चोरी की घटना पाई गई तो दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

इस कार्रवाई से विभागीय अफसरों में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ विभाग द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना की जा रही है।


फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!